1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: लाजपत राय मार्केट में लगी भीषण आग, 13 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली: लाजपत राय मार्केट में लगी भीषण आग, 13 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में एक दुकान में आग लग गई है।

Delhi- India TV Hindi
Image Source : ANI दिल्ली: लाजपत राय मार्केट में लगी भीषण आग, 10 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

Highlights

  • दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
  • आग पर काबू पा लिया गया है।
  • आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है।

राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के सामने लाजपत राय बाजार में बृहस्पतिवार तड़के आग लग गई। दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है। 

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब चार बजकर 43 मिनट पर लाजपत राय बाजार में आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है और प्रशीतन प्रक्रिया जारी है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Latest India News