Live: जगमगा रही रामनगरी अयोध्या, सरयू नदी के तट पर जलाए गए लाखों मिट्टी के दीये
Breaking News In Hindi Live: देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें अगर आप एक ही प्लेटफॉर्म पर पाना चाहते हैं तो इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें। यहां आपको देश में घटने वाली प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक हलचल और विदेशों के बड़े अपडेट्स मिलेंगे।

Breaking News in Hindi Live: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...
Live updates : Breaking News In Hindi Highlights: 23 OCT 2022
-
October 23, 2022 8:02 PM (IST) Posted by Malaika Imam
इजरायली राष्ट्रपति ने मुर्मू को दी दिवाली की बधाई
इजरायली राष्ट्रपति इसाक हरजोग ने रविवार को अपनी भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू और अन्य भारतीय दोस्तों को दिवाली पर बधाई दी। हरजोग ने ट्वीट किया, "महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू और हमारे प्रिय भारतीय दोस्तों, इजराइली लोगों की ओर से मैं आप सभी को बहुत खुशहाल दिवाली की शुभकामना देता हूं।" हिंदी और अंग्रेजी में उन्होंने आगे ट्वीट किया, "आने वाला साल आप के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए और अंधेरे पर उजाले की विजय अनवरत जारी रहे।" भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने भी भारतीयों को दिवाली पर बधाई दी है।
-
October 23, 2022 8:00 PM (IST) Posted by Malaika Imam
उपराष्ट्रपति ने लोगों को दी दिवाली की बधाई
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिवाली की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि दीयों की रोशनी देश में आशा, खुशी, स्वास्थ्य और सद्भाव लाएगी। अपने दिवाली संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि रोशनी का यह त्योहार 14 साल के वनवास के बाद मां सीता और लक्ष्मण के साथ भगवान राम की अयोध्या वापसी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वनवास के दौरान भगवान राम ने ऋषियों से ज्ञान प्राप्त किया और जंगल में रहने वाले आम लोगों को बुराई को हराने के लिए एकजुट किया। धनखड़ ने कहा, "दीपावली राम राज्य की शुरुआत का भी प्रतीक है, जो हमारे सौम्य, उदार शासन का आदर्श है।" उन्होंने कामना की कि यह त्योहार लोगों के जीवन में ज्ञान, पवित्रता, समृद्धि और शांति लाए।
-
October 23, 2022 7:40 PM (IST) Posted by Malaika Imam
मोदी की मौजूदगी में लेजर शो का आयोजन
दिवाली से पहले अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लेजर शो का आयोजन किया गया। सरयू नदी के तट पर लाखों मिट्टी के दीये जलाए गए हैं।
-
October 23, 2022 6:51 PM (IST) Posted by Pankaj Yadav
PM मोदी ने किया दीपोत्सव का शुभारंभ
पीएम मोदी ने अयोध्या में रामलला के दर्शन और राज्यभिषेक और सरयू नदी की आरती के बाद दीपोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने अयोध्या में सजाए गए दिये में पहले दिये को जलाकर शुभारंभ किया।
-
October 23, 2022 6:47 PM (IST) Posted by Pankaj Yadav
PM मोदी ने सरयू नदी पर की आरती
पीएम मोदी ने अयोध्या में रामलला के दर्शन और राज्यभिषेक के बाद सरयू नदी पहुंच आरती और पूजन किए। इसके बाद वह भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत करेंगे।
-
October 23, 2022 6:24 PM (IST) Posted by Malaika Imam
भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी: PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में दीपोत्सव को संबोधित करते हुए कहा, जब श्रीराम का अभिषेक होता है, तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श व मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं। राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया गया पथ और प्रदीप्त हो उठता है। इस बार दीपावली एक ऐसे समय में आई है, जब हमने कुछ समय पहले ही आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं, हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी के इस अमृतकाल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। भगवान राम ने अपने वचन में, अपने विचारों में, अपने शासन में, अपने प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं और सबका विश्वास-सबका प्रयास का आधार भी हैं।
-
October 23, 2022 5:37 PM (IST) Posted by Malaika Imam
भगवान राम के 'राज्याभिषेक' के साथ शुरू हुआ दीपोत्सव
अयोध्या में दीपोत्सव समारोह रविवार को भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के पुष्पवर्षा के बीच पुष्पक विमान (हेलीकॉप्टर) से उतरने के साथ शुरू हो गया है। प्रभु राम का स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया, जिन्होंने उनका 'राज्याभिषेक' किया। राज्य के कई मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता और संत भी अनुष्ठान में शामिल रहे। इस मौके पर सभी मंत्री भगवा पगड़ी पहने नजर आए। इससे पहले दिन में 16 झांकियां निकाली गईं, जिनमें से 11 राज्य सूचना विभाग की ओर से तैयार की गई और पांच डिजिटल थीं। झांकियों ने भगवान राम के बचपन से लेकर उनके 'राज्याभिषेक' तक के जीवन का वर्णन किया।
-
October 23, 2022 5:30 PM (IST) Posted by Malaika Imam
PM ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण किया। बाद में वे प्रतीकात्मक भगवान श्री राम का राज्याभिषेक करेंगे।
-
October 23, 2022 4:42 PM (IST) Posted by Malaika Imam
अयोध्या पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे। यहां वह दिवाली समारोह में हिस्सा लेंगे।
-
October 23, 2022 4:03 PM (IST) Posted by Malaika Imam
अयोध्या में रामलीला करने वाले कलाकारों का स्वागत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में रामलीला करने वाले कलाकारों का स्वागत किया।
-
October 23, 2022 3:41 PM (IST) Posted by Pankaj Yadav
सऊदी पीएम मोहम्मद बिन सलमान अगले महीने भारत आएंगे
सऊदी अरब के प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के अगले महीने भारत आने की उम्मीद है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी क्राउन प्रिंस के 14 नवंबर को बाली (इंडोनेशिया) में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए जाने के दौरान भारत का दौरा करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। यह एक दिन का दौरा होगा। इससे पहले, सऊदी ऊर्जा मंत्री अब्दुलअजीज बिन सलमान ने पिछले सप्ताह भारत का दौरा किया था। उसी वक्त ओपेक प्लस ने तेल उत्पादन में कटौती का निर्णय लिया था।
-
October 23, 2022 2:29 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर पुलिस ने आज भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की
जम्मू-कश्मीर में चेनानी के जीरो पॉइंट पर कश्मीर से आ रहे ट्रक से उधमपुर पुलिस ने आज भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। नार्को तस्कर को गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
-
October 23, 2022 1:58 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
उत्तर प्रदेश: मालगाड़ी के 29 डिब्बे पटरी से उतरे
फतेहपुर (कानपुर-प्रयागराज खंड) के पास रामवा स्टेशन पर एक मालगाड़ी के 29 डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन के पटरी से उतरने से 20 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। बहाली का काम चल रहा है।
-
October 23, 2022 1:47 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
राजीव गांधी फाउंडेशन पर हुई कार्रवाई पर बोले बीजेपी नेता संबित पात्रा
संबित पात्रा ने कहा कि दिवाली के इस शुभ अवसर पर भ्रष्टाचार पर एक बार फिर कुठाराघात हुआ है। RGF पर कार्रवाई हुई है। 2020 में गृह मंत्रालय ने एक कमेटी बनाई थी। उसने गांधी परिवार के NGO की जांच की और सरकार के इस निर्णय का हम और देश की जनता स्वागत करती है। सरकार भी सोनिया जी चलाती थीं और संस्था की चेयरपर्सन भी सोनिया जी थीं। चीन की सरकार और चीन की एम्बेसी से पैसा लिया। उस समय वो कांग्रेस की अध्यक्ष भी थीं। PM रिलीफ फंड पीड़ितों की मदद के लिए बना था लेकिन इसकी बहुत बड़ी रकम RGF को जाता था। इसमें कई मंत्रालयों से भी पैसा भेजा जाता था।
-
October 23, 2022 1:28 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
तेलंगाना में बोले राहुल गांधी- हमें सिर्फ एक हिंदुस्तान चाहिए
तेलंगाना के महबूबनगर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ये यात्रा महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाने जा रही है। आज दो हिंदुस्तान हैं एक अमीरों का और दूसरा लाखों-करोड़ो युवाओं, किसानों और मजदूरों का है। हमें सिर्फ एक हिंदुस्तान चाहिए और इस हिंदुस्तान में सबको न्याय, रोजगार मिलना चाहिए।
-
October 23, 2022 12:29 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
दीपोत्सव के लिए तैयार अयोध्या
दिवाली के मौके पर अयोध्या में दीपोत्सव की धूम है। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-
October 23, 2022 11:49 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वडोदरा पहुंचे
गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए वडोदरा पहुंचे।
-
October 23, 2022 11:14 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
मध्य प्रदेश: भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई दिवाली
मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले अनाथ बच्चों के साथ सीएम शिवराज ने दिवाली मनाई है। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान जिन्होंने अपने माता-पिता को खोया, मैं उन बच्चों के साथ हूं। आज मैं उनके साथ दिवाली मनाऊंगा और इनकी जिंदगी में हर खुशियां भरने की कोशिश करूंगा। ये संकल्प भी है कि कोरोना के अलावा किसी और वजह से भी जिनके माता-पिता नहीं हैं उनकी भी हम जिंदगी बेहतर बनाएंगे।
-
October 23, 2022 10:14 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
Corona Update: बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,994 नए मामले
बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,994 नए मामले सामने आए हैं।
कुल मामले: 4,46,42,742
सक्रिय मामले: 23,432
कुल रिकवरी: 4,40,90,349
कुल मृत्यु: 5,28,961
कुल वैक्सीनेशन: 2,19,55,98,943 -
October 23, 2022 10:13 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
आंध्र प्रदेश: पटाखा स्टॉल में आग लगने से मचा हड़कंप
आंध्र प्रदेश में पटाखा स्टॉल में आग लगने से हड़कंप मच गया है। विजयवाड़ा के गांधी नगर स्थित जिमखाना मैदान में आज सुबह पटाखा स्टॉल में आग लग गई।