1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में दो बच्चों संग कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में दो बच्चों संग कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत

Chhattisgarh News: घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Representational Image- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO Representational Image

Highlights

  • गुरुवार सुबह तीनों के शव बरामद हुए।
  • लोगों शव देख पुलिस को दी खबर
  • महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मानसिक रूप से बीमार एक महिला दो बच्चों को लेकर कुंए में कूद गई। गुरुवार सुबह तीनों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

सुबह तीनों के शव बरामद हुए

उन्होंने बताया कि दीपिका थाना क्षेत्र के मांगामार गांव में बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात रामगोपाल उइके की पत्नी गिरजा बाई (23) अपनी छह माह की बेटी सानिया और ढाई वर्ष के बेटे सिद्धांत को लेकर कुंए में कूद गई। गुरुवार सुबह तीनों के शव बरामद हुए। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली है कि गिरजा बाई रात में अपने बच्चों के साथ घर से निकली और पड़ोस के कुएं में कूद गई। इस दौरान रामगोपाल घर में सो रहा था।

लोगों ने दी पुलिस को खबर

उन्होंने बताया कि जब सुबह लोगों ने शव कुएं में देखा, तब पुलिस को खबर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, परिजनों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले भी हुई थी ऐसी घटना

एक महिला ने बीती रात अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। सुबह लोगों ने तीनों का शव देकर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने तीनों का शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम मांगामार की है। पुलिस ने बताया कि रामगोपाल उइके की पत्नी गिरजा बाई (26 वर्ष) अपनी 6 महीने की बेटी सानिया और 2 वर्ष के बेटे सिद्धांत उर्फ सिद्धू के साथ घर से निकली और बगल में बने कुएं में बच्चों कूद गई।

Latest India News