1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News in Hindi Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Live: देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें अगर आप एक ही प्लेटफॉर्म पर पाना चाहते हैं तो इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें। यहां आपको देश में घटने वाली प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक हलचल और विदेशों के बड़े अपडेट्स मिलेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज- India TV Hindi
Image Source : इंडिया टीवी ब्रेकिंग न्यूज

Breaking News in Hindi Live : हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

Latest India News

Live updates : Breaking News Hindi 14 DEC 2022

  • 10:35 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    चीनी जासूसी जहाज हिन्द महासागर क्षेत्र से बाहर निकला

    चीनी मिसाइल और सेटेलाइट ट्रैकिंग जहाज ‘यूआन वांग 5’ हिन्द महासागर क्षेत्र में करीब एक सप्ताह तक रहने के बाद वहां से बाहर निकल गया है। इस घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि चीनी जासूसी जहाज में विभिन्न ट्रैकिंग और सर्विलांस उपकरण लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस जहाज ने करीब पांच दिसंबर को हिन्द महासागर में प्रवेश किया। 

  • 10:35 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    इंग्लिश चैनल में नाव पलटने से 4 लोगों की मौत की पुष्टि

    दक्षिणी इंग्लैंड में केंट तट के पास इंग्लिश चैनल में एक छोटी नाव डूब गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बचाव अभियान के लिए हेलीकॉप्टर और जीवनरक्षक नौकाएं तैनात की गयी हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने संसद के समक्ष दिए एक बयान में इस हादसे में लोगों की मौत की पुष्टि की, लेकिन कोई विवरण नहीं दिया। गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन के बुधवार को बाद में हाउस ऑफ कॉमन्स को इस हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी देने की उम्मीद है। ब्रिटेन की नौसेना और कोस्टगार्ड एजेंसी ने रॉयल नेवी, सीमा अधिकारियों, केंट पुलिस और फ्रांसीसी नौसेना के साथ मिलकर एक बचाव अभियान चलाया।

  • 10:35 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    नहर में ट्रैक्टर गिरने से 3 महिला मजदूरों और 2 बच्चों की मौत

    दक्षिणी महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में ट्रैक्टर-ट्राली के एक नहर में गिर जाने से उसपर सवार तीन महिला गन्ना श्रमिकों और दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। ये पांचों मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के रहने वाले थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार की रात करकंब गांव के पास तब हुई जब स्थानीय किसानों द्वारा गन्ने की कटाई के लिए लगाये गये प्रवासी श्रमिकों का एक समूह दिनभर के काम के बाद अपने शिविर लौट रहा था। 

  • 1:54 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    छपरा में जहरीली शराब से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 10 हुई

    छपरा के इशूवापुर एवं मशरख  में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से अबतक  मरने वाले की संख्या 10 हो गई है। बिहार विधानसभा में भी आज इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

  • 1:36 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: मेघालय विधानसभा के चार विधायक बीजेपी में शामिल

    दिल्ली: मेघालय विधानसभा के चार विधायक फेरलिन संगमा, सैमुअल संगमा, बेनेडिक मारक और एचएम शांगप्लियांग असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

  • 12:55 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार विधानसभा के बाहर बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन

    पटना: बिहार विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा,"नशाबंदी को लागू करने के तरीके को और बेहतर करने की ज़रूरत है। इसे सख्ती से लागू करने के साथ-साथ दंड देने के तरीके को भी बदलने की ज़रूरत है।"

  • 12:48 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सदन में आपा खो बैठे नीतीश कुमार

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य विधानसभा में अपना आपा खो बैठे क्योंकि विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर राज्य सरकार के शराब बंदी पर सवाल उठाया।

  • 12:01 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    ED ने मुख्तार अंसारी को किया गिरफ्तार

    केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMLA के तहत माफिया मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्तार अंसारी को प्रयागराज स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया जहां 14 दिनों की रिमांड मांगी गई है। PMLA के तहत मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों के ठिकानों पर ED पहले ही कर चुकी है छापे की कार्रवाई।

  • 11:39 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जोधपुर में फायरिंग, गुस्साए लोगों ने रोड जाम किया

    जोधपुर-माता का थान थाना क्षेत्र में फायरिंग की खबर, माफियाओं में आपसी टकराव के चलते हुई फायरिंग, एक गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। मौके पर लोडेड पिस्टल मिली। लोगों में अपराध की बढ़ती घटनाओं से आक्रोश, रोड जाम कर धरना शुरू कर दिया।

  • 11:14 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में 6 लोगों की मौत, 21 घायल

    यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लुधियाना से रायबरेली जा रही एक बस और डीसीएम ट्रक के बीच टक्कर, 6 लोगों की मौत, 21 घायल

     

     

  • 11:06 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    तवांग मामले पर सदन में हंगामा

    तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने इस मसले पर चर्चा की मांग की। उधर, राज्यसभा में भी इस मसले पर सदन में काफी शोरगुल हुआ।

  • 10:53 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    तवांग मसले पर संसद भवन में विपक्षी दलों की बैठक जारी

    तवांग झड़प के मसले पर सरकार को सदन में घेरने की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस ने आज विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 10 बजे से जारी है। 

  • 10:48 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सीबीआई ने फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने के मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया

    सीबीआई ने नागपुर से आयकर विभाग के एक अधिकारी सहित 9 कर्मियों को फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रिंकी यादव, अनिल कुमार ,राहुल कुमार, अभय कुमार, मुकेश कुमार ,चंदन कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार और मनीष कुमार हैं।

  • 10:42 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    शरद पवार को धमकी देने वाला आरोपी फिरफ्तार

    एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को धमकी देनेवाला आरोपी गिरफ्तार पटना से गिरफ्तार। आरोपी का नाम नारायण सोनी है। आज दोपहर बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर मुम्बई पहुचेंगी। कल कोर्ट में होगी पेशी। आरोपी के खिलाफ गाँव देवी पुलिस स्टेशन में FIR  दर्ज है। पहले भी कई बार शरद पवार को धमकी दे चुका है। तीन दिन पहले शरद पवार को उनले सिल्वर ओक बंगले पर फोन करके जान से मारने की धमकी दी थी।

  • 10:12 AM (IST) Posted by Shilpa

    G20 के डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठक शुरू

    G20 के डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक मुंबई में शुरू हुई। बैठक की शुरुआत विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा के एक वीडियो संदेश के साथ हुई है- G20 इंडिया

     

  • 10:03 AM (IST) Posted by Shilpa

    पीएम समेत कई मंत्रियों ने लिया हिस्सा

    दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और पार्टी के अन्य सांसदों ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया।

  • 10:02 AM (IST) Posted by Shilpa

    बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू

    संसद परिसर में बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है। सभी ने पीएम नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया है।

  • 9:58 AM (IST) Posted by Shilpa

    स्टालिन के बेटे ने शपथ ली

    तमिलनाडु में DMK की युवा शाखा के सचिव और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में राजभवन में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

  • 9:57 AM (IST) Posted by Shilpa

    कांग्रेस सांसद ने स्थगन प्रस्ताव दिया

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीन के साथ सीमा पर स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

  • 9:56 AM (IST) Posted by Shilpa

    जे पी नड्डा के साथ संसद पहुंचे रक्षा मंत्री

    दिल्ली में भाजपा संसदीय बैठक के लिए राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंचे।

     

  • 9:46 AM (IST) Posted by Shilpa

    बीजेपी की संसदीय दल की बैठक आज

    आज संसद परिसर में बीजेपी की संसदीय दल की बैठक होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। ऐसी भी खबर है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में मिली भारी जीत को लेकर पीएम का भव्य अभिनंदन किया जाएगा।

  • 8:57 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच में शामिल पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ाई गई

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को सुलझाने में शामिल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 12 अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्पेशल CP एच.एस. धालीवाल, DCP स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा, DCP राजीव रंजन के लिए Y श्रेणी की सुरक्षा को मंजूरी दी गई है

  • 8:40 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    हालात नियंत्रित करने के लिए भारत के प्रयासों का पूरा समर्थन -अमेरिका

    पेंटागन के प्रेस सचिव पैट राइडर ने कहा-'अमेरिकी सहयोगियों और इंडो-पैसिफिक में हमारे भागीदारों के इलाकों में चीन का अतिक्रमण उसकी प्रवृति का संकेत देती है। हम अपने भागीदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग बने रहेंगे। हम हालात को नियंत्रित करने के लिए भारत के प्रयासों का पूरा समर्थन करते हैं।'

  • 8:14 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    राजस्थान: राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सवाई माधोपुर के भाडोती से की।

  • 8:11 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    कांग्रेस ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक

    तवांग मामले के बाद राजनीति तेज़। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तवांग झड़प और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सभी विपक्षी दलों के फ्लोर नेताओं की बैठक बुलाई। 

  • 7:06 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी से मुलाकात की

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी से मुलाकात की। जयशंकर ने कहा, 'UNSC के हमारे अनुभव, हमारे G-20 अध्यक्षता के लक्ष्यों और बहुपक्षवाद के महत्व पर चर्चा की।'

  • 7:04 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    उत्तर प्रदेश नए भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा-योगी

    न्यूयॉर्क में चल रहे उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 'न्यू इंडिया ग्रोथ इंजन प्रोग्राम' में वीडियो संदेश द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा-प्रधानमंत्री के मूल मंत्र 'रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म' का अनुसरण करते हुए आज उत्तर प्रदेश नए भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है।