Breaking News in Hindi Highlights: देश और दुनिया की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए एक क्लिक पर
Highlights: देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें अगर आप एक ही प्लेटफॉर्म पर पाना चाहते हैं तो इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें। यहां आपको देश में घटने वाली प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक हलचल और विदेशों के बड़े अपडेट्स मिलेंगे।

Breaking News in Hindi: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...
Live updates : Breaking News in Hindi Live 14 November
-
November 14, 2022 11:46 PM (IST) Posted by Deepak Vyas
हिमाचल प्रदेश में ताजा हिमपात, देखें तस्वीर
हिमाचल प्रदेश में सोमवार रात ताजा बर्फबारी की खबर है।
-
November 14, 2022 11:05 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
गुजरात विधानसभा चुनाव: अल्पेश ठाकोर गांधीनगर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे
बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए नामों पर अपनी मुहर लगा दी है। अल्पेश ठाकोर गांधीनगर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे।
-
November 14, 2022 9:40 PM (IST) Posted by Sudhanshu Gaur
मिजोरम में पत्थर की खदान ढही, कई मजदूर दबे
-
November 14, 2022 9:34 PM (IST) Posted by Sudhanshu Gaur
जेल में बंद राज्य के पूर्व मंत्री विपुल चौधरी कल ज्वाइन करेंगे AAP
गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री विपुल चौधरी कल जेल में से आम आदमी पार्टी ज्वाइन करेंगे। इसके लिए गांधीनगर के चराड़ा में अर्बुदा सेना द्वारा इसके लिए एक जनसभा रखी गयी है। इस सभा में अरविंद केजरीवाल के सामने विपुल चैधरी द्वारा जेल से लिखा गया पत्र पढ़ कर सुनाया जायेगा।
-
November 14, 2022 8:32 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
गुजरात चुनाव के लिए एनसीपी ने जारी की अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट
गुजरात चुनाव के लिए एनसीपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।
-
November 14, 2022 7:38 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
एनसीपी विधायक और पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ठाणे कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की
एनसीपी विधायक और पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ठाणे कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। इस मामले में कल सुनवाई होगी। ठाणे के मुंब्रा पुलिस स्टेशन में जितेंद्र जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज है।
-
November 14, 2022 7:22 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
दिल्ली: रॉ के दफ्तर की 10वीं मंजिल से एक अधिकारी ने छलांग लगाई
लोधी कॉलोनी इलाके में सोमवार दोपहर रॉ के दफ्तर की 10वीं मंज़िल से एक अधिकारी ने छलांग लगाई। अधिकारी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रॉ का अधिकारी डिप्रेशन में था।
-
November 14, 2022 7:20 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
यूपी: सीएम के आदेश के बाद 12 नवंबर तक 46,684 KM सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया
सीएम योगी आदित्यनाथ के 15 नवंबर तक यूपी की सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के आदेश के बाद 12 नवंबर तक 46,684 किलोमीटर की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया। प्रदेश की 78 फीसदी सड़कें गड्ढा मुक्त हुई हैं। 4596 किलोमीटर की सड़कों का नवीनीकरण भी किया गया। प्रदेश की 6142 किलोमीटर की लंबाई के विशेष मरम्मत कार्य भी किए गए पूरे।
-
November 14, 2022 6:40 PM (IST) Posted by Sudhanshu Gaur
30 नवंबर को दिए जाएंगे राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
-
November 14, 2022 5:33 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
मैनपुरी विधानसभा उपचुनाव: नामांकन दाखिल करने के बाद डिंपल यादव ने कही ये बात
मैनपुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के बाद सपा नेता डिंपल यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह) का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहा है और मुझे उम्मीद है कि मैनपुरी की जनता भी समाजवादी पार्टी (सपा) को आशीर्वाद देगी।
-
November 14, 2022 4:44 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
श्रद्धा मर्डर केस: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने भेजा दिल्ली पुलिस को नोटिस
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है।
-
November 14, 2022 3:51 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
दिल्ली: श्रद्धा के शव के टुकड़ों को खरीदने के लिए इस जगह से खरीदा था फ्रिज
आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को रखने के लिए लोकल मार्किट की तिलक इलेक्ट्रॉनिक से फ्रिज खरीदा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा के शव के टुकड़ों को फेंकने के बाद आफताब सामान्य तरीके से जीवन जी रहा था, जिससे किसी को शक ना हो। आफताब रोजाना उसी कमरे में सोता था, जिस कमरे में श्रद्धा की हत्या की थी। आफताब हत्यकांड के बाद जोमैटो से खाने के लिए खाना मंगाता था। आस पड़ोस के लोगों से वह नहीं मिलता था। आफताब को इस बात का कोई अफसोस नहीं है। दिल्ली में दोनों 8 मई को आये थे। उसके बाद एक रात पहाड़गंज होटल में रुके थे और उसके बाद सैजदुल्लाजाब में होस्टल में रुके। सब लोकेशन गूगल पर ढूंढ कर पहुंचे थे।
-
November 14, 2022 3:48 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
वाराणसी: ज्ञानवापी मामले की सुनवाई अब 17 नवम्बर को होगी
ज्ञानवापी मामले में अगली सुनवाई अब 17 नवंबर को होगी।
-
November 14, 2022 3:45 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
गुजरात में NCP के एकमात्र विधायक ने छोड़ी पार्टी
गुजरात में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के एकमात्र विधायक कंधाल जडेजा ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जडेजा ने पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद भी 11 नवंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
-
November 14, 2022 2:51 PM (IST) Posted by Swayam Prakash
रवींद्र जडेजा की बहन नैना ने भाभी रिवाबा जडेजा को बताया कमजोर कैंडिडेट
रवींद्र जडेजा की बहन नैना जडेडा ने अपनी भाभी रिवाबा जडेजा को कमजोर कैंडिडेट बताया है। रवींद्र जडेजा की बहन नैना कांग्रेस पार्टी में हैं। उनके रिवाबा के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने की अटकलें थीं। नैना ने कहा कि बीजेपी ने कमजोर कैंडिडेट को टिकट दिया है। जामनगर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस की जीत तय है।
-
November 14, 2022 2:31 PM (IST) Posted by Swayam Prakash
मैनपुरी से डिम्पल यादव के नामांकन भरा, अखिलेश यादव साथ मौजूद
आज सभी की नजरें रिवाबा के नामांकन पर थीं तो इधर डिंपल यादव भी मैनपुरी उपचुनाव के लिए अपना पर्चा भरने पहुंची हैं। डिंपल यादव थोड़ी देर पहले मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां उनके साथ अखिलेश यादव और शिवपाल यादव भी मौजूद रहे, लेकिन शिवपाल यादव नजर नहीं आए।
-
November 14, 2022 1:57 PM (IST) Posted by Swayam Prakash
UP में माफिया के विरुद्ध CM योगी का नया एक्शन प्लान
UP में माफिया के विरुद्ध CM योगी ने नया एक्शन प्लान बनाया है। अब दुर्दांत अपराधियों की जेल से ही कोर्ट में पेशी और ट्रायल होगा। CM योगी ने प्रदेश की हर जेल और कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष बनाने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए 5G का इस्तेमाल होगा।
रिपोर्ट- विशाल सिंह
-
November 14, 2022 1:43 PM (IST) Posted by Swayam Prakash
गुजरात के जामनगर नॉर्थ से रिवाबा जाडेजा ने भरा नामांकन
गुजरात के जामनगर नॉर्थ से बीजेपी उम्मीदवार रिवाबा जाडेजा ने नामांकन किया है। नामांकन के वक्त उनके पति रविंद्र जाडेजा भी मौजूद रहे।
-
November 14, 2022 1:15 PM (IST) Posted by Swayam Prakash
गुरमीत राम रहीम को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत
गुरमीत राम रहीम को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। राम रहीम की पैरोल दिए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर हाई कोर्ट में आज सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने इस पीआईएल को खारिज कर दिया। हाई कोर्ट ने इस पीआईएल की मेंटेनेबिलिटी पर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि एक इंसान के खिलाफ याचिका को जनहित याचिका कैसे माना जाए। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को एचसी अरोड़ा की रिप्रेजेंटेशन को एक हफ्ते में निपटारा करने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट- पुनीत परिंजा
-
November 14, 2022 12:34 PM (IST) Posted by Swayam Prakash
मुंबई के भायखला इलाके में लगी भीषण आग
मुंबई के भायखला इलाके में भीषण आग लगने की खबर है। आग की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर की 6 गाड़िया पहुंच गई हैं। आग को काबू करने में दमकल की टीम जुट गई है। इस घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
रिपोर्ट- राजीव सिंह
-
November 14, 2022 12:04 PM (IST) Posted by Swayam Prakash
MIG क्लब बांद्रा में राज ठाकरे ने बुलाई मनसे पदाधिकारियों की बैठक
MIG क्लब बांद्रा में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने मनसे पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। मुंबई नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर ये बैठक बुलाई गई है। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे मुंबई में लोकसभा की स्थिति का जायजा लेंगे। राज ठाकरे मुंबई में छह लोकसभा क्षेत्रों के मनसे पदाधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। मनसे ने अपने दम पर चुनाव लड़ने का नारा दिया है। इसके साथ ही 27 नवंबर को मुंबई में होने वाली मनसे समूह के नेताओं की बैठक की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। मनसे के पदाधिकारी बैठक में शामिल होने के लिए क्लब पहुंचने लगे हैं। 1 से 9 दिसंबर तक राज ठाकरे कोंकण दौरा का करेंगे।
