1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Omicron LIVE Updates: बीते 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 17 हजार 100 नए मामलों की पुष्टि, 302 लोगों की हुई मौत

Coronavirus Omicron LIVE Updates: बीते 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 17 हजार 100 नए मामलों की पुष्टि, 302 लोगों की हुई मौत

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पंजाब के अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इटली से आई इंटरनेशनल चार्टर्ड फ्लाइट में 125 लोग संक्रमित मिले हैं। बताया जा रहा है कि इसमें 170 लोग सवार थे। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए बिहार में सरकार ने स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है।

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार- India TV Hindi
Image Source : PTI कोरोना ने पकड़ी रफ्तार

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पंजाब के अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इटली से आई इंटरनेशनल चार्टर्ड फ्लाइट में 125 लोग संक्रमित मिले हैं। बताया जा रहा है कि इसमें 170 लोग सवार थे। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए बिहार में सरकार ने स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। शिक्षण संस्थानों के साथ छात्रावास भी संचालित नहीं होंगे। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इससे पहले 8वीं से ऊपर के स्कूल और कॉलेजों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने का निर्णय लिया गया था पर संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मंगलवार को जारी दिशा-निर्देशों में गुरुवार को बदलाव किया गया है। यह आदेश भी 21 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

Latest India News

Live updates : Coronavirus Omicron LIVE Updates

  • 7:13 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    केरल में ओमिक्रॉन के 25 नए मामले सामने आए

    केरल में आज शुक्रवार को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 25 नए मामले सामने आए। केरल में अबतक ओमिक्रॉन के कुल 305 मामले सामने आ चुके हैं।

  • 6:23 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    केरल में आज 5,296 नए कोविड मामले सामने आए

    केरल में आज 5,296 नए कोविड मामले सामने आए। संक्रमित लोगों में से 35 की मौत और 2,404 रिकवरी भी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 27,859 हैं। मरने वालों का आंकड़ा 49,305 है। 

  • 6:22 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    डॉ. सुरेश कुमार ने दिल्ली में ओमिक्रोन मरीजों को लेकर दी जानकारी

    1 दिसंबर से अब तक एयरपोर्ट पर 410 यात्री आए हैं जिसमें से 185 यात्री ओमिक्रोन पॉजिटिव हैं, इसमें से 178 मरीज़ों को डिस्चार्ज किया है, ये मरीज़ बिना ऑक्सीजन के ठीक हुए हैं। मामलों में हो रही वृद्धि, स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बड़ी चुनौती है: डॉ. सुरेश कुमार, MD, LNJP अस्पताल,दिल्ली

  • 6:21 PM (IST) Posted by Gaurav Shukla

    गोवा में कोरोना के 1432 नए मामले आए

    गोवा में शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1432 नए मामले आए, 112 मरीज ठीक हुए जबकि 2 मरीजों की मौत हो गई। गोवा में अभी कोरोना के 5931 एक्टिव केस हैं।

  • 11:25 AM (IST) Posted by Puneet Saini

    गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने कोरोना काबू करने के लिए सभी अथॉरिटी से साथ आकर काम करने पर जोर दिया है। 

  • 10:20 AM (IST) Posted by Puneet Saini

    ओमिक्रॉन के भी बढ़ रहे हैं मरीज

    27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के 3007 ओमिक्रॉन के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अभी तक 1 हजार 199 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 876 मामले सामने आए हैं और दिल्ली में 465 ओमिक्रॉन के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। 

  • 9:47 AM (IST) Posted by Puneet Saini

    कोरोना के 1 लाख से ज्यादा नए मामले

    भारत में बीते 24 घंटे में 1 लाख 17 हजार 100 कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 30 हजार 836 लोग ठीक हुए हैं और 302 लोगों की मौत हुई है। पॉजिटिविटी रेट भी 7.74 प्रतिशत पहुंच गई है। अभी 3 लाख 71 हजार 363 एक्टिव केस हैं। अब तक कोरोना से 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • 8:52 AM (IST) Posted by Ravi Gupta

    महाराष्ट्र: गृह मंत्रालय के 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

    राज्य के गृह मंत्री कार्यालय ने कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल के चार स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंत्री के आवास पर रहने वाले इन लोगों का परीक्षण किया गया है।

  • 7:55 AM (IST) Posted by Puneet Saini

    डॉक्टर भी हुए कोरोना पॉजिटिव

    महाराष्ट्र में अलग-अलग अस्पतालों के 338 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव।

  • 7:19 AM (IST) Posted by Puneet Saini

    झारखंड में कोरोना विस्फोट

    झारखंड में 3 हजार 704 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 435 लोग ठीक हुए हैं।

  • 7:14 AM (IST) Posted by Puneet Saini

    कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। राज्य में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया था।

  • 6:59 AM (IST) Posted by Puneet Saini

    महाराष्ट्र में कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद

    महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार के नए फैसले के मुताबिक अब कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एक बार फिर सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई होगी। सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि 15 फरवरी तक ऑनलाइन क्लास जारी रहेंगे। 

  • 6:55 AM (IST) Posted by Puneet Saini

    दिल्ली में कोरोना का कहर

    राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 15097 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब संक्रमण दर 15.34% पर पहुंच गई है। इस जानलेवा वायरस से 6 मौतें भी हुई हैं। वहीं, सक्रिय मामले बढ़कर 31,498 हो गए हैं।