1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News in Hindi Live Update : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Live Update : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News in Hindi Live :  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Latest India News

Live updates : Breaking News in Hindi Live Update 12 August 2022

  • 11:06 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने डेढ़ माह के बच्चे की हत्या की

    फरीदाबाद की राजीव कालोनी में एक कलयुगी पिता ने शुक्रवार को अपने डेढ़ माह के बच्चे की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस व्यक्ति की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

  • 9:43 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    न्यूयॉर्क में प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी पर हमला

    अमेरिका के न्यूयॉर्क में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। 

  • 9:30 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात की

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। धनखड़ से मिलने के लिए मोदी उपराष्ट्रपति निवास गए। धनखड़ ने गुरुवार को देश के 14वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से आज उपराष्ट्रपति निवास में मुलाकात की।’’

  • 8:59 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    झारखंड में लागू हुई 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली की योजना

    झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम 100 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को किसी तरह के बिल का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। राज्य मंत्रिपरिषद की ओर से लिए गए निर्णय के बाद ऊर्जा विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। इस योजना से लगभग 32 लाख ग्रामीण उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की जीएम रेवेन्यू अंजना दास ने बताया कि विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सौ यूनिट तक की बिजली बिल्कुल मुफ्त रहेगी, जबकि उपभोक्ताओं को 101-200 तक यूनिट खपत करने पर 3.50 रुपये की दर से बिजली बिल भुगतान करना होगा।

    इस स्लैब में उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 2.75 रुपये की सब्सिडी भी दी जाएगी। 201-400 यूनिट के उपभोग पर 4.20 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल भेजा जायेगा। इन स्लैब तक के उपभोक्ताओं को बिल पर सब्सिडी भी दी जायेगी। 401 से अधिक यूनिट उठने पर 6.25 रुपये की दर से बिजली बिल का भुगतान करना होगा और कोई सब्सिडी देय नहीं होगी। इस व्यवस्था से कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिलेगी। उन्हें छह रुपए प्रति यूनिट की दर से बिल का भुगतान करना होगा। जानकारी हो कि निगम के अंतर्गत लगभग 49 लाख उपभोक्ता हैं। 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 400 यूनिट तक सब्सिडी के मद में राज्य सरकार झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को हर महीने करीब तीस करोड़ रुपये अनुदान देगी।

    गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के ढाई साल पूरे होने के बाद यह चुनावी वादा लागू कर दिया गया है।

  • 8:57 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    पंजाब 15 अगस्त को 100 आम आदमी क्लीनिक समर्पित करेगा

    पंजाब सरकार ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को 100 आम आदमी क्लीनिक समर्पित करने की घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में यह पहला कदम है।

    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस प्रमुख योजना को शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और क्लीनिकों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक कर्मचारियों, उपकरणों और बुनियादी ढांचे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है।

    मंत्री ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत, आम आदमी क्लीनिक राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा।

    क्लीनिकों की स्थापना से, निम्न और मध्यम वर्ग को ना केवल उनके दरवाजे पर सभी स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे, बल्कि इससे अस्पतालों में अनावश्यक भीड़ को कम करने में भी मदद मिलेगी।

  • 8:57 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    क्रिप्टो-करेंसी में काम करने वाली कंपनियों के खिलाफ ईडी की कार्रवाई

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने बेंगलुरु में येलो ट्यून टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के विभिन्न परिसरों की तलाशी ली है और उसके बैंक बैलेंस, पेमेंट गेटवे बैलेंस और फ्लिपवोल्ट क्रिप्टो-करेंसी एक्सचेंज के कुल 370 करोड़ रुपये की संपत्ति के क्रिप्टो बैलेंस को फ्रीज करने का आदेश जारी किया है। आपराधिक जांच शुरू होने के बाद, इनमें से कई फिनटेक एपीपी ने दुकान बंद कर दी है और उपरोक्त कार्यप्रणाली का उपयोग करके अर्जित भारी मुनाफे को हटा दिया है। फंड ट्रेल की जांच करते समय, हमने पाया कि आरोपित एनबीएफसी और उनकी फिनटेक कंपनियों सहित 23 संस्थाओं द्वारा क्रिप्टो एक्सचेंज फ्लिपवोल्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ आयोजित येलो ट्यून टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के आईएनआर वॉलेट में 370 करोड़ रुपये की बड़ी राशि जमा की गई थी।

  • 8:57 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    CM योगी के 'गुरु भाई' ने की शाहरुख स्टारर Pathan के बहिष्कार की अपील