रिपोर्ट- नम्रता दुबे/संदीप
-
November 14, 2022 11:53 AM (IST) Posted by Swayam Prakash
PFI से जुड़े एक शक्श को ATS ने गिरफ्तार किया
PFI से जुड़े एक शक्श को ATS ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी मालेगाव से हुई है। गिरफ्तार शख्स की आज मालेगाव कोर्ट में पेशी होगी। मौलाना इरफान दौलत नदवी नाम के व्यक्ति को अरेस्ट किया गया है जो शहर के एक इमाम काउंसिल से जुड़ा हुआ था। आरोप है कि नदवी लोगो को बरगलाता था। कट्टर इस्लामिक मानसिकता के लिए हिन्दू विरोधी स्पीच देता था। लोगों की PFI से जुड़ने के लिए प्रेरित करता था।
रिपोर्ट- अतुल सिंह
-
November 14, 2022 11:32 AM (IST) Posted by Swayam Prakash
NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड ने दिया इस्तीफा
महाराष्ट्र में NCP के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने अपने खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। आव्हाड ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। उनके खिलाफ कल रात ठाणे के मुंब्रा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई थी।
-
November 14, 2022 10:28 AM (IST) Posted by Swayam Prakash
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद करते हुए उन्हें नमन किया है। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के लिए किए गए उनके योगदान को भी याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाहर लाल नेहरू को नमन करते हुए ट्वीट किया, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को, उनकी जयंती पर नमन। हम अपने राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भी याद करते हैं।
-
November 14, 2022 9:44 AM (IST) Posted by Malaika Imam
नतासा पर्क मूसर स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं
उदारवादी नेता नतासा पर्क मूसर यूरोपीय देश स्लोवानिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गई हैं। उन्होंने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए रन-ऑफ में देश के पूर्व विदेश मंत्री एंजे लोगर को मात दी। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद मूसर ने कहा कि उनका पहला काम स्लोवानिया में दक्षिणपंथियों और वामपंथियों के बीच मौजूद गहरी खाई को पाटना होगा।
-
November 14, 2022 9:11 AM (IST) Posted by Swayam Prakash
सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
दिल्ली में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके स्मारक शांति वन में पुष्पांजलि अर्पित की।
-
November 14, 2022 8:03 AM (IST) Posted by Swayam Prakash
NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ फिर हुई एफआईआर, महिला ने लगाए अभद्रता के आरोप
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक जितेंद्र आव्हाड के ख़िलाफ़ ठाणे के मुंब्रा पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 354 के तहत मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे में बने फ़्लाइओवर का उद्घाटन करने आये थे। कार्यक्रम पूरा हो जाने के बाद एकनाथ शिंदे वापस अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे तभी आव्हाड ने महिला को आपत्तिजनक शब्द कहे थे। महिला ने आरोप लगाया कि अव्हाड की नियत ठीक नहीं थी। यह घटना कल शाम के साढ़े छह बजे हुई है। पीड़ित महिला बीजेपी कार्यकर्ता है।
रिपोर्ट- दिनेश मौर्या
-
November 14, 2022 7:34 AM (IST) Posted by Swayam Prakash
दिल्ली NCR में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब) श्रेणी में, 300 के आस-पास रहा AQI
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 309 (बहुत खराब) श्रेणी में है, नोएडा में AQI 344 (बहुत खराब) श्रेणी में और गुरुग्राम में AQI 290 (खराब) श्रेणी में है।
-
November 14, 2022 7:08 AM (IST) Posted by Swayam Prakash
इस्राइली मिसाइलों ने सीरिया के होम्स प्रांत में शायरात सैन्य हवाई अड्डे पर किया हमला
इस्राइली मिसाइलों ने सीरिया के होम्स प्रांत में शायरात सैन्य हवाई अड्डे को निशाना बनाया। इस हमले में दो सैनिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सीरिया की सना समाचार एजेंसी ने देश की सेना का हवाला देते हुए ये जानकारी दी।
-
November 14, 2022 6:55 AM (IST) Posted by Swayam Prakash
पंजाब में इंग्लैंड-पाकिस्तान टी20 क्रिकेट मैच को लेकर मोगा में छात्रों के दो गुट भिड़े
पंजाब में इंग्लैंड-पाकिस्तान टी20 क्रिकेट मैच को लेकर मोगा में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि लाला लाजपत राय कॉलेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। वे एक-दूसरे पर पथराव करते नजर आए। नारेबाजी की सूचना नहीं मिली है।
-
November 14, 2022 6:32 AM (IST) Posted by Swayam Prakash
पंजाब के अमृतसर के पास 4.1 तीव्रता का भूकंप
सोमवार तड़के करीब 3.42 बजे पंजाब के अमृतसर से 145 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की गहराई जमीन से 120 किमी नीचे थी।