नई दिल्लीः देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक यह कुल 12 राज्यों में फैल चुका है। देश में अब तक ओमिक्रॉन के 200 मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में इस वेरिएंट के 6 नए मामले सामने आए जिसके बाद इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 28 हो गई है।
इन 28 लोगों में से 12 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल संक्रमित पाए गए सभी लोगों को दिल्ली के साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक 28 में से 12 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इस वक्त 12 मरीज एलएनजेपी और चार मरीज मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।
Latest India News
Live updates : Omicron Live Update
-
December 21, 2021
11:45 AM (IST)
Posted by Shweta Bajpai
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया अब तक भारत में ओमिक्रॉन के कुल 200 मामले आ चुके हैं सामने
-
December 21, 2021
10:13 AM (IST)
Posted by Shweta Bajpai
अमेरिका में ओमिक्रॉन से मौत का पहला मामला आया सामने
अमेरिका के टेक्सास राज्य में कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन से एक मरीज की मौत हो गयी, जो देश में संक्रमण के इस स्वरूप से मौत का पहला मामला है।
-
December 21, 2021
10:00 AM (IST)
Posted by Shweta Bajpai
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5,326 नए मामले आए सामने
-
December 21, 2021
9:23 AM (IST)
Posted by Shweta Bajpai
कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 27.54 करोड़ हुए
दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 27.54 करोड़ हो गए हैं। इसी के साथ अब तक कोरोना से 53.6 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 8.72 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है।
-
December 21, 2021
8:32 AM (IST)
Posted by Shweta Bajpai
मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 217 नए मामले आए सामने
-
December 21, 2021
7:50 AM (IST)
Posted by Neeraj Kumar
MP: विदेश से लौटे 6 और लोग कोरोना संक्रमित, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल