1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Live Updates : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Live Updates : पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Live Updates: देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News Live Updates- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Latest India News

Live updates : Breaking News Live Updates 23 July 2022

  • 1:39 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    हम बाला साहेब के विचारों वाली शिवसेना हैं-शिंदे

  • 1:08 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली : डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर BJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

  • 12:11 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    नेताओं ने कितने करोड़ छिपा रखे हैं, सब सामने आएगा-दिलीप घोष

  • 12:07 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली में इंग्लिश स्पोकेन कोर्स के लिए 50 सेंटर खोले जाएंगे-केजरीवाल

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान- दिल्ली में इंग्लिश स्पोकेन कोर्स के लिए 50 सेंटर खोले जाएंगे, 18 से 35 साल से युवकों का एडमिशन कराया जाएगा। 3 से 4 महीने का कोर्स होगा। इवनिंग और वीकेंड कोर्स की सुविधा होगी।

  • 12:04 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मौत

  • 11:33 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    अरुणाचल प्रदेश: कुरुंग कुमे लापता 7 मजदूरों को बचाया गया

  • 10:38 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    लखनऊ के कारोबारी से 50 लाख की मांगी गई रंगदारी

    लखनऊ के आलमबाग के कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरके ज्वेलर्स के मालिक के भतीजे आदर्श वर्मा से जेल से यह रंगदारी मांगी गई है। साथ ही यह भी धमकी दी गई है कि इसकी खबर वो पुलिस नहीं दे। कारोबारी को कूरियर के जरिए एक चिट्ठी आदर्श वर्मा के शोरूम पर भेजी गई। शुक्रवार शाम को मिली इस चिट्ठी से आलमबाग बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। पहले भी आर के ज्वेलर्स के यहां लूट की घटना हो चुकी है जिसमें दो लोगों की हत्या कर दी गई थी।

  • 10:32 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    केजरीवाल ने शराब माफिया को मालामाल किया-अनुराग ठाकुर

  • 10:23 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से गैंगरेप

  • 10:17 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    ममता के करीबी मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ्तार किया

    ममता के करीबी मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने 26 घंटे की पूछताछ के बाद कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शिक्षा भर्ती घोटाले में हुई है।पार्थ चटर्जी की तबीयत खराब है और उनका मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है।