1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News in Hindi Live Update- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Breaking News in Hindi Live Update

Breaking News in Hindi Live :  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Latest India News

Live updates : Breaking News in Hindi Live Update 19 August 2022

  • 9:41 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    शिवसेना की दादर दही हांडी में लगे, वर्ली वर्ली के नारे

    शिवसेना के तरफ़ से पहली बार सेना भवन के पास निष्ठा दही हांडी का आयोजन किया गया। इसका सबसे बड़ा कारण यही रहा की वर्ली के जंभोरी मैदान में इस बार बीजेपी की तरफ से दही हांडी के लिए मैदान पहले से बुक था। आदित्य ठाकरे जब सेना भवन के निष्ठा हांडी में शामिल होने पहुंचे तो उनके साथ शिवसेना का और कोई बड़ा चेहरा मंच पर नजर नहीं आया।

    इस मौके पर हर साल वर्ली में दही हांडी का आयोजन करने वाले सचिन अहिर, रश्मि ठाकरे के भांजे वरुण सरदेसाई और किशोरी पेडणेकर ही नजर आईं। शिवसेना वर्ली में दही हांडी नही फोड़ सकी तो वर्ली के गोविंदा पथको को सेना भवन बुलाया गया था। पहली बार ऐसा हुआ जब शिवसेना अपनी सबसे बड़ी दही हांडी मना दादर में रही थी और नारे 'वर्ली वर्ली' के लगे ।

    अमूमन शिवसेना की दही हांडी में जो भिड़ दिखती है वो उद्धव गुट की इस निष्ठा हांडी में नहीं दिखी। (रिपोर्ट नम्रता दूबे)

  • 9:41 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    दही हांडी तोड़ते हुए 79 गोविंदा घायल

    मुम्बई के गिरगांव कुंभारवाड़ी के ओंकार मित्र मंडल के गोविंदा अजिंक्य माने ह्यूमन पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने एक आयोजन स्थल पर पहुंचे थे और बेलेंस बिगड़ने से वो सीधे जमीन पर कंधे के बल गिरे। अजिंक्य माने का पूरा कंधा टूट गया-उनके कंधे में गंभीर चोट लगी है और आज केईएम अस्पताल में उनके कंधे की सर्जरी होगी। अब तक कुल 79 गोविंदा दही हांडी फोड़ते हुए घायल हुए जिनमे 12 गोविंदा का इलाज अब भी अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट: जय प्रकाश सिंह

  • 6:47 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    सिसोदिया के घर केवल पेंसिल-नोटबुक मिलेंगे: CBI रेड पर बोले राघव चड्ढा

    मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी के दौरान CBI को केवल चार पेंसिल, नोट बुक और एक ज्योमेट्री बॉक्स मिलेगा: राघव चड्ढा

  • 6:30 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    हथियार डिपो में आग के बाद 2 रूसी गांव खाली कराए गए

    यूक्रेन की उत्तर-पूर्वी सीमा से सटे बेलगोरोद क्षेत्र के तिमोनोवो गांव के पास स्थित एक हथियार डिपो में आग लगने के बाद वहां के दो गांवों को खाली करा लिया गया है। बेलगोरोद के गवर्नर व्याचेस्लव ग्लादकोव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हथियार डिपो में आग बृहस्पतिवार देर रात लगी और इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

    इससे पहले, रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर एक हथियार डिपो में आग लगने से उसमें विस्फोट हो गया था। पिछले सप्ताह क्रीमिया में एक वायुसैनिक अड्डे पर हुए हमले में रूस के नौ लड़ाकू विमानों के नष्ट होने की खबर सामने आई थी। हालांकि, यूक्रेनी प्राधिकारी सार्वजनिक तौर पर इन हमलों की जिम्मेदारी लेने से बचते आए हैं। लेकिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने क्रीमिया में धमाके के बाद दुश्मन देश में यूक्रेनी हमलों की तरफ इशारा किया था। रूस ने भी इन हमलों के लिए कीव को दोषी ठहराया है।

  • 6:30 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    IRS अधिकारी समीर वानखेड़े को ट्विटर पर धमकी

    भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी समीर वानखेड़े ने एक अज्ञात ट्विटर उपयोकर्ता से मिली धमकी को लेकर शुक्रवार को यहां पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वापक नियन्त्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई क्षेत्र के पूर्व निदेशक वानखेड़े ने सुबह उपनगरीय गोरेगांव पुलिस थाने पहुंचे। अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 507 (गुमनाम संचार द्वारा आपराधिक धमकी) के तहत एक गैर-संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया।

    मुंबई पुलिस की साइबर सेल भी मामले की जांच कर रही है। जाति प्रमाणपत्र को लेकर कथित रूप से वानखेड़े को बदनाम करने के आरोप में जेल में बंद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को एक ट्विटर हैंडल से वानखेड़े को धमकी मिली।

  • 5:46 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    CBI की FIR में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम

    CBI की FIR में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के नाम हैं। FIR में सबसे ऊपर मनीष सिसोदिया का नाम है।

  • 5:14 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    राहुल से मिले झा, अजीत शर्मा और मुरारी गौतम

    कांग्रेस के बिहार इकाई के अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा और राज्य सरकार के मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने शुक्रवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। यह मुलाकात उस वक्त हुई है जब ऐसी खबरें आ रही थीं कि महागठबंधन सरकार में कांग्रेस कोटे से सिर्फ दो विधायकों को मंत्री बनाए जाने से पार्टी के कुछ नेता और विधायक नाराज हैं। हालांकि, अजीत शर्मा ने कहा कि पार्टी में कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हम लोगों ने राहुल जी से मुलाकात की। यह शिष्टाचार मुलाकात थी।’ कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने पिछले दिनों कहा था कि पार्टी कोटे से तीन मंत्री होंगे तथा दो मंत्रियों ने शपथ ले ली है और एक मंत्री बाद में शपथ लेगा।

  • 5:13 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    अमेठी में दो करोड़ रुपये की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

    उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के थाना जगदीशपुर पुलिस एवं स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की साझा टीम ने शुक्रवार को एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 750 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी कीमत अन्‍तर्राष्‍ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि स्मैक तस्कर अभिषेक तिवारी को जामो तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 750 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। उन्‍होंने बताया कि दूसरा शातिर स्मैक तस्कर हम्माद मौके से फरार हो गया।

    पांडेय ने बताया कि अन्‍तर्राष्‍ट्रीय बाजार के हिसाब से बरामद स्मैक की कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है। एएसपी ने बताया कि अभिषेक तिवारी गांव मेलापुर थाना शिवरतनगंज तथा फरार आरोपी हम्माद निवासी गांव वरसंडा थाना शुकुल बाजार जनपद अमेठी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने बताया कि गिरफ्तार अभिषेक तिवारी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया।

  • 5:13 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

    देहरादून की एक स्थानीय अदालत ने बॉडी बिल्डर और इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर बॉबी कटारिया के खिलाफ सड़क के बीचोंबीच कुर्सी डालकर सरेआम शराब का सेवन करने के आरोप में गैर जमानती वारंट (एनबीडब्लू) जारी किया है । कैंट पुलिस थाना के निरीक्षक राजेश सिंह रावत ने बताया, ‘हमें कटारिया के खिलाफ एनबीडब्लू मिल गया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम हरियाणा भेजी जा रही है ।’

    हाल में कटारिया का एक वीडियो प्रसारित हुआ था जिसमें वह सड़क के बीच में कुर्सी डालकर शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। जांच में पता चला कि यह वीडियो देहरादून-मसूरी मार्ग का है जिसके बाद पुलिस ने कटारिया के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 290 (सार्वजनिक उपद्रव करने), 510 (सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने), 336 (इंसानी जिंदगी या दूसरों की निजी सुरक्षा को खतरे में डालने) और 342 (किसी व्यक्ति को गलत ढंग से रोकना) तथा सूचना प्रोद्यौगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

  • 5:13 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    2020 दिल्ली दंगा: अदालत ने 4 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया

    दिल्ली की एक अदालत ने वर्ष 2020 में पूर्वोत्तर दिल्ली में दंगों से संबंधित एक मामले से जुड़े विभिन्न अपराधों के लिए चार लोगों पर मुकदमा चलाया है। जिन अपराधों के लिए यह मुकदमा चलाया गया उनमें दंगा करना, आगजनी करके उत्पात मचाना या इमारत को नष्ट करने के लिए विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल करना शामिल है। यह मामला 25 फरवरी, 2020 को एक पार्किंग स्थल के अंदर दंगे की घटना से संबंधित है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने शाहरुख, अश्विनी, आशु और जुबेर के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश देते हुए कहा कि ‘यह मानने के लिए आधार थे’ कि उन्होंने अपराध किया था।

