1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Updates : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद छोड़ने की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया संबोधित

Breaking News Updates : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद छोड़ने की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया संबोधित

Breaking News Live Updates: देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

President Ram Nath Kovind- India TV Hindi
Image Source : ANI President Ram Nath Kovind

Breaking News Live Updates: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Latest India News

Live updates : Breaking News Updates 24 July 2022

  • 11:47 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    UP: भ्रामक कंटेंट दिखाने पर पांच यूट्यूब चैनल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    भ्रामक सामग्री अपलोड करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पांच यूट्यूब चैनल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राज ने रविवार को बताया कि पांच यूट्यूब चैनल पर भारतीय दंड विधान और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

  • 11:10 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का भाषण राष्ट्रीय प्रगति के प्रति उनके जुनून को दर्शाता है- पीएम नरेंद्र मोदी

    पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के विदाई संबोधन को लेकर कहा, "राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रेरक संबोधन दिया। उनका भाषण राष्ट्रीय प्रगति के प्रति उनके जुनून को दर्शाती है और उस भावना को दर्शाता है जिसके साथ उन्होंने हमारे राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा की।"

     

  • 10:02 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    अर्पिता मुखर्जी के काफिले में चलने वाली गाड़िया आपस में टकराईं

    अर्पिता मुखर्जी को जब कोर्ट से लेकर जाया जा रहा था, उस दौरान उनके काफिला में चलने वाली गाड़िया आपस में टकराईं। जानकारी के मुताबिक अर्पिता मुखर्जी सुरक्षित हैं।

  • 9:38 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    बिहार के माफिया रईस खान के तीन साथी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    बिहार के माफिया रईस खान के गिरोह के तीन सदस्यों को रविवार को राजधानी लखनऊ में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । 

  • 9:31 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    एयर एम्बुलेंस से मेडिकल टेस्ट के लिए भुवनेश्वर जाएंगे चटर्जी

    कल बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी को एयर एम्बुलेंस से मेडिकल टेस्ट के लिए भुवनेश्वर एम्स ले जाया जाएगा।

  • 8:29 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    कोविड पॉजिटिव हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह

    छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने जानकारी दी है कि वह COVID-19 पॉजिटिव हैं।

  • 8:08 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    कांग्रेस नेताओं से 26 जुलाई को शांतिपूर्ण सत्याग्रह करने के लिए कहा गया

    कांग्रेस नेताओं को 26 जुलाई को अपने राज्यों में शांतिपूर्ण सत्याग्रह करने के लिए कहा गया है। 26 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष दूसरे दिन ईडी के सामने पेश होंगीं।

  • 7:37 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद छोड़ने की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया संबोधित

    निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद छोड़ने की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "5 साल पहले, मैं आपके चुने हुए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। राष्ट्रपति के रूप में मेरा कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। मैं आप सभी और आपके जन प्रतिनिधियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं।" 

  • 7:08 PM (IST) Posted by Malaika Imam

    महाराष्ट्र: कोरोना के 2,015 नए केस, 6 मौतें

    महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 2,015 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 6 लोगों की मौत हो गई। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 14,692 है। इनमें से BA.4 और BA.5 वेरिएंट के 30 केस हैं। राज्य में BA.75 वेरिएंट के 18 मामले हैं।

     

  • 6:40 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आवास पर पहुंचे

  • 5:34 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    CISCE बोर्ड ने ISC कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किए

    CISCE बोर्ड ने ISC कक्षा 12वीं 2022 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं।

     

  • 5:19 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    SSC घोटाला: पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी एक दिन की ईडी हिरासत में भेजी गईं

    एसएससी घोटाला में पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को एक दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें कल विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

  • 5:02 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस मुम्बई समेत राज्यभर में 26 अप्रैल को करेगी आंदोलन

    महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस मुंबई समेत राज्यभर में 26 अप्रैल को करेगी आंदोलन। मुंबई में सुबह 10 बजे मंत्रालय के पास गांधी स्मारक के पास आंदोलन होगा। सोनिया गांधी की ईडी द्वारा की जा रही जांच के खिलाफ कांग्रेस राज्यभर में आंदोलन करेगी। मुंबई में कई बड़े नेता आंदोलन में शामिल होंगे।

  • 4:14 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    मंकीपॉक्स पर आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेगा केंद्र

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को कहा कि मंकीपॉक्स पर आज स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) द्वारा एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की जाएगी।

  • 3:53 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    फिलीपींस विश्वविद्यालय में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत

    न्यूज एजेंसी एएफपी ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि फिलीपींस विश्वविद्यालय में गोलीबारी हुई है। इस शूटिंग में तीन लोगों की मौत की खबर है। 

