A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीपल के पेड़ के नीचे मृतकों के फेंक दिए जाते थे रजाई गद्दे, दुकानों में हो रही थी इनकी सेलिंग, 3 गिरफ्तार

पीपल के पेड़ के नीचे मृतकों के फेंक दिए जाते थे रजाई गद्दे, दुकानों में हो रही थी इनकी सेलिंग, 3 गिरफ्तार

मृतकों के परिजन पीपल के पेड़ के नीचे रजाई गद्दों को फेंक दिया करते थे। इसके बाद इन गद्दों को उठाकर दुकान में बेचे जाने का खेल चल रहा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रानी पोखरी क्षेत्र में लोगों द्वारा फेंके गए अपने मृत परिजनों के रजाई-गददों को उठाकर दूसरे लोगों को बेचा जा रहा था। इस आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। 

स्थानीय लोगों ने पुलिस में दर्ज की शिकायत

इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा कई शिकायत मिलीं थीं। लोगों ने कहा था कि उनके क्षेत्र की एक दुकान पर मृतकों के परिजनों द्वारा फेंके गए रजाई-गद्दे बेचे जा रहे हैं, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। 

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की शुरुआती जांच में शिकायत सही पाई गई। पुलिस ने दुकान चलाने वाले उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले सलमान (24), उसके पिता हामिद अली (55) तथा उन्हें रजाई गद्दे की आपूर्ति करने वाले ऋषिकेश निवासी संजय (35) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

पीपल के पेड़ के नीचे फेंक दिए जाते थे

पुलिस ने कहा कि ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने के बाद लोग रास्ते में सात मोड़ नामक स्थान पर एक पीपल के पेड़ के नीचे उनके रजाई गद्दे फेंक देते हैं। आरोपी इन्हें वहां से उठाकर दूसरे लोगों को बेच रहे थे। 

Latest India News