1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News in Hindi Live : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Live : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News in Hindi Live: देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें अगर आप एक ही प्लेटफॉर्म पर पाना चाहते हैं तो इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें। यहां आपको देश में घटने वाली प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक हलचल और विदेशों के बड़े अपडेट्स मिलेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ब्रेकिंग न्यूज

Breaking News in Hindi Live : हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Latest India News

Live updates : Breaking News Live Updates 07 December 2022

  • 10:06 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    अंडरग्राउंड चैंबर में जहरीली गैस में सांस लेने पर 2 मजदूरों की मौत

    महाराष्ट्र के नवी मुंबई में भूमिगत चैंबर में सफाई करते समय जहरीली गैस में सांस लेने पर दो मजदूरों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने कहा कि मजदूरों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए गए थे, यह पता चलने के बाद साइट इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घटना शनिवार की रात हुई जब तीन मजदूर राबले इलाके में एक भूमिगत चैंबर में सफाई कर रहे थे जबकि उनके साथी बाहर प्रतीक्षा कर रहे थे। एक निजी कंपनी ने उन्हें सफाई के काम के लिए रखा था।

  • 7:21 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    MCD चुनाव नतीजों की समीक्षा के लिए बीजेपी की बैठक

    दिल्ली बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के लिए संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, कुलजीत चहल, विजय गोयल, दिनेश प्रताप यादव, रमेश बिधूड़ी सहित कई नेता कार्यालय पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी कार्यालय पहुंचे हैं और बैठक शुरू हो गई है। बैठक में MCD चुनाव के नतीजों की समीक्षा होगी। (रिपोर्टर: संजय शाह)

  • 1:20 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी से जुड़ा रिकॉर्ड मांगा

    सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को सरकार के 2016 के नोटबंदी के फैसले से संबंधित रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया। 

  • 10:56 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    यह शीतकालीन सत्र महत्वपूर्ण -पीएम मोदी

     शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-'शीतकालीन सत्र का आज प्रथम दिन है, यह सत्र महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि 15 अगस्त के पहले हम मिले थे, 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव पूरा हुआ और हम अमृत काल में आगे बढ़ रहे हैं। एक ऐसे समय में हम मिल रहे है जब देश को G20 की मेज़बानी करने का अवसर मिला है।'

  • 7:54 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत कोटा से की

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत कोटा से की। बता दें कि 4 दिसंबर को राहुल की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में दाखिल हो चुकी है।

  • 7:52 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    विदेश मंत्री शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद को करेंगे संबोधित

    संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद को संबोधित करेंगे।

  • 7:48 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    नासिक ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 लाख के राशन अनाज का स्टॉक जब्त

    नासिक जिले के देओला बॉर्डर के कलवन में एक गोदाम में पुलिस ने छापा माकर कर 24 लाख रुपये के राशन का स्टॉक जब्त किया। अनाज व्यापारी अजय मालपुरे के खिलाफ जीविका योग्य वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने छापे की इस कार्रवाई में 20 टन चावल, 16 टन गेहूं और अनाज लदे एक वाहन जब्त किया है। राशन का यह अनाज खुले बाजार में बेचा जाता था।

  • 7:46 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू

    संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है। विपक्ष की ओर से सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की जाएगी। दूसरी ओर सरकार की ओर से इस सत्र के दौरान कई अहम बिल पेश करने की योजना है। इससे पहले कल सरकार की तरफ से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सदन का कामकाज सुचारू रूप से सुनिश्चित करने, सत्र के दौरान विधायी कार्यों एवं इससे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।