1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News in Hindi Live - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Breaking News in Hindi Live

Breaking News in Hindi Live :  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Latest India News

Live updates : Breaking News in Hindi Live Update 30 August 2022

  • 12:02 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    हुबली ईदगाह मैदान पर गणेश उत्सव मनाने की इजाजत, आधी रात आया हाई कोर्ट का फैसला

    बेंगलुरु के ईदगाह मैदान पर सुप्रीम कोर्ट से रोक को देखते हुए हुबली के मुस्लिम संगठनों ने हाईकोर्ट का रूख किया था। रात 10 बजे हाईकोर्ट का दरवाजा खुला और जज ने अपने चैंबर में इस केस की सुनवाई की क्योंकि मुस्लिम संगठनों ने अर्जेंट सुनवाई की अपील की थी। अदालत ने मुस्लिम संगठनों की मांग को खारिज करते हुए ईदगाह मैदान में गणेशोत्सव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। बता दें कि गणेश चतुर्थी का उत्सव बुधवार से शुरू हो रहा है। हुबली के स्थानीय प्रशासन ने ईदगाह मैदान में तीन दिन तक गणेश जी को स्थापित करने की परमिशन दी थी, जिसे मुस्लिम संगठनों ने चुनौती दी थी।

  • 7:39 PM (IST) Posted by Malaika Imam

    यूपी में 2100 नए नलकूप लगाने की मंजूरी

    उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने किसानों के हित में एक अहम फैसला करते हुए मंगलवार को 62 जिलों में 2100 नए राजकीय नलकूप लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल ने कम वर्षा वाले जिलों के किसानों को प्राथमिकता के आधार पर मुफ्त में तोरिया के बीज बांटने का भी फैसला किया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन (मुख्यमंत्री कार्यालय) में संपन्न हुई मंत्रिमंडल बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

  • 6:20 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    अंकिता की मौत पर बसंत सोरेन बोले- 'ये प्रेम प्रसंग का मामला है'

    दुमका में अंकिता सिंह की हत्या के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने विवादित बयान दिया है। दुमका से विधायक और हेमंत सोरेन के भाई बसंत ने कहा कि ये प्रेम प्रसंग में रिएक्शन का मामला है इसमें किसी समाज या पार्टी को दोष देना ठीक नहीं है।

  • 6:12 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    वलसाड़ में ऐक्सिडेंट में नहीं गई थी युवती की जान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    गुजरात के वलसाड़ में सोमवार दोपहर में वैशाली बेन नाम की एक युवती की डेड बॉडी एक बोलेनो कार में मिली थी। उस समय युवती की ऐक्सिडेंटल डेथ की FIR दर्ज की गई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद पता चला है कि उसे गला दबाकर मारा गया है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

  • 4:22 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    रांची से रायपुर रवाना हुए महागठबंधन के विधायक

    सीएम सोरेन अपने विधायकों को झारखंड से ही बाहर भेज रहे हैं। महागठबंधन के विधायक रांची से रायपुर के लिए निकले। ये विधायक इंडिगो के 320 एयरबस से रायपुर जाएंगे। कांग्रेस कमेटी के नाम से इसको बुक कराया गया है।

  • 3:42 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    '2021 में 45,026 महिलाओं ने की आत्महत्या'

    देश में 2021 के दौरान कम से कम 45,026 महिलाओं ने आत्महत्या की, जिनमें से आधी से अधिक गृहिणियां थीं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक, देश भर में 2021 में कुल 1,64,033 लोगों ने आत्महत्या की, जिनमें से 1,18,979 पुरुष थे।

  • 3:30 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    'कांग्रेस का संविधान है...जो आप उचित समझते हैं, वह करिए'

    कांग्रेस ने अपने सांसद शशि थरूर द्वारा पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर विचार किए जाने को लेकर मंगलवार को कहा कि चुनाव कार्यक्रम घोषित हो चुका है और कांग्रेस का संविधान भी मौजूद है, ऐसे में वह जो उचित समझते हैं वह कर सकते हैं।

  • 2:48 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    बेंगलुरू ईदगाह पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

    बेंगलुरू ईदगाह पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। बता दें कि कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने गणेश पूजा की इजाजत दी थी। 

  • 1:53 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दुमका की अंकिता राज मौत मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया

    चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन एवं जस्टिसएसएन प्रसाद की खंडपीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए डीजीपी को तलब किया था। डीजीपी नीरज सिन्हा तकरीबन 12:00 बजे हाईकोर्ट पहुंचे और कोर्ट में मामले पर अब तक हुई कार्रवाई पर कई सवालों का जवाब दिया।

  • 1:50 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सीएम एकनाथ शिंदे ने स्वामी रामदेव से मुलाकात की

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुम्बई में योग गुरु स्वामी रामदेव के साथ मुलाकात की

