1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Hindi: देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ..

Breaking News in hindi live Update- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Breaking News in hindi live Update

Breaking News in Hindi Live :  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Latest India News

Live updates : Breaking News in hindi live Update 11 Oct 2022

  • 8:20 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'शंकर के सानिध्य में सब अलौकिक है'

    शंकर के सानिध्य में साधारण कुछ भी नहीं है। सब कुछ अलौकिक है, असाधारण है। अविस्मरणीय है, अविश्वसनीय है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • 8:20 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    '...जरूरी है कि राष्ट्र अपने सांस्कृतिक उत्कर्ष को छुए'

    सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए ये जरूरी है कि राष्ट्र अपने सांस्कृतिक उत्कर्ष को छुए, अपनी पहचान के साथ गौरव से सिर उठाकर खड़ा हो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • 8:02 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    कार्तिक मेला ग्राउण्ड में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में महाकाल लोक का उद्घाटन करने के बाद अब कार्तिक मेला ग्राउण्ड में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

  • 6:05 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में पहुंचे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंच गए हैं और पूजा अर्चना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आज उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण की शुरुआत करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

     

  • 5:22 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    इंदौर पहुंचे पीएम मोदी, उज्जैन में महाकाल लोक का करेंगे लोकार्पण

    उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर गलियारा विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने किया।

  • 3:40 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    राजनाथ सिंह और स्वामी रामदेव भी पहुंचे

    मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में अभिषेक बच्चन, बीजेपी नेता कीरीट सोमैया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, योगगुरु स्वामी रामदेव एवं अपार जनसमूह शामिल हुआ है।

  • 3:39 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    थोड़ी देर में शुरू होगी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया

    अंतिम संस्कार के लिए मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर महोत्सव मंच से निकाला गया। अब थोड़ी ही देर में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

  • 2:52 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    थोड़ी देर में होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार

  • 2:06 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छपरा पहुंचे, सीताब दियारा जाएंगे

  • 12:51 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पालघर मॉब लिंचिंग की शिंदे सरकार सीबीआई को सौंपने को तैयार

    पालघर में साधुओं की पीट-पीटकर हुई हत्या की जांच शिंदे सरकार सीबीआई को सौंपने को तैयार है। राज्य सरकार ने एक हलफनामा दायर कर जानकारी यह दी है। शिंदे सरकार ने अदालत में दायर हलफनामे में कहा- साधुओं की मॉब लिंचिंग की सीबीआई जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं है। बता दें कि साल 2020 में पालघर में भीड़ ने दो साधुओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी ।  

  • 12:39 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रोहतांग पास पर बर्फबारी

     कुल्लू जिले के रोहतांग पास पर ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों को इस  रासते से बचने की एडवायजरी जारी की गई है।

  • 11:51 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    हरियाणा-पंजाब के सीएम करेंगे मीटिंग

    एसवाईएल मामले को लेकर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री 14 अक्टूबर को करेंगे बैठक। सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी बैठक।

  • 11:49 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सभी को साथ लेकर चलने के लिए दुनिया को एकजुट होना चाहिए-मोदी

    संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-कोरोना ने हमें सिखाया कि सभी को साथ लेकर चलने के लिए दुनिया को एकजुट होना चाहिए। विकासशील दुनिया में अरबों लोगों को निदान, दवाएं, चिकित्सा उपकरण, टीके और बहुत कुछ की आवश्यकता थी।

  • 11:45 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा

  • 11:43 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    हरिद्वार : गजवा-ए-हिंद के 2 आतंकी गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश ATS ने उत्तराखंड STF की मदद से हरिद्वार से गजवा-ए-हिंद के 2 आतंकियों को गिरफ़्तार किया है। उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने इस खबर की पुष्टि की है।

  • 10:39 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र : शिंदे गुट ने चुनाव आयोग को चुनाव चिन्ह के लिए तीन विकल्प दिए

    एकनाथ शिंदे गुट ने चुनाव आयोग को चुनाव चिन्ह के लिए तीन विकल्प दिए। 1-सूरज, 2-ढाल तलवार, 3-पेड़। चुनाव आयोग आज शाम तक शिंदे गुट को चुनाव चिन्ह आवंटित कर सकता है।

  • 9:50 AM (IST) Posted by Shashi Rai

    ED ने शिक्षा घोटाले में TMC विधायक माणिक भट्टाचार्या को किया गिरफ्तार

    कोलकाता: प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य को भर्ती भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया है.  ईडी ने रात भर की पूछताछ के बाद माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया। 

  • 9:47 AM (IST) Posted by Shashi Rai

    छत्तीसगढ़ के कई अफसरों के घर पर ED की रेड

    रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के घर ED की रेड, सुबह से चल रही कार्रवाई में ED की टीम के दर्जन भर से अधिक अधिकारी टीम में शामिल, रायगढ़ के गांजा चौक निवासी नवनीत तिवारी के घर में भी पड़ा है छापा

  • 9:22 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पूर्णिया के एसपी के घर और दफ्तर पर निगरानी विभाग की छापेमारी

    पूर्णिया के SP आईपीएस दया शंकर के ठिकाने पर निगरानी विभाग की रेड।  पटना और पूर्णिया के करीब आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी। छापेमारी में बीएमपी और एसटीएफ की कई टीम छापे में शामिल। स्पेशल विजिलेंस यूनिट और आर्थिक अपराध इकाई के कुल 70 अधिकारी छापेमारी में शामिल हैं।

  • 9:19 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    अमित शाह लोकनायक की जयंती पर सिताब दियारा जाएंगे

    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर आज सिताब दियारा जाएंगे। प्रतिमा का अनावरण करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। जेपी की कहानी, नीतीश की जुबानी कार्यक्रम में हिस्सा सीएम नीतिश कुमार भी हिस्सा लेंगे।

  • 9:18 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी आज महाकाल लोक कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन

    पीएम मोदी आज उज्जैन में महाकाल लोक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। शाम को महाकाल मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे 

  • 9:17 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी राजकोट में जनसभा को करेंगे संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात दौरे का आज तीसरा और आखिरी दिन। राजकोट में एक जनसभा को करेंगे संबोधित। अहमदाबाद में सिविल अस्पताल की रखेंगे बुनियाद

  • 9:16 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर 3 बजे सैफई में होगा अंतिम संस्कार

    मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर 3 बजे सैफई में होगा अंतिम संस्कार। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेला ग्राउंड में रखा जाएगा पार्थिव शरीर। सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल समेत कई बड़े नेता मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार के मौके पर रहेंगे मौजूद