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु भाई साधु देवनाथ ने दावा किया कि शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' का बहिष्कार करने के लिए 'सनातनियों' से अपील करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।

  • 8:56 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    जम्मू-कश्मीर में सभी सरकारी भवनों पर फहराया जाएगा तिरंगा

    इस स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर में शैक्षणिक संस्थानों सहित सभी सरकारी भवनों/कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक परिपत्र में कहा गया है, 'आजादी का अमृत महोत्सव' और भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, यह निर्णय लिया गया है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में सभी सरकारी भवन / कार्यालय विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालयों, तहसीलों, ब्लॉकों, पंचायतों, पटवार खानों आदि सहित, स्वतंत्रता दिवस, 2022 पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा जाए।

  • 8:55 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    भारत विभाजन की विभिषिका की याद में पूरे देश मे मौन जुलूस निकालेगी भाजपा

    भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 14 अगस्त को भाजपा देश भर में भारत विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के रूप में मना रही है। उन्होने बताया कि देश की आजादी के समय जो लाखों लोगों का नरसंहार हुआ, जो यातनाएं दी गई, उसे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में एक प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया जाएगा, जिसका अवलोकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 13 अगस्त को करेंगे। भारत विभाजन की विभिषिका की याद में भाजपा कार्यकर्ता देश के सभी जिलों में मौन जुलूस निकालेंगे। इस मौन जुलूस में भारत विभाजन की विभिषिका को याद किया जाएगा। 

  • 8:55 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    24 पाकिस्तानी हिंदुओं को मिली भारतीय नागरिकता

    गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने शुक्रवार को उन 24 पाकिस्तानी हिंदुओं को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपा, जो राजकोट में लंबे समय तक वीजा पर भारत में रह रहे थे और उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था। सभी 24 लोगों को संबोधित करते हुए, संघवी ने कहा: "मैं इस बड़े देश के भाइयों और बहनों के रूप में आप सभी का स्वागत करता हूं .. आशा है कि हम सभी की तरह, आप भी विकास के पथ पर शामिल होंगे, और हम आप सभी से वादा करते हैं कि हम आप सभी के विकास और प्रगति के लिए हम समर्थन का विस्तार करेंगे।"

    भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के बाद 22 वर्षीय पाकिस्तानी हिंदू केसरभाई संकल्पचंद ने इसे अपने जीवन का सबसे खुशी का क्षण बताते हुए कहा: "अब मैं अपना स्नातक पूरा करने और अपने देश भारत में अपने सपनों को पूरा करने में सक्षम होऊंगा"

  • 8:31 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    हिमाचल सरकार ने और अधिक सख्त धर्मांतरण रोधी विधेयक पेश किया

     हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मौजूदा धर्मांतरण रोधी कानून में संशोधन के लिए एक विधेयक शुक्रवार को पेश किया गया जिसमें मौजूदा कानून में सजा बढ़ाने का और ‘सामूहिक धर्मांतरण’ के उल्लेख का प्रावधान है। हिमाचल प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक, 2022 में और अधिक कड़े प्रावधान शामिल किये गये है। 

  • 2:44 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    गोला-बारूद की तस्करी करनेवाले गिरोह का भंडाफोड़

  • 1:42 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    श्रीनगर के लाल चौक इलाके में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग

    श्रीनगर के लाल चौक इलाके में हॉलीवुड रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। 

  • 1:19 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    MP: कारम नदी पर बन रहे बांध से पानी का रिसाव बढ़ा, 11 गांवों को खाली कराया गया

    मध्य प्रदेश के धार जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर कारम नदी पर बन रहे एक बांध से बृहस्पतिवार से जारी पानी का रिसाव शुक्रवार को बढ़ गया, जिसके चलते प्रशासन ने बांध के निचले क्षेत्र में बसे 11 गांवों को तुरंत खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं। भारूड़पुरा के निचले गांव कोठिडा में स्थित यह बांध पानी से लबालब भरा हुआ है।

  • 12:56 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    गुजरात : कांग्रेस ने की चुनावी वादों की बौछार, किसानों को 10 घंटे मुफ्त बिजली, कृषि कर्ज माफ

    AAP के बाद अब कांग्रेस ने चुनावी वादों की बौछार की, किसानों के लिए 10 घंटे मुफ्त बिजली, Solar-Wind फार्मिंग के लिए सरकारी सहायता। पहली कैबिनेट में 3 लाख तक का कृषि ऋण माफ करने का फैसला होगा, सभी कृषि उत्पाद MSP से ही खरीदे जाएंगे।

  • 12:35 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    स्मृति ईरानी ने निकाली तिरंगा यात्रा

    स्मृति ईरानी ने लाल किला से फतेहपुरी मस्जिद तक तिरंगा यात्रा निकाली, हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा का दिया संदेश

  • 12:11 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सोनिया गांधी से मिलेंगे तेजस्वी यादव

    बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज शाम 5.30 बजे सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

  • 12:10 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पीएम की उम्मीदवारी पर नीतीश का बड़ा बयान

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम की उम्मीदवारी कहा-विपक्ष को एकजुट करेंगे, हमारे पास बहुत लोगों के फोन आ रहे हैं। सभी विपक्षी दल साथ मिलकर चलें तो अच्छा रहेगा।

  • 11:47 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    केजरीवाल गैर-जिम्मेदार और झूठे : प्रह्लाद जोशी

  • 11:46 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    हरियाणा: अनिल विज ने तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

  • 11:45 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    151 पुलिसकर्मियों को मेडल

  • 11:43 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुंबई: उद्धव ठाकरे ने शुरू की बीएमसी चुनाव की तैयारी

    उद्धव ठाकरे ने आज सभी शिवसेना के पूर्व पार्षदों की बैठक बुलाई है। दोपहर 12 बजे शिव सेना भवन में यह बैठक होगी। इस बैठक में बीएमसी चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।

  • 11:38 AM (IST) Posted by Deepak Vyas

    लखनऊ में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

    मोदी सरकार के हर घर तिरंगा अभियाना के तहत लखनऊ में मदरसे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुस्लिम समाज के युवाओं ने यह तिरंगा यात्रा निकाली। राजधानी के ऐशबाग ईदगाह से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बताया कि  हिंदुस्तानी अपने मुल्क से कितनी मोहब्बत करते हैं, यह संदेश इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से दुनिया को जाता है।

  • 11:22 AM (IST) Posted by Deepak Vyas

    'सर तन से जुदा' नारेबाजी पर केस दर्ज

    एमपी के खंडवा में जुलूस के दौरान 'सर तन से जुदा' नारेबाजी के बाद केस दर्ज। कोतवाली थाना पुलिस ने 20–25 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।

  • 11:12 AM (IST) Posted by Deepak Vyas

    बिहार: जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत

    बिहार में सारण के मढ़ौरा के भुवालपुर में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से 5 लोगों के मौत की हो गई है। अभी कुछ ही दिन पहले 13 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई थी। आज फिर मढ़ोरा के भुवालपुर में करीब 8 से 9 लोगों ने जहरीली शराब पी ली, जिसमें 5 लोगों की मौत हुई है और एक को पटना रेफर किया गया है। बाकी दो लोगों का इलाज छपरा के सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

  • 10:50 AM (IST) Posted by Deepak Vyas

    दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा

    दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण निचले इलाकों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। हथिनी कुंड से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ा है।

  • 10:01 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    कोरोना : देश में पिछले 24 घंटे में 16,561 नए मामले आए

  • 8:40 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर, हालत नाज़ुक

    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हुई है। दिल्ली एम्स के मुताबिक हार्ट अटैक के दौरान राजू के ब्रेन को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल राजू श्रीवास्तव को वेंटिलेटर पर रखा गया है। राजू श्रीवास्तव बेटी अंतरा ने लोगों से दुआ की अपील की ।

  • 8:31 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बांदा नाव हादसा : लापता लोगों की तलाश जारी

  • 8:30 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुंबई : मीठी नदी में दो युवक डूबे

    मुंबई के माहिम कॉस्वे में मीठी नदी में दो युवक डूबे। दोनों कुर्ला से माहिम दरगाह दर्शन के लिए गए थे। देर रात घर लौटते समय कुछ देर के लिए दोनो माहिम कॉस्वे के खाड़ी पास खड़े थे। तभी एक युवक का पैर पानी के बहाव के चलते फिसला और नीचे गिरा।उसे बचाने दूसरा युवक कूदा लेकिन मीठी नदी के बहाव में दोनों डूब गए।एक युवक का शव मिला जबकि दूसरे की तलाश जारी।

  • 8:27 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने प्रवासी मजदूर की हत्या की

  • 8:25 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    गुजरात में बड़ा सड़क हादसा, कांग्रेस विधायक के दामाद ने 6 लोगों को कुचला, गिरफ्तार