1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंद्रमा से मात्र 25 किमी दूर है चंद्रयान 3 का लैंडर, जानें कब और कितने बजे होगी लैंडिंग

चंद्रमा से मात्र 25 किमी दूर है चंद्रयान 3 का लैंडर, जानें कब और कितने बजे होगी लैंडिंग

चंद्रयान 3 के लैंडर मॉड्यूल ने सफलतापूर्वक रविवार के दिन डिबूस्टिंग प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। इसी के साथ अब लैंडर और चंद्रमा की सतह के बीच मात्र 25 किमी की दूरी शेष रह गई है।

Chandrayaan 3 lander is only 25 km away from the moon know time of the landing - India TV Hindi
Image Source : ISRO चंद्रमा के और करीब पहुंचा चंद्रयान 3

Chandrayaan 3 Moon Landing: चंद्रयान 3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल रविवार को डिबूस्टिंग प्रक्रिया को करने के बाद चंद्रमा के और भी करीब आ गया है। लैंडर और रोवर को 23 अगस्त की शाम चंद्रमा के सतह पर पहुंचने की उम्मीद है। इस बाबत इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी कि आखिर 23 अगस्त को चंद्रयान कब चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। इसरो ने ट्वीट कर कहा कि 'चंद्रयान 3' 23 अगस्त की शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। चंद्रयान 3 का लैंडर अब खुद आगे की यात्रा कर रहा है जो कि चंद्रमा से महज 25 किमी की दूरी पर चक्कर लगा रहा है। 

चंद्रमा के और करीब पहुंचा चंद्रयान 3

बता दें कि 18 अगस्त को लैंडर मॉड्यूल ने सफलतापूर्वक डिबूस्टिंग प्रक्रिया को पूरा किया था। इसी के साथ चंद्रयान चंद्रमा की कक्षा में और करीब पहुंच गया था। वहीं दूसरी डिबूस्टिंग प्रक्रिया को रविवार को किया गया। इसी के साथ लैंडर मॉड्यूल की कक्षा 25 किमी x 134 किमी तक कम हो गई। चंद्रयान 3 को 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। इस दौरान लाखों की संख्या में लोगों ने इस लॉन्च को देखा था। 

14  जुलाई को हुआ था लॉन्च

पूरा देश चंद्रयान 3 को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड होते देखना चाहता है। इस मिशन के जरिए भारत लूनर सर्फेस पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन करना चाहता है। अगर चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर लेता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। गौरतलब है कि 14 जुलाई को चंद्रयान 3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। जो कि अब चंद्रमा के सतह के काफी करीब पहुंच चुका है। 

Latest India News