1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Live Updates: देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News Live Updates- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

 

Latest India News

Live updates : Breaking News Live Updates 20 July 2022

  • 5:25 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    मूसेवाला मर्डर केस: एनकाउंटर में मारे गए 4 गैंगस्टर

    पंजाबी सिंगर मूसेवाला मर्डर से जुड़े चार शूटर्स को पंजाब पुलिस ने मार गिराया है। इन चार में से दो शूटर की पहचान हो गई है। इनका नाम जगरुप रूपा और मनप्रीत मन्नू है। बाकी दो इनके साथी बताए जा रहे हैं।

  • 3:58 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    उपसभापति हरिवंश ने सुरजेवाला को राज्यसभा में मोबाइल से रिकॉर्डिंग नहीं करने को कहा

    राज्यसभा में बुधवार को उपसभापति हरिवंश ने कांग्रेस सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला को सदन की कार्यवाही की मोबाइल फोन से रिकॉर्डिंग करने से रोकते हुए इसे डिलीट करने और सोशल मीडिया पर नहीं डालने का निर्देश दिया।

  • 2:39 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    एमपी नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली जीत

    1. 5 में से तीन नगर निगमों के आए नतीजे
    2. 2 पर भाजपा का कब्जा 1 पर कांग्रेस जीती
    3. देवास भाजपा महापौर प्रत्याशी 45864 मतों से जीती
  • 2:14 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    एमपी नगर निगम चुनाव नतीजे, रतलाम में बीजेपी की जीत

    5 नगर निगमों में सबसे पहले आया रतलाम का नतीजा। बीजेपी के प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस के मयंक जाट को 8591 मतों से हराया। रिपोर्ट-अनुराग अमिताभ

  • 2:00 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    हावड़ा में देसी शराब पीने से 16 लोगों की मौत

  • 1:31 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    गुजरात के आनंद में कांस्टेबल पर जानलेवा हमला, ट्रक से कुचला, इलाज के दौरान मौत

    आनंद बोरसद में एक पुलिस कांस्टेबल पर जानलेवा हमला हुआ है। नाइट ड्यूटी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोकने की कोशिश की।  इसी दौरान ट्रक ने पुलिसकर्मी को कुचल दिया। पुलिसकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

  • 12:21 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र: विधायकों की अयोग्यता के मामले पर 1 अगस्त को अगली सुनवाई

    महाराष्ट्र: विधायकों की अयोग्यता के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में एक अगस्त को अगली सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने 27 जुलाई तक सभी पक्षों से जवाब मांगा।

  • 11:52 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पार्टी में रहकर आवाज उठाना गलत नहीं-साल्वे

    शिंदे गुट की ओर से पक्ष रखते हुए सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील हरीश साल्वे ने कहा- अगर विधायक सोचते हैं कि कोई और लीड करे तो इसमें गलत क्या है,  पार्टी में रहकर आवाज उठाना गलत नहीं, जिसके पास 20 विधायक न हों वो कैसे सीएम बने। लक्ष्मण रेखा लांघे बिना आवाज उठाना दलबदल नहीं

  • 11:35 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

    महाराष्ट्र मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। कपिल सिब्बल और सिंघवी अपनी दलीलें रख रहे हैं। हरीश साल्वे शिंदे गुट का पक्ष रख रहे हैं।

  • 11:34 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    MP Municipal Election 2022 Results: 33 नगरपाालिका परिषद में बीजेपी आगे

    1. अब तक के रुझानों में 40 नगर पालिका नगर परिषद में 33 में भारतीय जनता पार्टी आगे है
    2. मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी 8000 से आगे
    3. रीवा से कांग्रेस प्रत्याशी 7000 वोटों से आगे
    4. देवास में बीजेपी 550 वोटों से आगे
    5. कटनी में निर्दलीय प्रत्याशी 1200 वोटों से आगे
    6. रतलाम से बीजेपी प्रत्याशी 1500 वोटों से आगे
  • 11:19 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी

  • 11:16 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

    विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। 

  • 11:08 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    संसद के दोनों सदनों में हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

    मॉनसून सत्र के तीसरे दिन आज फिर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के सदस्यों के नारेबाजी के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई। 

  • 10:47 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    राज्य मंत्री दिनेश खटीक का इस्तीफा-सूत्र

    योगी सरकार में जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की खबर है। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता है कि सरकार गठन के 100 दिन पूरे होने के बाद भी काम अलॉट न होने और तबादलों में सुनवाई नहीं होने से नाराज है। इसके बाद सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि सभी कैबिनेट मंत्री अपने राज्यमंत्रियों से तालमेल बनाकर चलें।

  • 10:43 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बीजेपी के कई नेता आतंकियों के निशाने पर

    IB की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के कई नेता इस वक़्त आतंकियों के निशाने पर हैं। इसमें बिहार बीजेपी के भी कई नेता शामिल हैं। यह सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से भी दी गई है।  पिछले दिनों आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत ने अपनी मैगज़ीन के नए एडिशन में बीजेपी के खिलाफ हमले की बात भी लिखी थी। इसे लिखने के बाद संगठन ने अपने ट्विटर हैंडिल पर इसे शेयर भी किया है। इंटेलिजेंस से मिल रहे इनपुर के बाद अब पुलिस हेडक्वार्टर ने राज्य में सभी जिलों के एसएसपी और एसपी के साथ-साथ रेल पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है।- रिपोर्ट-नीतीश चंद्रा

  • 10:42 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी

    बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। गिरिराज सिंह के पास विदेश से दो बार धमकी भरा फोन आ चुका है। गिरिराज सिंह की तरफ से इसकी जानकारी IB के अधिकारियों  को दे दी गयी थी। गिरिराज सिंह ने इस्लामिक संगठन PFI को बैन करने की मांग की थी।

  • 9:53 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट

  • 9:53 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पीटी उषा आज राज्यसभा सदस्यता की शपथ लेंगी

  • 9:51 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    स्मृति ईरानी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

  • 9:49 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज

  • 9:45 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    रांची : महिला सब-इंस्पेक्टर की गाड़ी से कुचलकर हत्या

    झारखंड के रांची में एक महिला SI की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई है। रांची के तुपुदाना थाने में तैनात महिला दारोगा संध्या टोपनो के साथ वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब वे अपराधियों का पीछा कर रही थीं।