  • 1:48 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे

    गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने उन्हें पौधा देकर अभिनंदन किया। अमित शाह सुरक्षा संबंधी विषयों पर बैठक के बाद  CWG व अन्य खेल प्रतिस्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले पुलिसकर्मियों/पुलिस वार्ड्स को सम्मानित करेंगे।

  • 1:44 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मेरे बैंक लॉकर से कुछ नहीं मिला-सिसोदिया

  • 1:27 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    गुलाम नबी आजाद के समर्थन में 64 कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया

    गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद सहित जम्मू-कश्मीर के 64 कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया।

  • 12:24 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी से मुलाकात की

  • 12:23 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मनीष सिसोदिया के लॉकर की जांच कर रही है सीबीआई टीम

    दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया के गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर -4 स्थित पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर की CBI द्वारा जांच की जा रही है। जांच दिल्ली के आबकारी नीति मामले के संबंध में हो रही है।

  • 12:05 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    NCRB के ताज़ा आंकड़ों में यूपी में महिलाओं/बच्चों के खिलाफ अपराध में कमी

    1. 2019 में UP में बच्चों के खिलाफ 18943 मामले जो 2021 में घटकर 16838 हो गए
    2. बाल अपराधों में 11.11 फीसदी की कमी
    3. 2019 में UP में महिलाओं के खिलाफ 59853 मामले दर्ज जो 2021 में घटकर 56083 हो गए
    4. 2019 की तुलना में 2021 में महिला अपराधों में 6.2 फीसदी की कमी
    5. साइबर क्राइम के मामले भी 2021 में घटकर 8829 हो गए
    6. साइबर क्राइम के मामलों में आई 22.6 फीसदी की कमी
    7. 2021 में केवल एक सांप्रदायिक हिंसा की घटना, 2019 और 2020 में एक भी नहीं
    8. झारखंड में 100, बिहार-51, राजस्थान-22, महाराष्ट्र-77, और हरियाणा में 40 घटनाएं
    9. देश में 2021 में कुल 378 सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं दर्ज हुईं
  • 11:51 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    कोयला घोटाले में तृमणूल नेता अभिषेक बनर्जी को ED का समन

  • 11:50 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी 1-2 सितंबर को कर्नाटक और केरल जाएंगे

  • 11:48 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़ी सभी कार्यवाही को बंद किया।

  • 11:25 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    अरविंद केजरीवाल गैंग में भ्रष्टाचार की भूख खत्म होने का नाम नहीं ले रही-मनोज तिवारी

    अरविंद केजरीवाल गैंग में भ्रष्टाचार की भूख खत्म होने का नाम नहीं ले रही। न खजाना सुरक्षित, न बच्चे । दिल्ली के स्कूल में बच्ची के ऊपर पंखा गिर गया और वो अस्पताल में है। अरविंद केजरीवाल गैंग का चरित्र तो गिर ही रहा है ,बच्चों के ऊपर पंखे भी गिर रहे हैं। 400 विद्यालय ऐसे हैं जहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है। जो कमरा पांच लाख में बन सकता है उसे 33 लाख में बनाया।टॉयलेट को भी कमरों का नाम दे दिया।बिटिया के सिर पर स्कूल में पंखा गिर गया।सेमी परमानेंट स्ट्रक्चर बनाते हैं स्कूल में जिससे ऐसी घटनाएं हो रही हैं।केजरीवाल जवाब दें ,ऐसा क्यों हुआ ? केजरीवाल जवाब दें ,दिल्ली की जनता इसका जवाब चाहती है।

  • 10:13 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दुमका में धारा 144 लागू

  • 10:12 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड: मास्टरमाइंड सचिन विश्नोई को अजरबेजान में हिरासत में लिया गया

    सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड: मास्टरमाइंड सचिन विश्नोई को अजरबेजान में हिरासत में लिया गया। सचिन विश्नोई ने सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। उसने अपना फर्जी पासपोर्ट दिल्ली के संगम विहार इलाके के एक पते पर बनवाया था। हत्याकांड से करीब 1 महीने पहले 21 अप्रैल के बाद इस फ़र्ज़ी पासपोर्ट के जरिये दुबई भाग गया था।

  • 8:00 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सोनाली फोगाट केस: गोवा पुलिस की टीम आज हिसार जाएगी

    सोनाली फोगाट हत्याकांड में गोवा पुलिस के अधिकारियों की एक टीम आज हिसार जाएगी। सोनाली के परिवारवालों से पूछताछ करेगी पुलिस। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत बोले-ज़रुरत पड़ी तो मामले की CBI जांच भी कराएंगे

  • 8:00 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दुमका : अंकिता हत्याकांड में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

    दुमका  अंकिता सिंह हत्याकांड में शाहरुख के बाद दूसरे आरोपी नईम उर्फ़ छोटू को भी पुलिस ने किया गिरफ़्तार। पुलिस ने वारदात वाली जगह पहुंचकर क्राइम सीन को रिक्रिएट किया।राज्यपाल ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की बात की