1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News in Hindi Live : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Live : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News in Hindi Live : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Breaking News in Hindi Live

Breaking News in Hindi Live :  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Latest India News

Live updates : Breaking News in Hindi Live Update 31 August 2022

  • 11:25 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बारामूला में मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को ढेर किया गया

    जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में बुधवार को 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि आतंकवादी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले में सोपोर शहर के बोमई इलाके में घेराबंदी और खोज अभियान शुरू किया। पुलिस ने कहा कि खोज अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अभियान फिलहाल चल रहा है। (रिपोर्ट: मंजूर मीर)

  • 8:29 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    हरियाणा: नगर निगम और वक्फ बोर्ड के अधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

    हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने फरीदाबाद नगर निगम के एक अधिकारी और वक्फ बोर्ड के एक अधिकारी को अलग-अलग मामलों में कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो के एक प्रवक्ता के मुताबिक, पहले मामले में फरीदाबाद नगर निगम में कर शाखा के लिपिक कन्हैया लाल को एक शिकायतकर्ता से संपत्ति कर 26 लाख रुपये से घटाकर सात लाख रुपये करने के एवज में 50,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

    उन्होंने बताया कि लिपिक द्वारा रिश्वत मांगने के बाद फरीदाबाद के सेक्टर-32 निवासी शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई। दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की और आरोपी अधिकारी को पैसे लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मामले में वक्फ बोर्ड भिवानी के किराया संग्राहक (रेंट कलेक्टर) नफीश अहमद को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

  • 8:28 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होने के लिए 4 मंत्री झारखंड लौटे

    झारखंड में सत्ताधारी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के रायपुर पहुंचे 32 विधायकों में से चार मंत्री बुधवार शाम रांची लौट गए। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि झारखंड में सत्ताधारी संप्रग के विधायक प्रदीप यादव और मंत्री सत्यानंद भोक्ता बुधवार शाम को एक विशेष विमान से रायपुर पहुंचे। बाद में चार मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव और बादल पत्रलेख इस विमान से झारखंड लौट गए। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस विमान में अपने चार सहयोगियों के साथ भोक्ता भी थे। वहीं, विधायक यादव को नवा रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट में ठहराया गया है। 

  • 7:08 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का इटली में हुआ निधन

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का निधन हो गया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सोनिया गांधी की मां पाओला मायनो (Paola Maino) का इटली में उनके घर पर 27 अगस्त को निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

  • 6:12 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    झारखंड में किशोरी का शव मिलने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

    झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में एक 15 वर्षीय लड़की का शव मिलने के कुछ ही घंटे बाद विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह उंचुडी गांव में टोडांगसाल में झाड़ियों से नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ था।

    पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने मामले की जांच और अपराधी को पकड़ने के लिए उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ)-सदर दिलीप खालको की अध्यक्षता में चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी तुरंत लड़की के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई।

  • 6:12 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बांदा के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जेल का निरीक्षण किया

    उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को मंडल कारागार का निरीक्षण किया। इस जेल में बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के अलावा दो अन्य पूर्व विधायक बंद हैं। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के साथ बुधवार को बांदा मंडल कारागार का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक विजय सिंह और पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति की बैरक के अलावा अन्य बंदियों की बैरिक की सघन तलाशी ली गयी, जहां कोई भी आपत्तिजनक सामाग्री नहीं मिली है।

  • 6:11 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    छत्तीसगढ़ में सफेद बाघ की बीमारी से मौत

    छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के भिलाई स्थित मैत्री बाग में एक सफेद बाघ की बीमारी से मौत हो गई। मैत्री बाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्री बाग में मंगलवार को नौ वर्षीय सफेद बाघ किशन की मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित था। मैत्री बाग का रखरखाव भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) द्वारा किया जाता है।

    यह देश की सबसे बड़ी स्टील निर्माता स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की एक प्रमुख इकाई है। अधिकारियों ने बताया कि बाघ को कैंसर हो गया था और उसका इलाज मैत्री बाग के पशु चिकित्सकों तथा दुर्ग जिले के अंजोरा पशु चिकित्सालय के वन्यजीव विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में चल रहा था।

  • 6:11 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर आप और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप

    दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता गौरव भाटिया और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज के बीच बुधवार को वाक युद्ध छिड़ गया। भाटिया ने कहा कि वह आप विधायक के कहने पर ग्रेटर कैलाश में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एक स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भारद्वाज 500 नये स्कूलों की सूची नहीं दे सके।

    हालांकि आप विधायक ने जवाब में कहा कि भाजपा प्रवक्ता ने उन स्कूलों का दौरा करने से मना कर दिया जिनका दिल्ली सरकार ने नवनिर्माण किया है। भाटिया ने आरोप लगाया, ‘आप विधायक ने मुझसे बुधवार को कौटिल्य स्कूल आने को कहा था। उन्होंने कहा था कि वह 500 नये स्कूलों की सूची सौंपेंगे। हालांकि जब मैं वहां पहुंचा तो आप विधायक सूची नहीं दे सके।’

  • 6:10 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    शोधकर्ताओं ने कोविड बीमारी के लिए नए इलाज का पता लगाया

    शोधकर्ताओं ने कोविड-19 बीमारी के लिए एक नए इलाज की पहचान की है और उनका कहना है कि इससे भविष्य में वायरस के नए स्वरूपों से भी सुरक्षा मिल सकेगी। ब्रिटेन के केंट विश्वविद्यालय और जर्मनी के गोएथे-विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने सार्स-सीओवी-2 ओमीक्रोन और डेल्टा वायरस की संवेदनशीलता का परीक्षण किया।

    उन्होंने मौजूदा दवा बीटाफेरॉन के साथ स्वीकृत चार एंटीवायरल दवाओं के संयोजन के संदर्भ में नए परीक्षण किए। बीटाफेरॉन एंटीवायरल दवा है जो शरीर में स्वाभाविक रूप से भी उत्पन्न होता है और शरीर को वायरस के संक्रमण से बचाता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि कोविड के मौजूदा चरणों के दौरान शुरुआती दौर की अपेक्षा कम लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और कम मरीजों की मौतें हुईं। उन्होंने कहा कि इसकी वजह बड़े पैमाने पर टीकाकरण है।

  • 6:10 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    ओडिशा में तस्करों के पास से जब्त एक टन गांजा नष्ट किया गया

    ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) द्वारा जब्त किए गए लगभग एक टन प्रतिबंधित गांजे को प्रशासन ने नष्ट कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, 2021 में एक मामले में कुछ लोगों के पास से जब्त किए गए गांजे को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की धारा 52ए के अनुसार सभी उचित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नष्ट कर दिया गया।

    उन्होंने कहा कि राज्य फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक अधिकारियों और राज्य प्रदूषण बोर्ड के सदस्यों की मौजूदगी में भुवनेश्वर एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक, खुर्दा के उपजिलाधिकारी, आबकारी अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में मादक पदार्थ निपटान समिति के निर्णय के अनुसार कार्रवाई की गई। जब्त किए गए मादक पदार्थों को पहले संबंधित अदालत द्वारा प्रमाणित किया गया और फिर निपटान के लिए उसे मादक पदार्थ निपटान समिति को सौंप दिया गया।

  • 6:10 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    पंजाब के फगवाड़ा में ‘गुटका साहिब’ के पन्ने बिखरे हुए मिले, मामला दर्ज

    पंजाब के फगवाड़ा में बुधवार को पुराने सरकारी अस्पताल के पास सिखों की धार्मिक पुस्तक के पन्ने बिखरे हुए पाए गए जिसके बाद पुलिस ने एक मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि कुछ सफाई कर्मचारियों ने अस्पताल के पास पेड़ के नीचे ‘गुटका साहिब’ के पन्ने बिखरे हुए पाए। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए तथा अन्य धाराओं में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ सफाई कर्मचारियों को पुराने अस्पताल की परित्यक्त इमारत के पास एक पेड़ के नीचे गुटका साहिब के पन्ने बिखरे हुए मिले। इलाके में एक दुकान चलाने वाले बलजीत सिंह ने कहा कि कुछ पन्ने फटे हुए थे। थाना प्रभारी (शहर) अमनदीप नाहर ने कहा कि वह सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि बेअदबी करने वाले का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस बीच गैर सरकारी संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ के समन्वयक सुखदेव सिंह खालसा ने अधिकारियों से दोषियों को पकड़ने को कहा है। 

  • 6:09 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    पुडुचेरी में कोविड-19 के 52 नये मामले, एक मरीज की मौत

    पुडुचेरी में बुधवार को कोविड-19 के कारण 91-वर्षीय एक मरीज की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,969 हो गई। वहीं, संक्रमण के 52 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अकेले पुडुचेरी क्षेत्र में 39 मरीज मिले, जबकि कराईकल और यनम में क्रमश: आठ और पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

    पुडुचेरी के माहे में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामालु ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नए मरीज सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,72,875 हो गई है। निदेशक ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान 33 मरीज स्वस्थ हुए हैं और अब तक पुडुचेरी में कुल 1,70,566 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

  • 3:32 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    दुमका में अंकिता के घर पहुंचे बीजेपी नेता

    बीजेपी नेता आज अंकिता के घर पहुंचे हैं और उसके परिवार वालों से मुलाकात कर रहे हैं। इस डेलीगेशन में मनोज तिवारी, निशिकांत दुबे और कपिल मिश्रा हैं। बीजेपी नेता 28 लाख रुपये का चेक अंकिता के परिवार को सौंपेगे।

