Breaking News in Hindi Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News in Hindi Live : हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...
Live updates : Breaking News in Hindi Live 29 July 2022
-
July 29, 2022 11:20 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
बिहार के भागलपुर में बम धमाके की खबर
बिहार के भागलपुर में बम धमाके की खबर आ रही है। हालांकि ये धमाका Low Intensity का था। बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के बाहर धमाके की आवाज सुनी गई। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और सैंपल जमा करके आगे की जांच की जा रही है।
-
July 29, 2022 7:07 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
रूस ने चीन के प्रति ‘भड़काऊ’ कदमों के खिलाफ अमेरिका को चेताया
ताइवान को लेकर तनाव के बीच रूस ने चीन का जोरदार समर्थन करते हुए शुक्रवार को अमेरिका को आगाह किया कि किसी भी ‘भड़काऊ’ कदम से हालात बिगड़ सकते हैं। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ फोन पर वार्ता के दौरान ताइवान के मामले में हस्तक्षेप को लेकर आगाह किया था।
इस बारे में पूछे जाने पर रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूस पुरजोर तरीके से चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है। पेसकोव ने कहा, ‘हमारा मानना है कि किसी अन्य देश को यह अधिकार नहीं है कि वह सबको दुविधा में डाले या कोई भड़काऊ कदम उठाए।’
उन्होंने अमेरिका को ‘विनाशकारी’ कदमों के खिलाफ आगाह करते हुए कहा कि ऐसे समय जब दुनिया कई मुद्दों से जूझ रही है, इस तरह के व्यवहार से ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर’ पर केवल तनाव ही बढ़ेगा।
-
July 29, 2022 7:06 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अधीर रंजन ने अपनी टिप्पणी के लिए राष्ट्रपति से माफी मांगी
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपनी उस टिप्पणी के लिए माफी मांग ली, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर संबोधित किया था। उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिये भूलवश एक गलत शब्द का इस्तेमाल किया। चौधरी ने कहा, ‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह जुबान फिसलने से कारण हुआ। मैं माफी मांगता हूं और आपसे आग्रह करता हूं कि आप इसे स्वीकार करें।’
-
July 29, 2022 7:06 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण करने का फर्जी दावा कर मुख्यमंत्री से सम्मान पाने वाले पर FIR
भारतीय प्राशासनिक सेवा (आईएएस) की अखिल भारतीय परीक्षा में झारखंड के सफल उम्मीदवारों के सम्मान में राजधानी रांची में 26 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आयोजित समारोह में फर्जी ढंग से शामिल हुए पलामू के एक युवक के खिलाफ जिला प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
पलामू के उपायुक्त ए दोड्डे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्होंने इस वर्ष की आईएएस परीक्षा में सफल होने का दावा कर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रांची में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने और फर्जी तरीके से सम्मान हासिल करने वाले पांडु निवासी सौरभ पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है।
दोड्डे के मुताबिक, जिला प्रशासन को बृहस्पतिवार को पता चला था कि पांडु से सौरव पांडेय नाम के एक युवक ने रांची में आयोजित राज्य सरकार के सम्मान समारोह में शिरकत की थी, जबकि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के सफल उम्मीदवारों की सूची में उसका नाम शामिल नहीं है।
-
July 29, 2022 2:49 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी कर रही है ड्रामा-वेणुगोपाल
-
July 29, 2022 1:34 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद का विस्तार जल्द होगा, क़वायद लगभग पूरी
महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद का विस्तार जल्द हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिपरिषद के गठन की क़वायद लगभग पूरी हो चुकी है। शिंदे गुट के साथ पूरी तरह सहमति बन गई है। मंत्री पद और विभागों के बंटवारे को लेकर फ़ार्मूला तय हो गया है। मंत्रियों के नामों को लेकर कोई अंदरूनी दिक्कत और खींचतान नहीं है।
-
July 29, 2022 12:07 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा और राज्यसभा में फिर हंगामा। दोनों सदनों की कार्यवाही 1 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
-
July 29, 2022 11:39 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
बंगाल टीचर घोटाला : ट्रांसफर में भी ली जाती थी मोटी रकम
ईडी सूत्रों के मुताबिक गृह जिलों में शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए मोटी रकम ली जाती थी। पार्थो और उनके सहयोगी उन शिक्षकों की बेबसी का फायदा उठाते थे, जो अपने-अपने जिलों में ट्रांसफर करना चाहता थे। यहां तक कि आपस में समन्वय के आधार पर ट्रान्सफर को भी पार्थो और टीम द्वारा रोका गया।
-
July 29, 2022 11:33 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
अधीर रंजन ने माफी मांग ली है, इसके बाद भी हंगामा करना शर्म की बात है-खड़गे
-
July 29, 2022 11:26 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
भारी के हंगामा और शोर-शराबा के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
-
July 29, 2022 11:23 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
चेन्नई : अन्ना यूनिवर्सिटी के 42वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी
-
July 29, 2022 10:14 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
यूपी में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले
उत्तर प्रदेश में 13 IAS अफसरों के तबादले। कई जिलों के DM बदले गए ,उन्नाव, वाराणसी, कुशीनगर के DM को हटाया गया। अपूर्वा दुबे उन्नाव की डीएम बनीं। रविंद्र कुमार का कुशीनगर हुआ तबादला वाराणसी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा मंडलायुक्त प्रयागराज बनाए गए । संजय गोयल झाँसी के आयुक्त बनाए गए।
-
July 29, 2022 9:33 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
100 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला, एक शख्स गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी 59 अलग-अलग मामलों में अपराधी।
-
July 29, 2022 9:20 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
संसद परिसर में निलंबित सांसदों का धरना जारी
-
July 29, 2022 9:19 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
नाम है अधीर लेकिन उनका दिमाग हो गया है बधीर-रामदास अठावले
-
July 29, 2022 9:14 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
निकारागुआ में बस हादसे में 16 लोगों की मौत
निकारागुआ में हुए एक बस हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 13 वेनेजुएला के नागरिक थे। पुलिस ने एक बयान जारी करके बताया कि हादसे में मारे गए लोगों में निकारागुआ का एक नागरिक है और दो अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। उसने बताया कि यह हादसा राजधानी मानागुआ से करीब 100 मील दूर पैन-अमेरिकन हाईवे पर बुधवार देर रात हुआ। पुलिस ने बताया कि तेज गति से आ रही बस दो अन्य वाहनों से टकराने के बाद सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई।