Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News in Hindi Live : हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...
Live updates : Breaking News in Hindi Live Update 07 September 2022
-
September 07, 2022 10:18 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
गणपति विसर्जन के दिन मुंबई लोकल के यात्रियों को रेलवे का तोहफा
पश्चिम रेलवे की अप फास्ट लोकल ट्रेनें 09/09/2022 की शाम को मुंबई सेंट्रल और चर्चगेट के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। इस अवधि के दौरान अप दिशा की धीमी ट्रेनें चर्नी रोड स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। 09 सितम्बर 2022 की मध्यरात्रि को पश्चिम रेलवे 8 विशेष लोकल ट्रेनें चलायेगी।
09 सितम्बर, 2022 को गणपति विसर्जन के दौरान यात्रियों की सम्भावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा के लिए 09 सितम्बर, 2022 को 17.00 बजे से 20.30 बजे के बीच अप दिशा की सभी फास्ट ट्रेनों को मुंबई सेंट्रल और चर्चगेट के बीच चर्नी रोड सहित सभी स्टेशनों पर ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। सामान्यतः ये उपनगरीय सेवाएँ सायंकालीन पीक आवर के दौरान मुंबई सेंट्रल एवं चर्चगेट के बीच नहीं रुकती हैं।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, चर्नी रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 2 पर यात्रियों की भीड़ को कम करने के उद्देश्य से यह निर्णय भी लिया गया है कि 09 सितम्बर, 2022 को 17.00 बजे से 22.00 बजे के बीच चर्चगेट की ओर जाने वाली अप दिशा की सभी धीमी ट्रेनें चर्नी रोड स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। अतः चर्नी रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं. 2 पर इस अवधि के दौरान कोई भी ट्रेन उपलब्ध नहीं रहेगी।
उल्लेखनीय है कि यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने 09/10 सितम्बर, 2022 की मध्यरात्रि को चर्चगेट तथा विरार स्टेशनों के बीच 8 गणपति विशेष लोकल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। अप दिशा में पहली विशेष लोकल ट्रेन विरार से 00.15 बजे प्रस्थान करेगी एवं 01.52 बजे चर्चगेट पहुंचेगी, दूसरी विशेष लोकल ट्रेन विरार से 00.45 बजे प्रस्थान करेगी एवं 02.22 बजे चर्चगेट पहुंचेगी, तीसरी विशेष लोकल ट्रेन विरार से 01.40 बजे प्रस्थान करेगी एवं 03.15 बजे चर्चगेट पहुँचेगी तथा चौथी विशेष लोकल ट्रेन विरार से 03.00 बजे प्रस्थान करेगी एवं 04.40 बजे चर्चगेट पहुंचेगी।
इसी प्रकार, डाउन दिशा में पहली विशेष लोकल ट्रेन चर्चगेट से 01.15 बजे प्रस्थान करेगी एवं 02.50 बजे विरार पहुंचेगी, दूसरी विशेष लोकल ट्रेन चर्चगेट से 01.55 बजे प्रस्थान करेगी एवं 03.32 बजे विरार पहुंचेगी, तीसरी विशेष लोकल ट्रेन चर्चगेट से 02.25 बजे प्रस्थान करेगी एवं 04.02 बजे विरार पहुंचेगी तथा चौथी विशेष लोकल ट्रेन चर्चगेट से 03.20 बजे प्रस्थान करेगी एवं 04.58 बजे विरार पहुंचेगी। ये विशेष ट्रेनें चर्चगेट एवं विरार के बीच सभी उपनगरीय स्टेशनों पर रुकेंगी। (रिपोर्ट: राजीव सिंह)
-
September 07, 2022 10:15 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
महाराष्ट्र के भिवंडी में बना 'अयोध्या का राम मंदिर'
महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थानीय निवासियों को अयोध्या के राम मंदिर की एक विशाल प्रतिकृति के साथ त्योहार मनाने का मौका मिल रहा है। राम मंदिर जैसा यह गणपति पंडाल भिवंडी के धामणकर नाका क्षेत्र (Dhamankar Naka) में बनाया गया है। गली- गली, चौक चौराहों पर विशाल पंडाल लगाए गए हैं। लोग घरों में भी गणेश प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के भिवंडी में धामनगर नाका में अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर विशाल मंदिर की प्रतिकृति बनाई गयी है जिसे रात दिन एक करके कलाकरो ने बनाया है। यह इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। (रिपोर्ट: नम्रता दूबे)
-
September 07, 2022 10:10 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
बिहार में सेप्टिक टैंक में गिरने से 2 लोगों की मौत
बिहार | भागलपुर जिले के सैदपुर गांव में 3 लोग एक सेप्टिक टैंक में गिर गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया तब तक 2 की मौत हो चुकी थी जबकि एक को अस्पताल ले जाया गया। उसका इलाज चल रहा है। टैंक में जहरीली गैसों के कारण उनका दम घुट गया था: सुधांशु कुमार, चिकित्सा अधिकारी