  • 3:17 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    दिल्ली में अगस्त रहा सूखा

    दिल्ली में बुधवार को बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं और अगर मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सही साबित होता है तो अगस्त का महीना दिल्ली में पिछले 14 वर्ष में सबसे कम बारिश वाले माह के तौर पर दर्ज हो जाएगा।

  • 2:23 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पटना में BPS के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, परीक्षा के पैटर्न में बदलाव का विरोध

    पटना में BPS के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, परीक्षा के पैटर्न में बदलाव का विरोध

  • 2:17 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रातानाडा गणेश मंदिर में की पूजा की

  • 2:16 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पटना पहुंचे

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से करेंगे मुलाकात।

  • 1:45 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली में 2 करोड़ की लूट

    • दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में करीब 2 करोड़ ज्वैलरी की लूट
    • बदमाशों ने आँखों में मिर्च पाउडर डालकर दिया वारदात को अंजाम
    • कोरियर कम्पनी के कर्मचारी से बदमाशों ने लूटी ज्वैलरी
    • सुबह करीब साढ़े 4 बजे दिया वारदात को अंजाम
    • दिल्ली पुलिस की कई टीमें बदमाशों की कर रही है तलाश
  • 1:33 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    सोनाली फोगाट के फॉर्म हाउस पहुंची गोवा पुलिस

    गोवा पुलिस सोनाली फोगाट के फॉर्म हाउस पहुंच गई है। पुलिस ने सोनाली के परिजनों के बयान दर्ज किए।

  • 1:10 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    दिल्ली विधानसभा में AAP विधायकों का प्रदर्शन, परिसर के अंदर पुतला जलाया गया

    दिल्ली विधानसभा में AAP विधायकों ने प्रदर्शन किया है। आप के विधायकों का प्रोटेस्ट ऑपरेशन लोटस के खिलाफ हो रहा है। ये पहली बार हुआ है कि जब विधानसभा परिसर के अंदर पुतला जलाया गया है।

  • 12:29 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित

    दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। ऑपरेशन लोटस को लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों का हंगामा भी हुआ। सारे विधायक वेल में पहुंच गए थे।

     

  • 12:20 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    गोवा पुलिस के अधिकारी सोनाली के परिवार का ले रहे बयान

    गोवा पुलिस के अधिकारी सोनाली के परिवार के सदस्यों के सदर थाने में ही बयान दर्ज कर रहे हैं। सोनाली के परिवार वालों में दोनो भाई, भतीजा और कुछ अन्य रिश्तेदार मौजूद हैं। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस फार्म हाउस और संत नगर के घर पर जाएगी।

  • 12:09 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    दिल्ली: बीजेपी पर AAP ने किया पलटवार

    दिल्ली में बीजेपी के आरोपों पर AAP ने पलटवार किया है। आप नेता आतिशी ने कहा कि आप का दल सीबीआई डायरेक्टर से मिलेगा। ऑपरेशन लोटस पर जांच बिठाई जाए। 

  • 12:08 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    दिल्ली: बीजेपी के 7 सांसदों ने LG को पत्र लिखा

     बीजेपी के 7 सांसदों ने LG को पत्र लिखा है और आप विधायकों के आरोपों की जांच की मांग की है। बीजेपी सांसदों ने कहा है कि 20 करोड़ के ऑफर के आरोपों की जांच होनी चाहिए। 

  • 11:54 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो रही है। 22 जगहों पर एक साथ इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। लखनऊ,कानपुर और दिल्ली में भी रेड चल रही है। UPICON से जुड़े ठेकेदारों पर इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है। कई विभागों में कार्यरत भ्रष्ट अधिकारी भी रडार पर हैं। 

     

  • 10:46 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सोनाली फोगाट मर्डर केस: कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया

    कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।शिवम पर सोनाली के परिवार ने फॉर्म हाउस स्थित दफ्तर से लैपटॉप, डीवीआर, ऑफिस का मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज चुराकर गायब होने का आरोप लगाया था।

  • 9:40 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी

  • 9:38 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम में सीबीआई का छापा

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तीन जगहों पर सीबीआई ने की छापेमारी हुई है। जानकारी के मुताबिक छापे की यह कार्रवाई टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल के करीबियों के घर पर हुई है।

  • 9:02 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पंजाब-विधानसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री समेत 9 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    पंजाब में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा समेत 9 लोगों के ख़िलाफ़ ग़ैर ज़मानती वारंट जारी, तरनतारन कोर्ट ने राष्ट्रीय राज मार्ग जाम करने को लेकर जारी किया वारंट,  कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर के ख़िलाफ़ भी वारंट जारी

     

  • 8:59 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ के ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी उत्सव

  • 8:58 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी