Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News in Hindi Live : हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...
Live updates : Breaking News in Hindi Live Update 03 September 2022
-
September 03, 2022 10:36 PM (IST) Posted by Swayam Prakash
सोमवार को सोरेन सरकार हासिल करेगी विश्वास मत
झारखंड के मुख्यमंत्री के विधायक बने रहने को लेकर जारी भ्रम के बीच हेमंत सोरेन सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विश्वास मत प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव रखेंगे।
-
September 03, 2022 10:18 PM (IST) Posted by Swayam Prakash
रोहतक में एमडीयू के गेट नंबर 1 के पास कैम्पस में हुई फायरिंग
रोहतक में एमडीयू के गेट नंबर 1 के पास कैम्पस में फायरिंग हुई है। एक बलेनो कार में सवार चार युवकों को गोली लगी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। छात्रों के बीच आपसी विवाद के बीच में गोलियां चलीं हैं।
-
September 03, 2022 9:42 PM (IST) Posted by Swayam Prakash
केरल में एम.बी. राजेश ने विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
केरल में एम.बी. राजेश ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया। राज्य में सत्तारूढ़ माकपा ने उन्हें एलडीएफ सरकार में मंत्री नियुक्त करने का फैसला किया है, जिसके बाद राजेश ने पद से त्यागपत्र दिया।
-
September 03, 2022 8:51 PM (IST) Posted by Swayam Prakash
सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को जेल से रिहा किया गया
उच्चतम न्यायालय की ओर से अंतरिम जमानत मंजूर किए जाने के एक दिन बाद सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया।
-
September 03, 2022 8:18 PM (IST) Posted by Swayam Prakash
बाढ़ के दौरान नाव पर मनाई पिकनिक, दो युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रयागराज के दारा गंज में गंगा नदी में बाढ़ के दौरान नाव पर पिकनिक मनाने और नानवेज की पार्टी करने वाले दो युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पकड़े गए युवकों की पहचान हस्सान अहमद, निवासी दारा गंजऔर दूसरे का मोहम्मद आसिफ, निवासी दारा गंज के तौर पर हुई है।
-
September 03, 2022 8:11 PM (IST) Posted by Swayam Prakash
दुमका में एक और नाबालिग की रेप के बाद हत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश
झारखंड के दुमका में एक और लड़की को हैवानियत का शिकार होना पड़ा। ये लड़की नाबालिग बताई जा रही है। इतना ही नहीं बलात्कार के बाद लड़की का शव एक पेड़ से लटका मिला।
-
September 03, 2022 5:05 PM (IST) Posted by Swayam Prakash
बिहार के भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा
बिहार के भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ का पानी यूनिवर्सिटी और कॉलेज में जा घुसा।
-
September 03, 2022 3:57 PM (IST) Posted by Swayam Prakash
अमृतसर के मेंटल हॉस्पिटल में दाखिल आतंकी हुआ फरार
अमृतसर के मेंटल हॉस्पिटल में दाखिल आतंकी फरार हो गया है। आतंकी की पहचान जोबन मसीह के रूप में हुई है। आरोपी से गुरदासपुर में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। गुरदासपुर के थाना सदर में मामला दर्ज था। पुलिस आतंकी की जांच में जुटी है।
-
September 03, 2022 3:44 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
एयर फोर्स स्पेशल फोर्सेज के गरुड़ कमांडोज की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक संपन्न
वायु सेना के विशेष बल 'गरुड़' कमांडो के प्रशिक्षण के सफल समापन को चिह्नित करने के लिए 03 सितंबर 2022 को गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (GRTC), वायु सेना स्टेशन चांदीनगर में मरून बेरेट सेरेमोनियल परेड आयोजित की गई। एयर वाइस मार्शल राकेश सिन्हा (Assistant Chief of the Air Staff Operations, Offensive)) इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने परेड की समीक्षा की। गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर के कमांडेंट विंग कमांडर त्रिलोक शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर से सफलतापूर्वक पास होने पर गरुड़ को बधाई दी। युवा कमांडोज को संबोधित करते हुए, उन्होंने बदलते सुरक्षा परिदृश्य के साथ तालमेल रखने के लिए विशेष बलों के कौशल के प्रशिक्षण और सम्मान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सफल गरुड़ प्रशिक्षुओं को मरून बेरेट, गरुड़ प्रोफिसिएंसी बैज और स्पेशल फोर्सेज टैब प्रदान किए और पासिंग आउट ट्रेनीज को ट्राफियां प्रदान कीं। एलएसी जोंधले एस बालासाहेब को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर ट्रॉफी प्रदान की गई।Image Source : India TVगरुड़ कमांडो को सम्मानित करते एयर वाइस मार्शल राकेश सिन्हा।
समारोह के हिस्से के रूप में, 'गरुड़' ने लड़ाकू फायरिंग कौशल, बंधक बचाव, फायरिंग ड्रिल, आक्रमण विस्फोटक, बाधा क्रॉसिंग ड्रिल, दीवार पर चढ़ने, फिसलने, रैपलिंग और सैन्य मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन किया। (रिपोर्ट: मनीष प्रसाद) -
September 03, 2022 2:18 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
नोरा फतेही से करीब 6 घंटे तक पूछताछ
-
September 03, 2022 2:17 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बीजेपी धन-बल का प्रयोग कर रही है-ललन सिंह
-
September 03, 2022 2:17 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पटना में जदयू की बैठक जारी
-
September 03, 2022 11:56 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
महाराष्ट्र के वाशिम में ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़ा
महाराष्ट्र : वाशिम जिले के मेदशी क्षेत्र के किसान दत्ताराव घुगे के घर हथियारबंद लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की । चाकू, लोहे की रॉड दिखाकर घर में 5 लुटेरे घुसे। परिवार के सदस्यों की लुटेरों से झड़प। लुटेरों के हमले में किसान दत्ताराव घुगे गंभीर रूप से घायल । परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया, जबकि तीन फरार होने में सफल रहे । दत्ताराव घुगे के घर में पिछले दो महीने में तीसरी बार हुई लूट की घटना।
-
September 03, 2022 11:43 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
कांग्रेस नेशनल हेराल्ड केस की जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रही-संबित पात्रा
बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नेशनल हेराल्ड केस की जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया। साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार विरासत में मिला है।
- कांग्रेस को भ्रष्टाचार विरासत में मिला है
- पूर्व कांग्रेसी सीएम ने हेराल्ड की फंडिंग पर उठाए थे सवाल
- नेशनल हेराल्ड केस की जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है कांग्रेस
- कांग्रेस भारत जोड़ो नहीं परिवार बचाओ यात्रा शुरू करने जा रही है
-
September 03, 2022 11:04 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
अभिनेत्री व डांसर नोरा फतेही से पूछताछ
-
September 03, 2022 9:02 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
जम्मू-कश्मीर : सोपोर से लश्कर का हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार
-
September 03, 2022 8:56 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली में सड़क हादसा, युवक की मौत
-
September 03, 2022 8:55 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके