1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. HAL ने कितने तेजस MK1A लड़ाकू विमान तैयार कर दिए हैं? सामने आ गया आंकड़ा, SU-57 पर भी चर्चा

HAL ने कितने तेजस MK1A लड़ाकू विमान तैयार कर दिए हैं? सामने आ गया आंकड़ा, SU-57 पर भी चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने HAL की परियोजनाओं को लेकर अहम बैठक की है। बैठक में LCA तेजस MK1A लड़ाकू विमान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसके साथ ही सुखोई SU-57 विमान पर भी चर्चा की गई है।

tejas fighter jet hal rajnath singh- India TV Hindi
Image Source : X (@HAL)/(@RMO) तेजस MK1A लड़ाकू विमान पर बड़ा अपडेट।

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को आयोजित एक बैठक में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की ओर से जारी प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की है। इस बैठक के बाद भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस MK1A लड़ाकू विमान की डिलीवरी में हो रही देरी, रूस के सुखोई SU-57 लड़ाकू विमान और भारत के स्वदेशी 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान AMCA को लेकर कई बड़े अपडेट सामने आए हैं। इसके साथ ही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL के ऊपर पेनल्टी लगाने की भी बात सामने आई है।

तेजस को लेकर क्या है अपडेट?

सामने आई जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में LCA तेजस MK1A लड़ाकू विमान को लेकर पूरी रिपोर्ट ली है। बैठक से जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने 18 जहाज तेजस MK1A लड़ाकू विमान तैयार कर दिए हैं। अब तक तेजस के 6 इंजन आने की बात सामने आई है। आपको बता दें कि तेजस विमान का इंजन अमेरिका से मंगवाया जाता है। इसका इंजन अमेरिकी कंपनी General Electric बनाती है।

HAL पर पेनल्टी लगेगी

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, राजनाथ सिंह की बैठक में कहा गया है कि इस साल के अंत तक हमारे पास लगभग 18-24 LCA तेजस मार्क 1A लड़ाकू विमान तैयार हो जाने चाहिए। इसके साथ ही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के ऊपर इन विमानों को सौंपने में देरी को लेकर पेनल्टी लगाने की भी बात कही गई है।

SU-57 को लेकर भी चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक में भारत के लिए काफी जरूरी 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को लेकर भी चर्चा की गई है। जानकारी के अनुसार, रूस के 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई SU-57 को लेकर चर्चा हो रही है। लेकिन कहा गया है कि भारत का अपना एडवांस्ड मीडियम काम्बैट एयरक्राफ्ट यानी AMCA का प्रोग्राम भी काफी जरूरी है। बता दें कि रूस की ओर से बीते कुछ समय से SU-57 लड़ाकू विमान को भारत को ऑफर किया जा रहा है। रूस ने विमान के साथ ही इससे जुड़ी सभी तकनीक भी भारत को देने का ऑफर किया है।

ये भी पढ़ें- ग्रेट निकोबार विकास परियोजना: भारत की समुद्री ताकत और आर्थिक महत्वाकांक्षा को मिलेगी नई उड़ान

भारत को रूस से मिला चौथा S-400 'सुदर्शन' स्क्वाड्रन, और मजबूत होगा देश का एयर डिफेंस

Latest India News