1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News Live Updates- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Breaking News Live Updates

Breaking News in Hindi Live :  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

 

 

Latest India News

Live updates : Breaking News in Hindi Live Update 04 September

  • 11:43 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    कमाल राशिद खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कमाल राशिद खान को आज बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

  • 11:27 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    आदिवासी संगठनो ने कल दुमका बंद का एलान किया

    आदिवासी संगठनों ने कल दुमका बंद का एलान किया है। दुमका में आदिवासी नाबालिग लड़की की रेप और हत्या को लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। नाबालिग की हत्या का आरोपी अरमान अंसारी पुलिस की गिरफ्त में है। 

     

  • 10:54 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति से योगेंद्र यादव का इस्तीफा

    संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति से योगेंद्र यादव ने इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल इस्तीफे के पीछे का कारण साफ नहीं हुआ है। 

  • 10:20 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    पंजाब: निहंग सिखों और राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अनुयायियों के बीच झड़प, 11 घायल

    निहंग सिखों और राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अनुयायियों के बीच रविवार को तब झड़प हो गई जब निहंग सिखों ने अपने मवेशियों को चराने के लिए डेरा परिसर में कथित तौर पर जबरन घुसने की कोशिश की। इस झड़प में 10 व्यक्ति और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। 

  • 9:40 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    जम्मू कश्मीर: सोपोर में एक ‘हाइब्रिड’ आतंकी के पास से चुंबक बम बरामद

    जम्मू कश्मीर के बारामूला जिला स्थित सोपोर कस्बे में सुरक्षाबलों ने एक ‘हाइब्रिड’ आतंकी के पास से ‘चुंबक बम’ (मैग्नेटिक आईईडी) बरामद किये हैं। 

  • 8:30 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    बेड बाथ और बियॉन्ड के सीएफओ की हुई मौत

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेड बाथ और बियॉन्ड के सीएफओ की न्यूयॉर्क के जेंगा टॉवर में गिरकर मौत हो गई।

  • 8:07 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    झारखंड में बीजेपी विधायक दल की बैठक शूरू

    झारखंड में बीजेपी विधायक दल की बैठक शूरू हो गई है। कल विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर BJP अपनी रणनीति बना रही है।

  • 6:37 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    साइरस मिस्त्री की मौत पर टाटा के चेयरमैन ने जताया दुख

    टाटा के चेयरमैन एन चंद्रा का साइरस मिस्त्री की मौत पर बयान आया है। एन चंद्रा ने कहा, "साइरस मिस्त्री के आकस्मिक और असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनमें जीवन के प्रति जुनून था और यह वास्तव में दुखद है कि इतनी कम उम्र में उनका निधन हो गया। इस कठिन समय में उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना और प्रार्थना।"

  • 5:40 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    देवेंद्र फडणवीस ने साइरस मिस्त्री की मौत की जांच के दिए आदेश

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साइरस मिस्त्री के ऐक्सिडेंट में हुई मौत की जांच के लिए डीजीपी को दिया आदेश।

  • 5:07 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    सायरस मिस्री की मौत पर सीएम शिंदे ने जताया दुख

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सायरस मिस्री की मौत के बारे में सुनकर गहरा धक्का लगा। सायरस सिर्फ एक कामयाब बिजनेसमैन ही नहीं बल्कि उद्योग जगत के एक युवा और भविष्य पर नजर रखने वाले व्यक्तित्व के तौर भी पर उन्हे देखा जाता था। ये केवल मिस्त्री परिवार के लिए नहीं बल्कि देश के उद्योग जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजली।

  • 4:34 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

    टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे साइरस मिस्त्री इस दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकराई। कार में 4 लोग थे, 2 की मौके पर ही मौत हो गई और 2 को कासा के एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया।

  • 4:17 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    रांची में विधायकों को एयरपोर्ट से सर्किट हाऊस ले जाने के लिए 2 बसें हवाई अड्डे पर लगीं

    रांची में विधायकों को एयरपोर्ट से सर्किट हाऊस ले जाने के लिए 2 बसें एयरपोर्ट पर लग गई हैं। सारे विधायक यहां से सीधा सर्किट हाऊस जाएंगे। इसके बाद कल सर्किट हाऊस से सीधा विधानसभा जाएंगें।
     

  • 3:27 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    लखनऊ पुलिस ने धर्म छिपाकर शादी करने वाले फैसल अहमद को किया गिरफ्तार

    लखनऊ पुलिस ने धर्म छिपाकर शादी करने वाले फैसल अहमद को गिरफ्तार किया है। फैसल पर आरोप है कि उसने अर्थव सिंह बनकर एक हिन्दू लड़की से शादी की। शादी के बाद वो लड़की पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहा था, उसे मारपीट रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। लड़की ने लखनऊ के चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

  • 3:05 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    विपक्ष को उसी के जाल में समेट दिया जाएगाः हेमंत सोरेन

    झारखंड के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राज्य के सीएम हेमंत सोरेन का बयान आया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जिस तरह से हमारे लिए जाल बिखेर रहा है, उस जाल को कुतर दिया जाएगा। उस जाल को ही समेट दिया जाएगा। 

  • 2:51 PM (IST) Posted by Sudhanshu Gaur

    रांची पहुंचने के लिए UPA विधायक रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे

  • 2:12 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    मोदीजी की विचारधारा देश को बांटने वालीः राहुल गांधी

    नरेंद्र मोदी की विचारधारा देश को बांटने वाली है। इसका फायदा चुनिंदा लोगों को देना है। हमारी विचारधारा सबके लिए है। देश के लोगों की मेहनत का फायदा दो हिंदुस्तानियों को नहीं, बल्कि पूरी जनता को मिलना चाहिए। 

  • 2:12 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    ‘देश में आज दो हिंदुस्तान, एक कारोबारियों का, दूसरा मजदूर और किसानो का‘

    राहुल गांधी ने कहा कि आज दो हिंदुस्तान बन गए हैें। एक मजदूर, गरीबों, किसानों और बेरोजगार युवाओं का। इनके देश में कोई सपना नहीं देखा जा सकता। खून पसीना देने के बाद भी फायदा नहीं मिलेगा। और इसी हिंदुस्तान के अंदर दूसरा देश 10-15 अरबपतियों का है, उसमें जो भी आप हिंदुस्तान में आप चाहते हो, आपको मिल जाएगा। 

  • 2:11 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    मैं ईडी से नहीं डरता, संविधान को बचाने का काम नागरिकों को करना होगाः राहुल गांधी

    उन्होंने कहा कि जो भी नरेंद्र मोदी के खिलाफ काम करना चाहता है, चाहे वो विपक्ष हो या कोई और उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई लगा दिए जाते हैं। मुझे 55 घंटे ईडी ने बिठाया। राहुल ने कहा कि मैं आपकी ईडी से नहीं डरता चाहे 55 घंटे मुझे बिठाओ या 5 साल बिठाओ। जो संविधान है इसकी रक्षा करना और इसे बचाने का काम, देश के हर नागरिक को करना पड़ेगा। यह नहीं किया, आज नहीं खड़े हुए तो फिर यह देश नहीं बचेगा। 

  • 2:03 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    देश के युवाओं को नहीं मिल पाएगा रोजगारः राहुल गांधी

    कांग्रेस एक दूसरी जीएसटी लाना चाहती थी। बीजेपी ने जो जीएसटी लाई उसमें छोटे दुकानदार, मजदूर और छोटे कारोबारियों पर चोट की। स्टेज से बोलना मुझे अच्छा नहीं लग रहा है। मगर देश में आज हालात यह है कि चाहेंगे तो भी देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाएगा। देश को रोजगार दो बड़े उद्योगपति नहीं बल्कि छोटे कारोबारी दे सकते हैं, उनकी कमर मोदीजी ने तोड़ दी है। राहुल ने कहा कि आज जो बेरोजगारी दिख रही है वह आगे जाकर और बढ़ेगी। 

  • 1:59 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    कांग्रेस की रैली को संबोधित कर रहे हैं राहुल गांधी, बीजेपी और आरएसएस पर बोला हमला

    महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की हल्ला बोल रैली आयोजित की गई है। इस रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि महंगाई, बेरोजगारी का डर देश में बढ़ता जा रहा है। इस करण हिंदुस्तान में नफरत बढ़ती जा रही है। इससे लोग बंटते हैं, देश बंटता है और देश कमजोर होता है।

  • 1:48 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    महंगाई के मुद्दे पर खामोश क्यों हैं पीएमः खड़गे

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि खाने.पीने के सामान पर जीएसटी से लोग परेशान हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत लगातार घट रही है। फिर भी महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खामोश रहते हैं। 

  • 1:47 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बसों में ले गई पुलिस

    आज रामलीला मैदान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की रैली का आयोजन किया गया है। किसी और जगह विरोध कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस बसों में ले गई और निर्धारित स्थान पर उन्हें उतार दिया। 

  • 1:17 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    रामलीला मैदान में राहुल गांधी, हल्ला बोल रैली को करेंगे संबोधित

    राहुल गांधी कुछ देर पहले रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। वे यहां हल्ला बोल रैली को संबोधित करेंगे।

     

  • 1:12 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    राहुल गांधी को शहंशाही मुबारकः आजाद

    गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को शहंशाही मुबारक। जम्मू कश्मीर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं गुलाम नबी आजाद।

  • 1:09 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    मैं किसी का बुरा नहीं चाहताः गुलाम नबी आजाद

    कांग्रेस पर गुलाम नबी आजाद ने अपनी जनसभा में हमला बोला। उन्होने कहा कि मेरी नई पार्टी बनाने से कांग्रेस बौखलाई। कांग्रेस आज आगे नहीं बढ़ पा रही है। उन्होंने कहा कि मैं किसी का बुरा नहीं चाहता। 

     

  • 1:00 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    ‘मेरा दिल जम्मू कश्मीर के लिए धड़कता है‘, जनसभा में बोले आजाद

    जम्मू कश्मीर में गुलाम नबी आजाद जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेरा दिल जम्मू कश्मीर के लिए धड़कता है। पार्टी छोड़ने पर लोगों के इतने संदेश मिले कि पढ़ने में एक साल लगेगा। मेरे लिए सभी लोग बराबर हैं। 

  • 12:44 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    सोनाली फोगाटः जांच के लिए गुरुग्राम जा रही गोवा पुलिस

    सोनाली फोगाट केस में गोवा पुलिस ने तेजी से एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इस मामले में गुरुग्राम में सोनाली फोगाट के फ्लैट की भी जांच करने जा रही है गोवा पुलिस। सोनाली के परिजनों को दोपहर 2 बजे तक गुरुग्राम आने के लिए कहा है। पुलिस वहां परिजनों की मौजूदगी में सोनाली के फ्लैट का दरवाजा खोलेगी। इससे पहले रोहतक में सुधीर सांगवान का घर भी गोवा पुलिस ने खंगाला।

  • 12:37 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    जम्मू कश्मीरः लैंडस्लाइड से रुका यातायात

    जम्मू और कश्मीर के रामबन सेक्टर में पत्थर गिरने और भूस्खलन से कश्मीर जाने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर उधमपुर में रुके।

  • 12:29 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    बीजेपी अध्यक्ष नड्डा सांसदों के साथ करेंगे बैठक

    भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए 16 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा‘ के विवरण पर चर्चा करने के लिए आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी सांसदों के साथ बैठक करेंगे।

  • 12:16 PM (IST) Posted by Sudhanshu Gaur

    JDU के 5 पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल

    जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मणिपुर के पांच पूर्व विधायक आज जेपी नड्डा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

  • 12:00 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    बेरोजगारी से लोग परेशानः बघेल

    छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि राहुल जी के नेतृ्त्व में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जो हल्ला बोल का आयोजन हुआ है, देशभर से लोग आए हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। मुझे लगता है कि भारत सरकार इसे संज्ञान में लेगी।

  • 11:52 AM (IST) Posted by Deepak Vyas

    जनसभा के लिए जम्मू पहुंचे गुलाम नबी आजाद

    जम्मू.कश्मीर के पूर्व सीएम और वरिष्ठ पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़ी है, वे आज सैनिक कॉलोनी में एक जनसभा करने के लिए जम्मू पहुंचे।

  • 11:22 AM (IST) Posted by Deepak Vyas

    महंगाई पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट

    राहुल गांधी ने हल्ला बोल रैली से पहले अपने ट्वीट में महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि जरूरत का सामाना खरीदने से पहले भी कई बार सोचाना पड़ता है। इस महंगाई के लिए पीएम मोदी जिम्मेदार हैं।

  • 11:19 AM (IST) Posted by Deepak Vyas

    रैली निकालने से पहले कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

    दिल्ली में कांग्रेस की रैली से पहले कार्यकर्ताओं ने जमर हंगामा किया। मार्च निकालने को लेकर पुलिस से भी कार्यकर्ताओं ने झड़़प की है। 

  • 10:35 AM (IST) Posted by Deepak Vyas

    कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में लगे बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर

    कांग्रेस आज रामलीला मैदान पर महंगाई को लेकर ‘हल्ला बोल‘ रैली निकाल रही है। इसके लिए रामलीला मैदान में तैयारियां की गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बड़े बड़े पोस्टर के साथ कांग्रेस के झंडे जगह जगह लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। 

  • 10:30 AM (IST) Posted by Deepak Vyas

    रक्षामंत्री 5 से 9 सितंबर तक मंगोलिया और जापान दौरे पर

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 सितंबर से 9 सितंबर तक मंगोलिया और जापान के दौरे पर रहेंगे। वह द्विपक्षीय बैठक करेंगे और जापान में 2़2 मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे।

  • 10:15 AM (IST) Posted by Deepak Vyas

    जीएसटी से बढ़ी है महंगाईः जयराम रमेश

    दिल्ली में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली के बीच कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार, जयराम रमेश ने कहा है कि हम लगभग 1 साल से महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। आज भी महंगाई पर विशाल रैली है। जनता को सबसे ज्यादा चिंता महंगाई की है। खाद्य पदार्थों पर जिस तरह से जीएसटी लगाई गई है, उससे महंगाई बढ़ी है। महंगाई के साथ बेरोजगारी भी बढ़ रही है। 

     

  • 10:10 AM (IST) Posted by Deepak Vyas

    गुलाम नबी जम्मू में करेंगे जनसभा

    दिल्ली गुलाम नबी आजाद अपने दिल्ली के आवास से जम्मू के लिए रवाना हुए जहां वे जम्मू सैनिक कॉलोनी में जनसभा करेंगे।

  • 9:33 AM (IST) Posted by Deepak Vyas

    महंगाई के मुद्दे पर रैली में बोलेंगे राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता महंगाई पर हल्ला बोल रैली को संबोधित करेंगे। इसमें देश के अन्य हिस्सों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

  • 9:32 AM (IST) Posted by Deepak Vyas

    कांग्रेस की हल्ला बोल रैली आज, दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता

    आज रविवार को कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ रैली निकालेगी। यह रैली महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी में वृद्धि के खिलाफ है। कांग्रेस लीडर्स केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर चौतरफा हमला करेंगे।

  • 9:30 AM (IST) Posted by Deepak Vyas

    सीएम योगी ने बिजनौर में किया दौरा

    उत्तर प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में महर्षि विदुर कुटी का निरीक्षण किया और वृद्धाश्रम के लोगों को शॉल बांटी।

  • 9:29 AM (IST) Posted by Deepak Vyas

    राजौरी में पकड़े गए आतंकवादी की हार्ट अटैक से मौत

    राजौरी के सेना अस्पताल में इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से तबारक हुसैन मौत हो गई। सेना के अधिकारी के अनुसार पीओके के फिदायीन आत्मघाती हमलावर तबारक हुसैन को सेना ने 21 अगस्त को राजौरी के नौशेरा में एलओसी पर घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए पकड़ा था। उसे पैर और कंधे में गोली लगी थी। 

  • 9:24 AM (IST) Posted by Deepak Vyas

    मुंबई में लगातार बारिश, कई राज्यों में बरस रहा मानसून

    आज मुम्बई में लगातार बारिश हो रही है। हालांकि मुंबई में मेन लाइन और हार्बर लाइन की ट्रेन भी अभी सुचारू रूप से चल रही हैए वेस्टर्न लाइन की ट्रेन भी समय पर चल रही है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने पूर्वोत्तर समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

  • 9:13 AM (IST) Posted by Deepak Vyas

    दिल्ली: राजौरी गार्डन इलाके के एक टेंट हाउस में आग

    राजौरी गार्डन इलाके के एक टेंट हाउस में आग लग गई। फायर ऑफिसर एसके दुआ ने बताया ^हमें रात 1 बजे कॉल आई थी कि टेंट हाउस में आग लगी है। फायर टेंडर की 23 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।^