A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीबीआई ने IRS ऑफिसर समेत दो को किया गिरफ्तार, 25 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

सीबीआई ने IRS ऑफिसर समेत दो को किया गिरफ्तार, 25 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

सीबीआई के अधिकारियों ने आईआरएस अफसर के कई ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी दिल्ली, पंजाब और मुंबई के लोकेशन में की गई। इसके बाद आईआरएस अफसर समेद दो को गिरफ्तार कर लिया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO सांकेतिक तस्वीर

25 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने IRS ऑफिसर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अमित कुमार जो कि सिंगल इंडियन रेवेन्यू सर्विस 2007 बैच के IRS ऑफिसर हैं। अभी टैक्सपेयर सर्विस विभाग नई दिल्ली में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। सीबीआई ने इनको गिरफ्तार कर लिया है। इनके साथ ही एक प्राइवेट शख्स हर्ष कोटक को गिरफ्तार किया गया है। 

45 लाख रुपये की मांग गई थी रिश्वत

रेवेन्यू विभाग से टैक्स में मदद के नाम पर शिकायतकर्ता से 45 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। इसमें से 25 लाख रुपए बतौर पहली किश्त लेते हुए दोनों को रंगे हाथों सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। 

लीगल मामलों में फंसाने की दी गई धमकी

शिकायतकर्ता को धमकी दी गई थी वो अगर पैसे नहीं देगा तो उसको लीगल मामलों में फंसा दिया जाएगा। साथ ही मोटी पेनाल्टी लगाए जाने की भी धमकी दी गई थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने सीबीआई को जानकारी दी और मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई। 

इन ठिकानों पर सीबीआई ने की छापेमारी

सीबीआई ने IRS ऑफिसर और प्राइवेट शख्स के कई ठिकाने पर छापेमारी की। सीबीआई द्वारा ये छापेमारी दिल्ली, पंजाब और मुंबई के लोकेशन में की गई। इस दौरान सर्च ऑपरेशन किया गया। सीबीआई ने सबूत इकट्ठा करके घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

Latest India News