1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights: पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights: पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Live Updates: देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Breaking News

Breaking News Live Updates: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन पर के बड़े अपडेट्स...

 

 

Latest India News

Live updates : Breaking News Live Updates 12 July 2022

  • 10:31 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    मुम्बई के पास बारिश में सड़कों पर पड़े गड्ढों से एक और दुर्घटना

    मुम्बई से सटे बदलापुर इलाके के एमआईडीसी इलाके में बारवी रोड पर हुए पॉटहोल की वजह से एक ही स्पॉट पर अलग अलग वक्त में 2 टेम्पो एक ही स्पॉट पर पलट गए। दोनों ही घटनाओं में दोनों ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हुए। कुछ दिन पहले घोड़बदर रोड पर पॉटहोल में संतुलन खोने से एक व्यक्ति गिरा था जिसकी पीछे से आ रही बस की चपेट में आने से मौत हो गई।

  • 6:37 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    CBI ने NCP सांसद मोहम्मद फैजल और उनके भतीजे के खिलाफ दर्ज किया केस

    सीबीआई ने लक्षद्वीप से एनसीपी सांसद मोहम्मद फैजल, उसके भतीजे अब्दुल रजक, श्रीलंका बेस्ड कंपनी एसआरटी जनरल मर्चेंट एमोर्ट और कंपनी के एजेएम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संसद फैजल के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। सीबीआई ने लक्षदीप में विजिलेंस डिपार्टमेंट के साथ मिलकर एक सरप्राइज चेक किया था। बता दें कि लक्षद्वीप के अलग-अलग डिपार्टमेंट जैसे लक्षदीप कॉपरेटिव मार्केटिंग एडमिनिस्ट्रेशन, फिशर्स, पीडब्ल्यूडी, खड़ी बोर्ड, कॉपरेटिव सोसाईटी, एनिमल हस्बेंडरी डिपार्टमेंट में करप्शन और कमियों को लेकर यह चेकिंग चली थी। 

    लक्षद्वीप को-ऑपरेटिव मार्केटिंग के पब्लिक सर्वेंट, डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन, लक्षदीप एडमिनिस्ट्रेशन के कर्मचारियों ने नेताओ के साथ मिलकर LCMF को भारी नुकसान पहुंचाया है। आरोप है एनसीपी सांसद मोहम्मद फैजल और उसका भतीजा अब्दुल रजाक टूनाफिश को श्रीलंका बेस्ड कंपनी एसआरटी जनरल मर्चेंट एमोर्ट एंड एक्सपोर्ट कोलंबो को एक्सपोर्ट कर रहे थे लेकिन उसकी पेंमेंट नहीं आ रही थी जिस वजह से लक्षद्वीप कॉपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन को नुकसान हुआ है। इस कंपनी को सांसद मोहम्मद फैजल प्रेजेंट कर रहे थे।

    इसके अलावा अज्ञात पब्लिक सर्वेंट, डिपार्टमेंट ऑफ फिशरीज, लक्षदीप एडमिनिस्ट्रेशन ने गलत तरीके से बड़ी संख्या में गरीब लोगों के नाम बोट्स को रजिस्टर्ड किया जो सब्सिडाइज डीजल पर गरीब लोगों के लिए थी। इसके अलावा लक्षद्वीप बिल्डिंग डेवलपमेंट बोर्ड को गरीबो के लिए घर बनाने की स्कीम हो या खादी बोर्ड और लक्षदीप कॉपरेटिव सोसाइटी में लोकल नेता लोन डिफॉल्टर पाए गए। एनिमल हस्बेंडरी डिपार्टमेंट में करोड़ो का स्कैम में ये सर्च चल रहा है जिसमे लॉ क्वालिटी दवाइयां खरीदी गई। सर्च के दौरान कई अहम दस्तावेज जप्त किए गए है जांच लगातार चल रही है। रिपोर्टर: अभय पाराशर

  • 6:08 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'उद्धव को पहले ही समर्थन देना चाहिए था'

    पीएम मोदी ने आदिवासी समाज की एक महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बिठाने का फैसला किया। उद्धव ठाकरे को पहले ही समर्थन देना चाहिए था। देर आये, दुरुस्त आये। मजबूरी और सांसदों के दबाव में उन्हें फैसला करना पड़ा। हम स्वागत करते हैं। उद्धव ठाकरे प्रवक्ताओं की बात करते थे, आज कार्यकर्ताओं की बात सुनी। यह पहले ही करना था, नहीं करते तो सांसद हमारे साथ ही होते: बीजेपी नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल

  • 6:01 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    जींद में कर्ज दिलाने और बीपीएल कार्ड बनवाने के नाम पर ठगी

    जींद जिले के उचाना थाना क्षेत्र में बीपीएल कार्ड (गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों के लिए बनता है) और ऋण दिलाने के नाम पर 20 से अधिक महिलाओं से कथित तौर पर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

  • 2:34 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जयपुर: कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों की पेशी

    उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड: 12 जुलाई तक की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद सातों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जयपुर की NIA अदालत में पेश किया गया। 

  • 2:30 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    16 जुलाई को होगी बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक

    बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक 16 जुलाई को होगी। इस बैठक में उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के नाम पर लगेगी मुहर।

  • 2:27 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    देवघर में पीएम मोदी का रोड शो

  • 2:26 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    झारखंड में आनेवाले दिनों में 5 हवाई अड्डे होंगे-सिंधिया

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देवघर एयरपोर्ट उद्घाटन के अवसर पर कहा-पहले राज्य में 20 एयरक्राफ्ट मूवमेंट होती थी वही आज यह बढ़कर 56 पर पहुंच चुकी है। वर्तमान में झारखंड में 2 हवाई अड्डे हैं, आने वाले समय में इसको बढ़ाकर 5 हवाई अड्डे तक बढ़ाएंगे। पिछले 8 साल में जहां झारखंड में 1,500 यात्री प्रतिदिन आते थे, यह संख्या बढ़कर 7,500 यात्री प्रतिदिन पर पहुंच चुकी है।

  • 2:01 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    झारखंड: पीएम मोदी ने देवघर में विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास

  • 1:50 PM (IST) Posted by Sudhanshu Gaur

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे NCP नेता जितेंद्र अहवाड़

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास नंदनवन पर एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री जितेंद्र अहवाड़ मिलने पहुंचे हैं।  

  • 1:14 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शिवसेना की भूमिका एक-दो दिन में साफ हो जाएगी : संजय राउत

    हमने अपनी बैठक में द्रौपदी मुर्मू (NDA की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार) पर चर्चा की। द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का मतलब भाजपा का समर्थन करना नहीं है। शिवसेना की भूमिका एक-दो दिन में साफ हो जाएगी-संजय राउत

  • 12:55 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    गुजरात में बारिश के चलते पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें रद्द

  • 12:16 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    श्रीलंका : राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने स्पीकर को भेजा इस्तीफा

    श्रीलंकाई नौसेना के जहाज गजबाहू में छिपे वहां के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने अपना लिखित इस्तीफा स्पीकर को भेज दिया है। स्पीकर कल यानि 13 जुलाई को सार्वजनिक तौर पर राजपक्षे के इस्तीफे का ऐलान करेंगे। 

  • 11:17 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुंबई : लोकल ट्रेनों पर असर

    मुंबई में बारिश के चलते हॉर्बर लाइन की लोकल सेवाओं पर असर। इस रूट पर ट्रेनें 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। वही सेंट्रल लाइन पर भी ट्रेनों 5 से 10 मिनट की देरी से चल रही हैं जबकि वेस्टर्न लाइन अभी तक सेवाएं सामान्य हैं।

  • 11:16 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुंबई: बारिश से सड़कों पर लगा लंबा जाम

    मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बरसात के कारण अंधेरी से खेरवाड़ी सिग्नल तक सभी गाड़िया जो दहिसर,मालाड,बोरीवली,कांदिवली की तरफ से शहर की ओर जा रही हैं उस दिशा में भयंकर ट्रैफिक जाम है। इसी रूट पर डोमेस्टिक एयरपोर्ट भी पड़ता है। ट्रैफिक जाम ने फ्लाइट पकड़ने वाले मुसाफिरों की की मुश्किलें बढ़ा दी है। वहीं एम्बुलेंस के लिए भी ये ट्रफिक बड़ी समस्या है।

  • 11:16 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    राष्ट्रपति चुनाव में उद्धव ठाकरे द्रौपदी मुर्मू को देंगे समर्थन

    सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देंगे। शिवसेना केंद्रीय कार्यालय से कल तक समर्थन की चिट्ठी जारी हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि शिवसेना के तकरीबन 16 सांसदों की मांग है कि शिवसेनाद्रौपदी मुर्मू को समर्थन दे। साथ ही इन सांसदों ने उद्धव ठाकरे से शिंदे गुटऔर बीजेपी से भी समझौता कर लेने की सलाह उद्वव ठाकरे को दी है। सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे को डर है कि 14 जुलाई को दौपदी मुर्मू मुम्बई में आएंगी बीजेपी और शिंदे गुट के साथ जॉइंट मीटिंग होगी ऐसेमें ये सभी सांसद उस मीटिंग में गए तो ज्यादा किरकिरी होगी।

  • 10:59 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र के चार जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, मुंबई में ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के पालघर, नासिक, पुणे  में 11 तारीख से 14 तारीख तक रेड अलर्ट जारी किया है। रायगढ़ जिले में 12 और 13 तारीख को रेड अलर्ट रहेगा। रत्नागिरी और कोल्हापुर में 12 जुलाई को रेड अलर्ट, गढ़चिरौली में 12 जुलाई को रेड अलर्ट, मुंबई में आनेवाले तीन दिनों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट।

  • 10:56 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुंबई : अंदेरी सबवे पर ट्रैफिक खुला

    मुंबई में बारिश रुकी, अंधेरी सबवे और मिलन सबवे का ट्रैफिक खोला दिया गया है। हिंदमाता जंक्शन के दक्षिण की ओर जलभराव हो गया है। वहीं नीलम जंक्शन पर भी जलजमाव के चलते ट्रैफिक धीमा है। दत्ता राम लाड मार्ग, सरदार होटल, भोईवाड़ा में जलजमाव के कारण ट्रैफिक स्लो है।

  • 10:15 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    दिल्ली में जलभराव की वजह से कई जगहों पर लगा जाम

    दिल्ली में बरसात हो रही है। कई जगहों पर बारिश की वजह से जलभराव हो गया है। ऐसे में दिल्ली के कई इलाकों में जाम लग गया है।

  • 10:01 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    गुजरात : हेरोइन की बड़ी खेप जब्त

    गुजरात एटीएस ने कच्छ से 70 किलो हेरोइन की बड़ी खेप जब्त की गई है। जब्त हेरोइन की कीमत करीब 350 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कपड़े की आड़ में ड्रग्स की तस्करी की जाती थी। ड्रग्स को कंटेनर के जरिए दुबई के जेबेल अली बंदरगाह से लाया गया था ।

  • 9:32 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    केरल: कन्नूर में RSS दफ्तर पर बम फेंका, खिड़की के शीशे टूटे

    केरल के कन्नूर जिले के पय्यानुर में RSS दफ्तर पर बम फेंका गया। पय्यान्नूर पुलिस के अनुसार यह घटना आज सुबह हुई है। घटना में इमारत की खिड़की के शीशे टूट गए।

     

  • 9:27 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश, गर्मी से मिली राहत

  • 9:26 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    गुजरात के नवसारी ज़िले में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात

  • 9:25 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुंबई में आज भी हुई बारिश

  • 9:24 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    गाजियाबाद में बारिश

  • 9:23 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    गुजरात: अमराईवाड़ी में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव

  • 8:51 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    झारखंड को 16,835 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड को 16,835 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी वायुसेना के विशेष विमान से सीधा देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले वह एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, फिर 250 बेड के देवघर एम्स का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह सीधा बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे। पूजा के बाद वह देवघर कॉलेज स्थित सभा स्थल जाएंगे, यहां एक घंटे का कार्यक्रम है। 

  • 8:47 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    नासा के टेलीस्कोप से ब्रह्मांड की पहली रंगीन तस्वीर

  • 8:45 AM (IST) Posted by Niraj Kumar

    गुजरात में भारी बारिश

    पिछले 24 घंटों में गुजरात के 251 तालुकों में से 245 में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 21.5 इंच बारिश नर्मदा जिले के डेडियापाडा तालुका में हुई। पूरे जिले में 16.5 इंच बारिश हुई। डांग जिले में 10.5 इंच, वलसाड में 8.5 इंच, पंचमहल में 5 और छोटा उदयपुर में 4 इंच बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आज सौराष्ट्र में अच्छी बारिश के संकेत हैं।