1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News in Hindi Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Highlights : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi: देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें अगर आप एक ही प्लेटफॉर्म पर पाना चाहते हैं तो इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें। यहां आपको देश में घटने वाली प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक हलचल और विदेशों के बड़े अपडेट्स मिलेंगे।

ब्रेकिंग- India TV Hindi
Image Source : इंडिया ब्रेकिंग

Breaking News in Hindi: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

Latest India News

Live updates : Breaking News in Hindi Live 29 Dec 2022

  • 11:04 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    करो या मरो का वक्त, कन्नड़ क्षेत्रीय दल को मजबूत करें: देवेगौड़ा

    जनता दल (सेक्यूलर) के संरक्षक एच डी देवेगौड़ा ने बृहस्पतिवार को कन्नड़ भाषी लोगों से अपनी पहचान से समझौता न करने और कन्नड़ क्षेत्रीय दल को मजबूत करने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे वक्त में जब देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है, फिर भी कन्नड़ भाषी लोगों को अपनी जमीन, पानी और भाषा के लिए लड़ना पड़ रहा है। इसे कन्नड़ भाषी लोगों के लिए ‘करो या मरो’ का क्षण बताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य तथा केंद्र दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार होने के बावजूद बेलगावी सीमा विवाद हल होने में देरी यह दिखाता है कि सत्तारूढ़ पार्टी इस मसले को लेकर कितनी उदासीन है।

    देवेगौड़ा ने राज्य के कन्नड़ भाषी लोगों को लिखे एक खुले पत्र में कहा, ‘अब कन्नड़ भाषी लोगों के लिए करो या मरो की स्थिति है। अगर हमें अपने करों का अपना हिस्सा चाहिए, अगर हमारे बच्चों को नौकरी चाहिए, अगर हमें बाहरी लोगों से अपनी भाषा और संस्कृति की रक्षा करनी है, अगर सीमा विवाद हल करना है तो कन्नड़ भाषी अपनी पहचान से समझौता न करें तथा यह सच्चाई स्वीकार करें कि केवल हमारे अपने लोग ही हमारा दर्द समझ सकते हैं और कन्नड़ क्षेत्रीय दल को मजबूत करें।’

  • 11:04 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    हिमाचल में नारकंडा, कुफरी और मनाली में हुई बर्फबारी

    हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों कुफरी, मनाली और नारकंडा में बृहस्पतिवार को हुई बर्फबारी से इन स्थानों पर नववर्ष मनाने पहुंचे पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। जनजातीय इलाके लाहौल और स्पीति के केलांग तथा हंसा में क्रमशः दो और एक सेंटीमीटर हिमपात हुआ। शिमला के बाहरी इलाके कुफरी में 0.5 सेमी हिमपात हुआ जबकि मनाली में हिमपात दर्ज किया गया। इन इलाकों में आसमान में घने बादल छाए रहे और तेज गति वाली बर्फीली हवाएं चलीं जिससे भारी ऊनी कपड़े पहने होने के बावजूद लोग कांपने लगे। स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने शुक्रवार को चंबा, कुल्लू, किन्नौर तथा लाहौल और स्पीति जिलों के निचले और मध्य पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और कई स्थानों पर बर्फबारी और 31 दिसंबर को नए साल की पूर्व संध्या पर शुष्क मौसम होने का अनुमान जताया है। पर्यटक शिमला और अन्य पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं जिससे सड़कों पर वाहनों की कतार लग गई है। जिला प्रशासन ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है।

  • 10:47 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम में फंसे 52 पर्यटकों को बचाया

    कश्मीर में खराब मौसम के बीच पुलिस ने गुरुवार को बडगाम जिले में फंसे पर्यटकों की मदद की और 52 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खानसाहिब पुलिस स्टेशन को एक सूचना मिली थी कि अचानक हुई बर्फबारी के कारण कुछ पर्यटक दूधपथरी में अपनी गाड़ियों में फंस गए हैं। इसके बाद एक पुलिस टीम तंगनार दूधपथरी में गार्ड ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ पहुंची और सभी 52 पर्यटकों को बचाया गया। (रिपोर्ट: मंजूर मीर)

  • 10:43 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    मेघालय 2023 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट बनाई

    मेघालय प्रदेश कांग्रेस समिति ने 2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गुरुवार को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर ली है। मेघालय में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं। मेघालय प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और शिलांग से सांसद विसेंट एच. पाला ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति ने सूची को अपनी मंजूरी दे दी है लेकिन इसे अंतिम मंजूरी और नामों की घोषणा दिल्ली से की जाएगी। सूची में 10 पूर्व विधायकों, सात महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इन 40 लोगों में 30 नये नाम हैं और कई ऐसे चेहरे भी हैं जो पहली बार चुनाव लड़ेंगे।

  • 10:32 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    इजराइल का प्रधानमंत्री बनने पर नेतन्याहू को PM मोदी ने बधाई दी

    नई इजराइली सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने वाले बेंजामिन नेतन्याहू को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बधाई दी। नेतन्याहू ने छठी बार इजराइल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह यहूदी राष्ट्र की अब तक की सबसे दक्षिणपंथी सरकार का नेतृत्व किया। मोदी ने ट्वीट किया, 'सरकार बनाने के लिए नेतन्याहू को हार्दिक बधाई। हमारी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद है।'

  • 9:38 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    गोवा में गडकरी ने जुआरी नदी पर बने नये पुल का उद्घाटन किया

    केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जुआरी नदी पर बने नये पुणे के पहले चरण का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। इससे उत्तर और दक्षिण गोवा के जिलों के बीच आवाजाही में आसानी होगी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाइक भी मौके पर मौजूद थे। गडकरी ने पुल तक पहुंचने वाली सड़कों का भी उद्घाटन किया। राज्य सरकार के अनुसार, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह भारत का सबसे चौड़ा ‘केबल पुल’ होगा। यह पुल, बम्बोलिम और वेर्ना गांवों के बीच 13.2 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की लागत 2,530 करोड़ रुपये है। नये जुआरी पुल का निर्माण करने वाले दिलीप बिल्डकॉन ने बताया कि पूरी 8 लेन की परियोजना अप्रैल 2023 तक पूरी हो जाएगी।

  • 9:34 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    एक बार फिर इजरायल के प्रधानमंत्री बने नेतन्याहू

    बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को इजरायल के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। इजरायल में सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले 73 वर्षीय नेतन्याहू अपने नेतृत्व वाली छठी सरकार का गठन किया है।

  • 9:27 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    नए साल पर सैलानियों के सैलाब के मद्देनजर उत्तराखंड में 24 घंटे खुले रहेंगे होटल, रेस्तरां

    उत्तराखंड सरकार ने नववर्ष के अवसर पर भारी संख्या में उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को देखते हुए राज्य के सभी होटल, रेस्तरां, ढाबे, चाय की दुकान और अन्य खाने-पीने की दुकानों को 30 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी तक 24 घंटे खुले रहने की अनुमति दे दी है।

  • 8:48 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की

    सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं की डेटशीट की घोषणा कर दी है। सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी।

  • 7:27 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    हिरासत में ली गई बोधगया में चीनी महिला जासूस, थाना में की जा रही पूछताछ

    बिहार पुलिस ने तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को कथित धमकी के सिलसिले में बोधगया में संदिग्ध (चीनी) महिला को हिरासत में लिया है। जेएस गंगवार, एडीजी (मुख्यालय) ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।

  • 5:52 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    नासिक में कार ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, एक व्यक्ति घायल

    महाराष्ट्र के नासिक शहर में तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अंबाद थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे ऊंटवाड़ी चौक के पास हुई। उन्होंने कहा कि त्रिमूर्ति चौक से सिटी सेंटर मॉल की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने दो दुपहिया वाहनों और एक अन्य कार को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा, ‘इस घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने कहा है कि वह अपने दोस्त की कार चला रहा था। दिलचस्प बात यह है कि कार में ‘बोर्ड गेम’ में इस्तेमाल होने वाले कुछ डमी नोट भी मिले हैं।’

  • 2:55 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    91 जगहों पर सीबीआई के छापे

    फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर मेडिकल काउंसिल में विदेशी मेडिकल स्नातकों के रजिस्ट्रेशन में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में सीबीआई ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 91 स्थानों पर तलाशी ली।

  • 2:50 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एम्स से छुट्टी मिली

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एम्स से छुट्टी मिल गई है। 63 साल की सीतारमण की तबीयत 26 दिसंबर को खराब हो गई थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। हालही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दिल्ली में उनकी समाधि ‘सदैव अटल’ पर पुष्पांजलि अर्पित की थी। 

  • 2:36 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सरकार चुनाव का सामना नहीं करना चाहती है -अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- सरकार चुनाव का सामना नहीं करना चाहती है क्योंकि वो जानते हैं कि अगर वो जनता के सामने गए तो जनता उन्हें बुरी तरह से हरा देगी। हाल ही में हुए चुनावों ने बताया है कि सभी वर्ग के लोगों ने एकजुट होकर भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ वोट डाला था।

  • 1:51 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    यूपी ड्रग कंट्रोल और CDSCO टीम ने मैरियन बायोटेक का निरीक्षण किया

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा-' यूपी ड्रग कंट्रोल और CDSCO  द्वारा नोएडा स्थित मैरियन बायोटेक का औचक निरीक्षण किया गया। आगे की कार्रवाई चल रही है। विनिर्माण परिसर से कफ सिरप के नमूने लिए गए और परीक्षण के लिए क्षेत्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, चंडीगढ़ भेजे गए हैं।' 

  • 1:46 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुंबई: रामदास अठावले ने तुनिषा शर्मा के परिजनों से की मुलाकात

    मुंबई: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के परिवार वालों से मुलाकात की।

  • 1:20 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    चंदा कोचर, दीपक कोचर और वी.एन. धूत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

    ICICI बैंक-वीडियोकॉन ऋण धोखाधड़ी मामले में CBI की विशेष अदालत ने चंदा कोचर, दीपक कोचर और वी.एन. धूत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।

  • 12:16 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी की मां का मेडिकल बुलेटिन जारी

    पीएम मोदी की मां हीराबेन का मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है। इसके मुताबिक उनके सभी रिपोर्ट्स नॉर्ल हैं। वे लिक्विड डाइट ले सकती हैं। 6 डॉक्टोरं की टीम उनकी निगरानी कर रही है। उन्हें किसी सपोर्ट सिस्टम पर नहीं रखा गया है।

  • 12:10 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    तेजस्वी को गिफ्ट करने के लिए विमान खरीद रहे हैं नीतीश-सुशील मोदी

    बीजेपी नेता सुशील मोदी ने बिहार सरकार द्वारा नया विमान खरीदे जाने की खबर पर कहा-' 250 करोड़ के जेट विमान का उपयोग बिहार में नहीं होगा क्योंकि कुछ ही रनवे हैं जहां जेट उतर सके। 2024 में उनकी(नीतीश कुमार) PM बनने की इच्छा जो पूरी नहीं होगी, उसके लिए देश में घुमने के लिए ये खर्च हो रहा है। क्या ये तेजस्वी यादव को गिफ्ट करने के लिए खरीदा जा रहा है"

  • 12:06 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    गया में चीनी जासूस ! पुलिस ने जारी किया स्केच

    बिहार: दलाई लामा की जासूसी के शक में गया में सुरक्षा एजेंसी एक संदिग्ध चीनी महिला की तलाश कर रही है। उस महिला का स्कैच जारी किया गया।

  • 9:52 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया कि गुरु गोबिंद सिंह का अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा और गुरु की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अपने एक पुराने भाषण की वीडियो भी साझा की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘उनके प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करता हूं और मानवता के लिए उनके योगदान को याद करता हूं। उनका अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

  • 9:27 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    केरल में 56 जगहों पर एनआईए के छापे

    पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) मामले में केरल में 56 जगहों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापेमारी चल रही है। 

  • 9:22 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता

    पंजाब: गुरु गोविंद सिंह की जयंती (प्रकाश पर्व) के अवसर पर मने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पवित्र डुबकी लगाकर अरदास की।

  • 9:21 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    शिवसेना दफ्तर को लेकर शिंदे और उद्धव गुट आमने-सामने

    बीएमसी स्थित शिवसेना कार्यालय पर शिंदे गुट के दावे के बाद ठाकरे गुट आक्रामक हो गया है। आज सुबह 11 बजे शिवसेना (UBT) के सभी पूर्व पार्षद बीएमसी पहुंचकर शिवसेना कार्यालय पर कब्जा करेंगे। कल हुए विवाद के बाद बीएमसी में शिवसेना के दफ्तर को बंद कर दिया गया था।

  • 9:14 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली में ठंड और घना कोहरा

    दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट और घना कोहरा जारी है। लोग ठंड से बचाव के लिए लोग आग तापते नजर आए।