-
September 07, 2022 4:05 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
अब 35 साल के लिए लीज पर ले सकेंगे रेलवे की जमीन
केंद्र सरकार ने रेलवे की जमीन को लीज पर देने का समय 5 साल से बढ़ाकर 35 साल किया है। इसके अलावा, रेलवे की जमीन के रेलवे लैंड लीज (LLF) की फीस में कटौती का फैसला हुआ है।
-
September 07, 2022 2:39 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
सब मिल कर चलेंगे तो देश का हित होगा: नीतीश कुमार
-
September 07, 2022 2:38 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बिहार में अब सरकारी अधिकारी को भी लग रहा है डर, सुरक्षा की लगा रहे गुहार
खनन विभाग के इंस्पेक्टर को आरजेडी विधायक रीतलाल का भाई बताकर कॉल कर जान से मारने को धमकी दी है। अवैध बालू ओवर लोड ढोने के आरोप में एक ट्रक को फाइन किया गया था। इससे नाराज़ कुछ लोग खनन विभाग के कार्यालय में पहुंच गए। जिला कार्यालय से इंस्पेक्टर का नंबर लिया और वहीं से फोन पर जान से मारने की धमकी देने लगे। धमकी देने वालों ने खुद को आरजेडी के बाहुबली विधायक रीतलाल का आदमी बताया। रीतलाल का नाम सुनते ही सभी डर गए।इस मामले में पटना के कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराया गया है। (रिपोर्ट-नीतीश चंद्र)
-
September 07, 2022 1:13 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
महाराष्ट्र: विश्वजीत कदम हो सकते हैं बीजेपी में शामिल
महाराष्ट्र के पश्चिम महाराष्ट्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता पतंगराव कदम के बेटे विश्वजीत कदम भी आनेवाले दिनों में बीजेपी जॉइन कर सकते है। विश्वजीत कदम महाविकास आघाडी सरकार में राज्यमंत्री थे। महाराष्ट्र के सांगली जिले के बड़े नेता है। विश्वजीत कदम के ससुर अविनाश भोंसले के खिलाफ ईडी की जांच चल रही है। अविनाश भोंसले ईडी की गिरफ्त में है। अशोक चव्हाण , विश्वजीत कदम, असलम शेख जैसे बड़े कांग्रेसी नेता भले ही लगातार इन ख़बरों को नकार रहे हों पर सूत्रों के अनुसार आनेवाले दिनों में महाराष्ट्र कोंग्रेस में बड़ी फूट हो सकती है। अशोक चव्हाण के साथ उनके 3 करीबी विधायक भी कांग्रेस छोड़ सकते है।
-
September 07, 2022 1:10 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
कांग्रेस ने किया था भारत को खंडित-हिमंत विश्व शर्मा
-
September 07, 2022 12:40 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
एनडीएमसी ने राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ करने का प्रस्ताव किया पारित
नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने राजपथ का नाम बदलकर ‘‘कर्तव्य पथ’’ करने का प्रस्ताव बुधवार को पारित किया। एनडीएमसी की सदस्य मीनाक्षी लेखी ने बताया कि एनडीएमसी परिषद की एक विशेष बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। लोकसभा की सदस्य लेखी ने कहा, ‘‘ हमने विशेष परिषद बैठक में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है।’’ एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से इस संबंध में प्रस्ताव मिला था। उन्होंने कहा कि अब इंडिया गेट पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पूरे इलाके को ‘‘कर्तव्य पथ’’ कहा जाएगा।
-
September 07, 2022 12:36 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
देश में नफरत और हिंसा का माहौल-अशोक गहलोत
-
September 07, 2022 12:01 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
देश भर में करीब 110 जगहों पर इनकम टैक्स के छापे
दिल्ली-एनसीआर में करीब 10 लोकेशन्स पर छापे की कार्रवाई जारी है। कुछ एडवोकेट, सीए के ठिकानों पर छापे पड़े हैं जो राजनीतिक दलों के चंदे को ब्लैक से व्हाइट करते थे।राजस्थान में 50 जगहों पर रेड (मिड डे मील वाले के तार राजनीतिक फंडिंग मामले से जुड़े हैं)। बंगलूरू में 20 लोकेशन्स (ये रेड अलग मामले में है, कारोबारी मनिपाल ग्रुप के अस्पतालों पर छापे ), उत्तर प्रदेश में करीब 10 जगह छापे की कार्रवाई चल रही है। छत्तीसगढ़ में करीब 7 ठिकानों पर मध्य्प्रदेश में भी 12 से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। (रिपोर्ट-अभय पराशर)
-
September 07, 2022 11:52 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
महाराष्ट्र मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 27 सितंबर तक टली
सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र मामले पर संवैधानिक पीठ सुनवाई में सुनवाई 27 सितंबर तक टली। जस्टिस चंद्र्चूड की अध्यक्षता वाली 5 जजों की बेंच अब 27 सितंबर को सुनवाई करेगी ।
-
September 07, 2022 11:40 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली : जनराज पार्टी के दफ्तर में इनकम टैक्स का छापा
दिल्ली में स्थित जनराज पार्टी के दफ्तर में इनकम टैक्स की छापेमारी। सुप्रीम कोर्ट के में वकील अभिषेक कृष्णा के दफ्तर में छापे की कार्रवाई जारी। राजनीतिक पार्टी के नाम पर ब्लैक मनी को व्हाइट करने का आरोप।
-
September 07, 2022 11:37 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
महाराष्ट्र: धुले जिला पुलिस ने 4 तलवारें जब्त की
महाराष्ट्र में तलवार मिलने का सिलसिला जारी। धुले जिला पुलिस ने मालेगांव की ओर जा रहे युवकों से 4 तलवारें जब्त की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक हथियार के साथ हाईवे की दिशा में आने वाले हैं। जिसके बाद धुले-मालेगांव हाईवे पर एक ही बाइक पर 4 संदिग्ध युवकों को देखकर पुलिस ने उन्हें रुकवाया और तलाशी में उनके पास 4 तलवारें मिली। चारों युवकों के नाम सुनील सोनवाने, विकास भील, विकास मालचे और सुनील भील है।
-
September 07, 2022 11:17 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली में इस बार नहीं बिकेंगे पटाखे
दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है, तांकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।
-
September 07, 2022 10:21 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
53 ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे
अकेले कोटपुतली में 37 ठिकानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई चल रही है। आटा मिल में छापे की कार्रवाई चल रही है। यह मिल गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के बताए जा रहे हैं। राजस्थान के साथ दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड में कुल 53 ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे की कार्रवाई चल रही है।
-
September 07, 2022 9:45 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
कोलकाता और आसनसोल में सीबीआई के छापे
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री मलय घटक के 6 लोकेशन पर सुबह 6 बजे से सीबीआई के छापे चल रहे हैं। कोलकाता में 5 जगहों पर और 1 आसनसोल में उनके घर पर छापे का कार्रवाई चल रही है। केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानो ने मलय घटक के घर को चारों ओर से घेर रखा है जबकि सीबीआई अधिकारी मलय घटक के घर में तलाशी अभियान चला रहे है।
-
September 07, 2022 9:36 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
50 से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा
जयपुर के बड़े कारोबारी समूह के 50 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ इनकम टैक्स का छापा। मिड-डे मील घोटाले को लेकर छापेमारी, राजस्थान समेत दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में कार्रवाई, इन राज्यों में कुल 53 ठिकानों पर एक साथ इनकम टैक्स का छापा।
-
September 07, 2022 8:14 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली: SHO और SI के बीच हाथापाई
दिल्ली के गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में SHO और थाने में ही तैनात SI के बीच हुई हाथापाई। कोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट में बदलाव को लेकर विवाद।DCP ने SI महेश चंद को सस्पेंड किया। विभागीय जांच के दिए आदेश।
-
September 07, 2022 8:13 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
कर्नाटक: वन और खाद्य मंत्री उमेश कत्ती का निधन
कर्नाटक में BJP के सीनियर नेता और वन और खाद्य मंत्री उमेश कत्ती का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत M S रामैया हॉस्पिटल ले जायेगा लेकिन डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।
-
September 07, 2022 7:50 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
तेजस्वी ने अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण
-
September 07, 2022 7:49 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
आज से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी ने श्रीपेरंबदूर में राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि