1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आर्मी स्टाफ चीफ जनरल वीके का नकली आदेश हुआ वायरल, PIB ने बताई सच्चाई, जानें क्या है पूरा मामला

आर्मी स्टाफ चीफ जनरल वीके का नकली आदेश हुआ वायरल, PIB ने बताई सच्चाई, जानें क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान लगातार भारत पर हमला कर रहा है और भारतीय सेना के जांबाज सिपाही इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इसी बीच आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ का एक लेटर वायरल हो रहा है जो पूरी तरह से नकली है।

Indian Army- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM भारतीय सेना

भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बन रहे हैं। गुरुवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी हरकतों से बाज न आते हुए 2 लड़ाकू विमानों को राजस्थान के जैसलमेर पर हमला कर दिया। हालांकि भारतीय सेना ने एक बार फिर इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए दोनों पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। पाकिस्तान के एफ-16 और जेएफ-17 विमानों को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने तबाह कर दिया है। इन जंग के हालातों के बीच आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ जनरल वीके नारायण का एक कॉन्फिडेंशियल लेटर वायरल हो रहा है। इस वायरल लेटर में ये दावा किया जा रहा था कि जनरल वीके ने अपने स्टाफ को कुछ खास निर्देश दिए हैं। लेकिन अब इसकी सच्चाई सामने आई है जिसमें ये बताया गया कि ये लेटर पूरी तरह से नकली है और गुमराह करने के उद्देश्य से वायरल किया गया है। प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो ने इस लेटर के दावे का फेक्ट चेक किया है और इसे नकली साबित किया है। 

 

आतंक का सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

बता दें कि बीते दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और पाकिस्तान में बने आतंकियों के 9 ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। भारत के इस ऑपरेशन में आतंकी अजहर मसूद के परिवार के दूसरे आतंकियों की मौत हो गई। इस हमले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और भारत पर हमला कर रहा है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में लगातार शेल्श दागने के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार की शाम अपने 2 लड़ाकू विमानों से राजस्थान के जैसलमेर में हमला कर दिया। हालांकि भारतीय सेना के जवानों ने इन दोनों ही पाकिस्तानी विमानों को धूल चटा दी और तबाह कर दिया। इसके साथ ही अब इन हमलों का भी करारा जवाब दिया जा रहा है और पाकिस्तान के कई शहरों पर हमला शुरू कर दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सियालकोट शहर समेत कई शहरों में अपना दम दिखाया है। इसके साथ ही भारत ने ताबड़तोड़ हमला करते हुए गुरुवार को पाकिस्तान के फैसलाबाद, सरगोधा, मुल्तान और सियालकोट शहरों में भी डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। वहीं पाकिस्तानी मिसाइलों को सभी हमले अब तक नाकाम रहे हैं। 

 

Latest India News