1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Chandigarh: चंडीगढ़ की कॉलोनी नंबर-4 में चला बुलडोजर, 40 साल पुरानी कॉलोनी में 2 हजार मकान

Chandigarh: चंडीगढ़ की कॉलोनी नंबर-4 में चला बुलडोजर, 40 साल पुरानी कॉलोनी में 2 हजार मकान

चंडीगढ़ की कॉलोनी नंबर-4 पर प्रशासन का बुलडोजर चल पड़ा है।  जेसीबी मशीनों (बुलडोजर) से मकानों को तोड़ा जा रहा है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

Bulldozer Run in Chandigarh Oldest Colony- India TV Hindi
Image Source : ANI Bulldozer Run in Chandigarh Oldest Colony

Chandigarh: चंडीगढ़ की कॉलोनी नंबर-4 पर प्रशासन का बुलडोजर चल पड़ा है। 40 साल पुरानी कॉलोनी को तोड़ने के लिए चंडीगढ़ के शनिवार देर शाम ही आदेश जारी कर दिए थे। ऐसे में रविवार सुबह से कॉलोनी नंबर-4 जेसीबी मशीनों (बुलडोजर) से मकानों को तोड़ा जा रहा है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कॉलोनी को तोड़ने के लिए 10 बुलडोजर लगाए गए हैं।

चंडीगढ़ प्रशासन ने इसके मद्देनजर कॉलोनी नंबर 4 की 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाई और 2000 से भी ज्यादा पुलिस बल तैनात किया। इसके इलावा कई एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट इसके लिए नियुक्त किए गए और सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। 

चंडीगढ़ की कॉलोनी नंबर 4 में 2 हज़ार के करीब मकान हैं। प्रशासन द्वारा 2006 के हिसाब से बॉयोमेट्रिक्स कर इसको फ्लैट भी अलॉट किए गए लेकिन मौजूदा रिहाइश के मुकाबले फ्लैट कम हैं। चंडीगढ़ के मलोया में 4960 फ्लैट बनाए गए, जिसमें से 2350 पहले ही दिए जा चुके हैं। फिर 2 हज़ार के करीब अलग से दिए गए और अब चंडीगढ़ प्रशासन ने जल्दबाज़ी में फ़्लैट अलॉट कर रविवार तड़के ही डेमोलिशन शुरू कर दी।

लोग प्रशासन की इस जल्दबाज़ी से आहत हैं। सुबह से ही स्लम एरिया के घरों को गिराने का काम लगातार जारी है। चंडीगढ़ प्रशासन मौके पर मौजूद है और भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। लोगों कहना है कि उन्हें घर मिल गए हैं। नए घरों में शिफ़्ट हो रहे लोगों को चंडीगढ़ के मलोया मैं घर दिया गया है।

Latest India News