'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) आज केरल के कोच्चि में एक विरोध मार्च निकालेगी, जिसमें मतदाता सूचियों के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) को वापस लेने की मांग की जाएगी। सीजेपी ने 'X' पर एक पोस्ट में बताया कि 'जंतर-मंतर एट कोच्चि' नाम का यह प्रदर्शन शाम 4 बजे से राजेंद्र मैदान में होगा। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर पार्टी का कहना है कि सीईसी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके सहित पार्टी के कई नेता कोच्चि पहुंच गए हैं।
जानें पल पल के अपडेट्स....
Latest India News
Live updates : कोच्चि में सीजेपी का विरोध प्रदर्शन आज
-
November 07, 2026
5:40 PM (IST)
Posted by Kajal Kumari
क्या कहा अभिजीत दिपके ने
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता अभिजीत दिपके शनिवार को कोच्चि हवाई अड्डे पहुंचे। वे मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) के खिलाफ 'जंतर-मंतर एट कोच्चि' विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने आए थे। दिपके ने बताया कि वे स्थानीय आयोजकों और अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज के निमंत्रण पर कोच्चि आए हैं।
-
November 07, 2026
5:39 PM (IST)
Posted by Kajal Kumari
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू
कोच्चि में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का SIR-विरोधी प्रदर्शन शुरू हुआ; पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रदर्शन की एक तस्वीर साझा की।