1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News in Hindi Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ..

Breaking News in Hindi Live- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Breaking News in Hindi Live

Breaking News in Hindi Live :  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Latest India News

Live updates : Breaking News in Hindi Updates 13 September 2022

  • 11:38 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    झारखंड: पलामू में राजस्व विभाग के कर्मी समेत दो घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के विशेष दस्ते ने मंगलवार को चौनपुर के राजस्व कर्मचारी कन्हाई राम को दस हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ब्यूरो ने राम के सहयोगी कंप्यूटर ऑपरेटर शशि भूषण चौरसिया को भी गिरफ्तार किया है। 

  • 11:30 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    आसाराम को कल कोर्ट में किया जाएगा पेश

    अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा के साथ यौन दुष्कर्म के मामले में, जीवन की आखिरी सांस तक जेल की सजा काट रहे आसाराम को कल सीजेएम मेट्रो विक्रम सांखला की कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

  • 11:04 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    एकनाथ शिंदे ने अपने सभी विधायको और नेताओ के साथ करीब दो घंटे तक मैराथन बैठक की

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सभी विधायको और नेताओ के साथ करीब दो घंटे तक मैराथन बैठक की। नरिमन पॉइंट के महिला विकास सभागार में आज बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दो पर चर्चा हुई, जिसमें संगठन को महाराष्ट्र में मजबूती के साथ खड़ा करने के लिए सभी नेताओ को कहा गया।

     

  • 10:29 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 730 नये मामले

    महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 730 नये मामले सामने आये और महामारी से चार और लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 81,11,976 हो गई और मृतकों की संख्या 1,48,293 पर पहुंच गई। 

  • 9:48 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    बिहार के बेगूसराय में बाइक सवार हमलावरों की गई फायरिंग में एक की मौत, नौ घायल

    बेगुसराय एसपी ने बताया कि आज विभिन्न स्थानों पर बाइक सवार हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। 

  • 9:17 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    मकबूलपुरा में नशे का मामले में अमृतसर में पुलिस अधिकारियों के तबादले

    इंडिया टीवी की खबर का बड़ा असर हुआ है। मकबूलपुरा में नशे का मामला सामने आने के बाद अमृतसर में पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं।

  • 9:15 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    आगामी बीएमसी चुनाव के पहले एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान

    आगामी बीएमसी चुनाव के पहले एकनाथ शिंदे ने बड़ा ऐलान किया है। मुंबई में बालासाहेब ठाकरे क्लीनिक शुरू होंगे। पूरे मुंबई शहर में 227 क्लीनिक बनाए जाएंगे। पहले फेज में 50 क्लीनिक शुरू होंगे, ये क्लीनिक 2 अक्टूबर से शुरू होंगे। इन क्लीनिक में मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी।

     

  • 8:43 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    'चोरों के सरदार' वाले बयान पर सुधाकर सिंह से नाराज हुए नीतीश कुमार

    सूत्रों के अनुसार, आज कैबिनेट की मीटिंग में नीतीश  कुमार ने सुधाकर सिंह से उनके चोरों के सरदार वाले बयान पर पूछा कि आपने  ऐसा बयान क्यों दिया तो सुधाकर सिंह ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा. इस पर नीतीश  कुमार नाराज हो गए  और दोनों के बीच हल्की बहस भी हुई.

     

  • 7:42 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और विधायक, डॉ सी विजयभास्कर और 6 अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज

    विजिलेंस और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और विधायक, डॉ सी विजयभास्कर और 6 अन्य के खिलाफ अनिवार्यता प्रमाण पत्र को धोखाधड़ी से टी वेल्स मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जारी करने के आरोप में एक आपराधिक मामला दर्ज किया।

  • 6:16 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    गोवा: तूर दल की बर्बादी में शामिल 8 लोगों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश

    गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने बताया कि तूर दल की बर्बादी में शामिल 8 लोगों के खिलाफ सतर्कता जांच के आदेश दिए गए हैं। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों को निलंबित किया जाएगा। 

  • 5:14 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    महारास्ट्र के मुख्यमंत्री शिन्दे ने अंधेरी के राजा गणपति पंडाल जाकर दर्शन किया

    महारास्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे ने आज अंधेरी के राजा गणपति पंडाल जाकर दर्शन किया। 15 दिनों तक भक्तों के साथ रहने वाले मन्नतों के देवता के रूप में ख्यातिमान अंधेरी के राजा गणपति के दर्शन करने सीएम के साथ उनके गुट के बाकी नेतागण भी साथ थे।
     

  • 4:49 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी होगा मदरसों का सर्वे

    यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी मदरसों का सर्वे होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सर्वे से मदरसों का सच सामने आएगा।

  • 4:28 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    'नबन्ना चलो' विरोध के बीच बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार गिरफ्तार

    कोलकाता में ममता सरकार के खिलाफ भाजपा के 'नबन्ना चलो' के विरोध के बीच बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार गिरफ्तार। 

  • 3:54 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    फेसबुक पर देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता के खिलाफ टिप्पणी करने पर एक महिला गिरफ्तार

    महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने ठाणे से एक महिला को फेसबुक पर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

  • 2:53 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    गुरुग्राम : बम की धमकी के बाद होटल को खाली कराया गया, तलाशी जारी

    गुरुग्राम के एक होटल में मंगलवार को बम की धमकी की सूचना पर अफरातफरी मच गई और इसकी तलाश की जा रही है। करीब 11 बजकर 35 मिनट पर एंबियन्स मॉल परिसर के लीला होटल में एक फोन आया था। सूत्रों ने कहा कि पुलिस को तुरंत सूचित किया गया जिसके बाद बम निरोधक दस्ता औहोटल पहुंचा और उसे खाली कराया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक मोबाइल नंबर से होटल को धमकी भरा कॉल आया था जो स्विच ऑफ पाया गया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘तलाश अभियान जारी है और पुलिस फोन करने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।’’ 

  • 2:51 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार-नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 19 एजेंडों पर लगी मुहर

    सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। रेप पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने के लिए सरकार ने अपर जिला और सत्र न्यायाधीश के 54 पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। शराबबंदी को प्रभावी तरीके से लागू करने को लेकर टू व्हिलर, फोर व्हिलर, मोटर बोट, नाव, ट्रैक्टर और ड्रोन के भाड़ा एवं ईंधन भुगतान के लिए 25 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि स्वीकृत की गई है। पाटलिपुत्र, मुंगेर, पूर्णिया और पटना विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक, प्राध्यापक के 370 पद तथा शिक्षकेतर कर्मियों के 89 पद यानि कुल 459 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

  • 2:45 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    भारत और चीन की सेनाओं डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया पूरी की

    भारत और चीन की सेनाओं ने आज पूर्वी लद्दाख सेक्टर में पेट्रोलिंग पॉइंट-15 के पास गोगरा हाइट्स-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया पूरी कर ली। दोनों पक्षों ने फ्रिक्शन प्वाइंट से सैनिकों को वापस लेने की वेरिफिकेशन पूरी की: सरकारी सूत्र

  • 12:46 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी को हिरासत में लिया गया

  • 12:45 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पश्चिम बंगाल: नबान्न चलो अभियान में शामिल होने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की बस को पुलिस ने रोका

  • 12:42 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जम्मू के बोहरी इलाके में सीबीआई की छापेमारी

  • 12:41 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सिकंदराबाद : इमारत और लॉज मालिक के खिलफ केस दर्ज

  • 12:21 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    उत्तराखंड में भी मदरसों का होगा सर्वे - पुष्कर सिंह धामी

     उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के मदरसों का भी सर्वे होगा। उन्होंने सर्वे को जरूरी बताते हुए कहा कि इस सर्वे से सच सामने आएंगे।

     

  • 11:25 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    तमिलनाडु पुलिस ने एआईएडीएमके के 7 विधायकों को हिरासत में लिया

    निगरानी विभाग द्वारा छापेमारी के खिलाफ कोयंबटूर में राज्य के पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणि के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पर अन्नाद्रमुक के सात विधायकों और कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

  • 11:04 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप।  चूरू में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा-'80 हज़ार का मफलर पहनते हैं अमित शाह'। पहले भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की टीशर्ट को लेकर लगाए थे आरोप

  • 10:57 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

    दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम कार्यालय ने दिन में शहर में हल्की बारिश होने के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। 

  • 9:52 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश

    मुंबई और उसके आस पास के इलाकों में बीती रात बरसात जारी है। तेज बरसात के चलते सबवे को बंद कर दिया गया था , लेकिन अब बारिश कम होने के बाद सबवे से पानी निकल गया है ।गाड़ियों की आवाजाही जारी है, फिलहाल मुंबई में रुककर बरसात जारी है और कही जलभराव फिलहाल नही है ।

  • 9:02 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुकुल रोहतगी देश के अगले अटॉर्नी जनरल होंगे

    मुकुल रोहतगी देश के अगले अटॉर्नी जनरल होंगे। वे मौजूदा अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल की जगह लेंगे।  केके वेणुगोपाल का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। उन्हें कार्यकाल विस्तार का ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया है। अब उनकी जगह मुकुल रोहतगी देश के अटॉर्नी जनरल होंगे। मुकुल रोहतगी सप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट हैं।

  • 8:57 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    राहुल गांधी ने तिरुवनंतपुरम में भारत जोड़ो यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत की

  • 8:55 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सिकंदराबाद अग्निकांड में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 8 हुई