  • 3:26 PM (IST) Posted by Swayam Prakash

    बिहार: छपरा के खैरा थाना क्षेत्र स्थित खोदाईबाग गांव में बम विस्फोट से एक बिल्डिंग हुई ध्वस्त

    बिहार में छपरा के खैरा थाना क्षेत्र स्थित खोदाईबाग गांव में बम विस्फोट से एक बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। इस धमाके में तीन लोग मरे हैं और चार लोग घायल हैं। घर में पटाखा बनाने का काम होता था, उसी दौरान विस्फोट हुआ।

  • 2:42 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्सा लिया

    दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्सा लिया।

  • 2:12 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    बीजेपी शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक में पहुंचे पीएम मोदी

    पीएम मोदी बीजेपी सीएम परिषद की बैठक में पहुंच गए हैं। बीजेपी के सीएम परिषद की बैठक बीजेपी मुख्यालय में शुरू हो चुकी है। बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम मौजूद हैं। पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम मौजूद हैं। 2024 चुनाव की तैयारियों समेत केंद्र सरकार के कामों को राज्यों में जमीनी स्तर पर कैसे बेहतर तरीके से लागू किया जाए, इस पर इस बैठक में मंथन होगा।

  • 1:35 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    शिवराज, खट्टर, सहित कई सीएम और डिप्टी सीएम बीजेपी मुख्यालय पहुंचे

    दिल्लीः बीजेपी मुख्यमंत्री परिषद की बैठक के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठकए त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह बीजेपी मुख्यालय पहुंचे।

  • 1:14 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    मुख्यमंत्रियों की बैठक में बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे भाजपा के सीएम

    दिल्ली: दिल्ली में आज बीजेपी हेडक्वार्टर में बीजेपी के मुख्यमंत्रियों की बैठक हो रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित अन्य नेता बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी मुख्यमंत्री परिषद की बैठक के लिए पहुंचे।

  • 12:27 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    कार्यभार छोड़ने से पहले कोविंद ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

    दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 जुलाई को भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार छोड़ने से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

  • 12:24 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर उनके घर में जश्न, देखें वीडियो

    हरियाणाः विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर पानीपत में उनके आवास पर जश्न मनाया जा रहा है।

  • 12:19 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    कानपुर में अग्निवीर भर्ती परीक्षा आज से शुरू

    उत्तर प्रदेशः कानपुर में अग्निवीर भर्ती परीक्षा आज से शुरू हुई। विद्यार्थी रूपरानी.सुखनन्दन सिंह महाविद्यालय में परीक्षा देने पहुंचे।

  • 12:17 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    मंकीपॉक्स पर डब्ल्यूएचओ की रीजनल डॉक्टर पूनम ने दिया बयान

    डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक दक्षिण.पूर्व एशिया क्षेत्र डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा है कि मंकीपॉक्स तेजी से उन देशों में फैल रहा है जिन्होंने इसे पहले नहीं देखा है। पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में मामले केंद्रित हैं। हमारे उपाय संवेदनशील या भेदभाव से रहित होने चाहिए। 

  • 12:14 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी की आज कोर्ट में पेशी

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को आज बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी आज उनकी हिरासत की मांग करेगी।

  • 12:12 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस समारोह में लिया हिस्सा

    जम्मू.कश्मीरः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने जम्मू में कारगिल विजय दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

  • 12:10 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    अमित शाह ने अहमदाबाद में खेल परिसर का किया उद्घाटन

    गुजरातः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में खेल परिसर का उद्घाटन किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

  • 12:09 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    एलजी के आमने सामने नहीं हो रहे अरविंद केजरीवाल

    एलजी द्वारा दिल्ली एक्साइज पॉलिसी के मामले में सीबीआई जांच के आदेश देने के बाद ये दूसरी बार ऐसा हुआ है कि दिल्ली के सीएम, एलजी के आमने सामने नहीं हो रहे हैं। आज पहले से तय वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी अरविंद केजरीवाल  शामिल नहीं हुए । इससे पहले भी खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर एलजी के साथ होने वाली साप्ताहिक मीटिंग में नहीं गए थे।

  • 12:05 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    5 साल में 20 लाख रोजगार देंगे, दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में 5 साल में 20 लाख रोजगार लोगों को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दो फूड हब बनाए जाएंगे। मजनूं का टीला और चांदनी चौक में फूड हब बनेंगे।

  • 12:03 PM (IST) Posted by Deepak Vyas

    असम कई इलाकों में भारी बारिश

    असमः गुवाहाटी के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भारी जलभराव हुआ। वीडियो जोराबाट क्षेत्र का है।