  • 3:59 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम के चलते गया में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। सीएम राज्य में सूखे की स्थिति का जायजा लेने निकले थे।

  • 3:30 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    ऑस्ट्रिया में तूफान से पांच लोगों की मौत

    ऑस्ट्रिया में आए भीषण तू्फान से दो बच्चियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दक्षिणी ग्राज शहर की लावंत घाटी में बृहस्पतिवार देर रात तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने से चार और आठ साल की दो बच्चियों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, लावंत घाटी में तूफान से 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

    उन्होंने बताया कि पीड़ितों में ज्यादातर वे लोग शामिल हैं, जो इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर छुट्टियां मनाने आए थे। ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन ने बच्चों की मौत को ‘एक भीषण त्रासदी’ करार दिया। अधिकारियों ने बताया कि निचले ऑस्ट्रिया के गेमिंग शहर में एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से उसके नीचे खड़ी तीन महिलाओं की मौत हो गई। भीषण तूफान के चलते इटली और फ्रांस में भी कम से कम आठ लोगों की मौत होने की खबर है।

  • 3:30 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सड़क दुर्घटना में 5 युवकों की मौत, एक घायल

    छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सड़क दुर्घटना में पांच युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर मेटावाड़ा गांव के करीब निजी बस और कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार पांच युवकों दिनेश सेठिया, गौतम गाइन, सचिन सेठिया, अभिषेक सेठिया और शाकिब खान की मौत हो गई तथा एक अन्य युवक घायल हो गया।

    उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार, रायपुर से जगदलपुर शहर की ओर एक निजी बस रवाना हुई थी। बस जब तड़के लगभग साढ़े तीन बजे मेटावाड़ा गांव के करीब पहुंची तब उसने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में छह युवक सवार थे। इस घटना में कार सवार चार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • 3:29 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    उत्तर प्रदेश में 'जंगलराज', विकास का ढोल सिर्फ एक छलावा : मायावती

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में ‘जंगलराज’ है और विकास का ढोल सिर्फ एक छलावा है। उन्होंने ट्वीट किया, “बांदा जिले में यमुना नदी पर निर्माणाधीन पुल के वर्षों से अधूरे पड़े रहने के कारण नाव हादसे में कई लोगों की मौत, हापुड़ में पेशी पर आए आरोपी की दिन दहाड़े हत्या और अब हमीरपुर में सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना साबित करती है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है तथा विकास का ढिंढोरा छलावा मात्र है!”

    मायावती ने आगे कहा, “उत्तर प्रदेश में आपराधिक तत्वों का बेखौफ हो जाना लचर कानून-व्यवस्था का सबूत है। इनका विकास भी कुछ खास जिलों तक सीमित है, जबकि प्रदेश के हर क्षेत्र में गरीबी और बेरोजगारी है। सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे।” गौरतलब है कि बांदा जिले के समगरा गांव में 11 अगस्त को एक नाव पलटने से उस पर सवार 11 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 16 अगस्त को हापुड़ के जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर हरियाणा के हिस्ट्रीशीटर की तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात में एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया था।

  • 3:28 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    भारत आने वाले समय में विश्व महाशक्ति बनेगा : योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के हर व्यक्ति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए पांच संकल्प के साथ अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत आने वाले समय में विश्व महाशक्ति बनेगा। योगी ने शुक्रवार को ‘बलिया बलिदान दिवस’ के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए गए पांच संकल्प को पूरा करने पर विशेष रूप से जोर दिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त के दिन देश के नागरिकों को पांच संकल्प दिलाएं हैं, जिनके तहत हर व्यक्ति अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ेगा तो निश्चित रूप से भारत दुनिया की महाशक्ति बनेगा। आने वाले समय मे भारत दुनिया का नेतृत्वकर्ता होगा।” उन्होंने दावा किया, “आज बिना भेदभाव के सबको योजनाओं का फायदा मिल रहा है। हर गरीब को आवास, शौचालय व राशन सहित लाभकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।” योगी ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिया के गौरवपूर्ण योगदान का जिक्र किया।

  • 3:28 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    दिल्ली के ‘एक्साइस’ मंत्री ‘एक्सक्यूज’ मंत्री बन गए हैं: अनुराग ठाकुर

    सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बारे में शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के ‘एक्साइज’ (आबकारी) मंत्री ‘एक्सक्यूज’ (बहाना बनाने वाले) मंत्री बन गए हैं। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी घोटाले के संबंध में सिसोदिया के परिसरों पर छापा मारा, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह ‘ईमानदारी की कीमत चुका रहे हैं।’

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा सुविधाओं में सुधार के उनके कार्य को पटरी से उतारने के लिए उनके खिलाफ जांच की जा रही है। सिसोदिया के इस बयान के बाद ठाकुर ने कहा, ‘‘एक्साइज’ मंत्री ‘एक्सक्यूज’ मंत्री बन गए हैं। आज का मामला शराब के कारोबार के लाइसेंस और इसमें शामिल भ्रष्टाचार से जुड़ा है। संबंधित मंत्री मनीष सिसोदिया हैं। उन्होंने सीबीआई को जांच सौंपे जाने के दिन आबकारी नीति को पलट दिया। यह कदम क्यों उठाया गया, क्योंकि शराब के कारोबार के लाइसेंस जारी करने में भ्रष्टाचार किया गया है।’

  • 2:24 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    छत्तीसगढ़ के बस्तर में सड़क हादसा, पांच युवकों की मौत, एक घायल

    छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सड़क दुर्घटना में पांच युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर मेटावाड़ा गांव के करीब निजी बस और कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार पांच युवकों दिनेश सेठिया, गौतम गाइन, सचिन सेठिया, अभिषेक सेठिया और शाकिब खान की मौत हो गई तथा एक अन्य युवक घायल हो गया। उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार, रायपुर से जगदलपुर शहर की ओर एक निजी बस रवाना हुई थी। बस जब तड़के लगभग साढ़े तीन बजे मेटावाड़ा गांव के करीब पहुंची तब उसने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में छह युवक सवार थे। इस घटना में कार सवार चार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

  • 2:18 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पैसे देकर खबर छपवा रही है आप-कपिल मिश्रा

  • 2:16 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुंबई के बोरीवली इलाके में पांच मंजिला इमारत ढही

    मुंबई के बोरीवली इलाके में शुक्रवार को खाली पड़ी पांच मंजिला खस्ताहाल इमारत ढह गई। हालांकि अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। बीएमसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मी पता लगा रहे हैं कि कोई मलबे में फंसा हुआ तो नहीं है। 

     

  • 1:36 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    केजरीवाल की लोकप्रियता से बीजेपी डर गई-आप

  • 1:35 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जन्माष्टमी : मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़

  • 12:16 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    केजरीवाल ने किया नए मिशन का ऐलान, जुड़ने के लिए नंबर जारी किया

    केजरीवाल ने कहा कि अगर इन नेताओं के भरोसे देश छोड़ दिया तो ये लोग देश को आगे नहीं बढ़ने देंगे। केजरीवाल ने एक मोबाइल नंबर देकर लोगों से मिस्ड कॉल का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि भारत को दुनिया का नंबर वन और शक्तिशाली राष्ट्र देखना चाहते हैं तो इस नंबर पर मिस कॉल करे-9510001000

  • 12:14 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    अड़चनें आएंगी लेकिन काम नहीं रुकेगा-केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें काम करने से रोकने के लिए सीबीआई के छापे कराए जा रहे हैं। अड़चनें आएंगी लेकिन हमारा काम नहीं रुकेगा।

  • 12:13 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    न्यूयॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तस्वीर छपी-केजरीवाल

    अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर देश है और वहां के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में खबर छपाना मुश्किल होता है। इस अखबार के  फ्रंट पेज पर दिल्लीके शिक्षा मॉडल पर खबर छपी है।दिल्ली के अंदर शिक्षा की क्रांति हो रही है। लोग प्राइवेट स्कूलों से नाम कटा कर बच्चों का सरकारी स्कूलों में एडमिशन करा रहे हैं

  • 12:00 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    ये लुटियन के लुटेरे हैं- डॉक्टर हर्षवर्धन

    दिल्ली सीबीआई छापा: इस मामले की जांच होनी चाहिए हमने मांग की और जांच शुरू हुई तो एक कदम आगे बढ़ते हुए सिसोदिया के खिलाफ रेड शुरू हुई है। इस पॉलिसी के तहत जितना व्यापक भ्रष्टाचार हुआ वो एक पहलू है। जो सरकार विकास की बात करती थी वो विनाशकारी हो गई है। ये सरकार नौजवानों को विनाश की तरफ ले जा रही है। पिछले 7-8 सालों से जो सरकार दिल्ली में काम कर रही है, वो लुटेरों की सरकार है। ये लुटियन के लुटेरे हैं ये कहना गलत नहीं होगा। जनता के टैक्स के पैसे को देश और विदेश में करोड़ों रुपये पब्लिसिटी कर के झूठ को सच के रूप में पेश कर रही है।

  • 11:32 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे केजरीवाल

    दिल्ली एक्साइज घोटाले को लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत एक्साइज अधिकारियों पर सीबीआई छापे की कार्रवाई के बीच आज दोपहर 12 बजे सीएम अरविंद केजरीवाल एक प्रेस कॉन्फ्रेस करेंगे।

  • 10:45 AM (IST) Posted by Sudhanshu Gaur

    छापे में आश्चर्य की बात नहीं - कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित

    दिल्ली कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने इस छापेमारी पर कहा है कि, यह आम आदमी पार्टी के पाप हैं जो सामने आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि छापेमारी पहले नहीं हुई। 

  • 10:40 AM (IST) Posted by Sudhanshu Gaur

    AAP ने शराब नीति से दिल्ली को लूटा - मनोज तिवारी

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, नई शराब नीति से आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली को लूटा है। दिल्ली के करोड़ों रुपए के खजाने को लूटा गया। अब इसकी जांच तो होनी चाहिए। 

  • 10:34 AM (IST) Posted by Sudhanshu Gaur

    भारत का नाम रोशन किया उनको CBI से डराया जा रहा - संजय सिंह

  • 10:27 AM (IST) Posted by Sudhanshu Gaur

    मनीष सिसोदिया के समर्थन में पंजाब के CM भगवंत मान ने किया ट्वीट

  • 10:23 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    11 एक्साइज अधिकारियों के घर पर सीबीआई के छापे

    1. ए गोपी कृष्णा-पूर्व एक्साइज कमिश्नर
    2. आनंद कुमार तिवारी-डिप्टी कमिश्नर
    3. पंकज भटनागर-असिस्टेंट कमिश्नर
    4. नरेंद्र सिंह-असिस्टेंट कमिश्नर
    5. नीरज गुप्ता-असिस्टेंट कमिश्नर
    6. कुलजीत सिंह-सेक्शन ऑफिसर
    7. सुभाष रंजन-सेक्शन ऑफिसर
    8. सुमन--सेक्शन ऑफिसर
    9. सत्यव्रत भार्गव-डीलिंग हैंड
    10. सचिन सोलंकी-डीलिंग हैंड
    11. गौरव मान-डीलिंग हैंड
  • 10:12 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    कुल सात राज्यों में सीबीआई के छापे

    दिल्ली समेत कुल सात राज्यों में सीबीआई के छापे की कार्रवाई जारी है। एक्साइज के 11 अधिकारियों के यहां सीबीआई के छापे पड़े हैं। पूर्व एक्साइज कमिश्नर गोपी कृष्णा के घर पर भी सीबीआई ने छापा मारा है। गोपी कृष्णा को 12 जुलाई 2022 को रिलीव कर दिया था। 

  • 10:04 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सिसोदिया के अलावा चार पब्लिक सर्वेंट पर भी कसा सीबीआई का शिकंजा

  • 10:01 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली के अलावा कुछ अन्य शहरों में भी छापेमारी

    सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक कुल 21 जगहों पर सीबीआई के छापे जारी हैं। दिल्ली एनसीआर के अलावा कुछ अन्य शहरों में भी छापे की कार्रवाई चल रही है। 

  • 9:59 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर CBI ने एफआईआर दर्ज कर मारे छापे

     

    दिल्ली: मुख्य सचिव की रिपोर्ट में पिछले साल लागू की गई एक्साइज पॉलिसी पर सवाल उठाए गए थे। इसी रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर छापेमारी की है।

  • 9:38 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली : डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर समेत 21 जगहों पर सीबीआई के छापे