ग्रेनेड अटैक से देश को दहलाने की साजिश नाकाम! स्पेशल सेल ने पकड़े ISI और बब्बर खालसा से जुड़े 11 संदिग्ध
ISI Terror Module Busted India: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISI और बब्बर खालसा इंटरनेशनल की भारत में अलग-अलग जगहों पर ग्रेनेड अटैक करने की साजिश को नाकाम कर दिया है। जानें ये लोग कैसे भारत को दहलाने की साजिश कर रहे थे।

Delhi Police Special Cell Operation: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और BKL बब्बर खालसा इंटरनेशनल स्पॉन्सर्ड टेरर, आर्म्स और जासूसी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 11 संदिग्धों को पंजाब और दिल्ली से गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने इन संदिग्धों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से 9 सोलर पावर्ड सीसीटीवी कैमरे, जिनको सिक्योरिटी एजेंसीज के पास सेंसेटिव जगहों पर लगाया गया था, बरामद किया गया है। उन्हें अनइंस्टॉल किया गया है। आरोपियों के पास से 4 पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। टेरर मॉड्यूल को चलाने के लिए हथियारों की तस्करी करी जा रही थी।
ग्रेनेड अटैक की प्लानिंग नाकामयाब
सूत्रों के मुताबिक, ये पूरा मॉड्यूल और पाकिस्तान में बैठे इनके हैंडलर्स, भारत में सिक्योरिटी एजेंसी इलाकों में ग्रेनेड अटैक करने का फाइनल प्लान कर रहे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को हाल में गाजियाबाद में बस्ट हुए टेरर मॉड्यूल के बाद से लगातार इनपुट मिल रहे थे कि गाजियाबाद के मॉड्यूल के लोग सेंसेटिव इलाकों में सीसीटीवी कैमरे इनस्टॉल कर लाइव फीड पाकिस्तान भेज रहे थे। इसी तरह पाकिस्तान बेस्ड हैंडलर्स इसी तरह का एक और मॉड्यूल पंजाब और दिल्ली में चला रहे हैं।
पाकिस्तानी हैंडलर भट्टी के संपर्क में थे संदिग्ध
जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स शहजाद भट्टी आतंकी के संपर्क में थे। शहजाद भट्टी पाकिस्तान का आतंकी है और इसके वीडियो लॉरेंस बिश्नोई से बातचीत करते हुए जेल से पहले भी आए थे। ये संदिग्ध, शहजाद भट्टी से ही बात करते थे या ये एक कोडवर्ड है इसकी जांच जारी है।
ऐसे हुआ जासूसी के रैकेट का भंडाफोड़
स्पेशल सेल की दो टीमों ने इस मॉड्यूल पर काम करना शुरू किया। स्पेशल सेल ने पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के इशारों पर भारत में हथियार तस्करी, ग्रेनेड अटैक की प्लांनिग और थर्मल सोलर सीसीटीवी कैमरों के जरिए जासूसी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सबसे पहले स्पेशल सेल की एनडीआर टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें 3 पंजाब और 3 दिल्ली से हैं। इनकी निशानदेही पर 9 सीसीटीवी सोलर कैमरे जिन्हें सिक्योरिटी एजेंसी सेंसेटिव एरिया के पास इंस्टॉल किया गया था इन्हें अनइंस्टॉल कर बरामद किया गया, ये कैमरे डिफेंस बेस्ड के बेहद नजदीक लगाए गए थे।
खुद को सिविल विभाग का बताकर लगाते थे CCTV
आरोपी खुद को सिविल विभाग का बताकर सरकारी सीसीटीवी कैमरे लगाने का झांसा देते थे ताकि किसी को इनपर शक न हो। सिम के जरिए इन सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड पाकिस्तान के हैंडलर्स को डायरेक्ट भेजी जाती थी। पाकिस्तान के हैंडलर्स इस फीड के जरिए हमारी डिफेंस मूवमेंट पर नजर रख रहे थे। कैमरों के अलावा इनके पास से 3 PX5 पिस्टल, एक कंट्री मेड पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। ये आरोपी यूपीआई एकाउंट्स के जरिए फंड लिया करते थे जिनका इस्तेमाल हथियार तस्करी के लिए किया जाता था।
दूसरे ऑपरेशन, जिसको स्पेशल सेल की SWR टीम हैंडल कर रही थी, MI मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट के बाद 5 आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया जो सेंसेटिव इलाकों की वीडियो फोटोज शेयर कर रहे थे। पहले ऑपरेशन में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं-
- मनप्रीत जो पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है और इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड है जो सीधा पाक बेस्ड हैंडलर के सम्पर्क में था।
- अनमोल जो पंजाब फिरोजपुर का रहने वाला है।
- साहिल, पंजाब फिरोजपुर
- अतुल राठी, रोहिणी दिल्ली (हथियार तस्करी में शामिल)
- रोहित, रोहिणी दिल्ली
- अजय, दिल्ली
दूसरे ऑपरेशन में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, इनमें शामिल हैं-
- गुरजीत सिंह, पंजाब कपूरथला
- रिम्पलदीप, फाजिल्का पंजाब
- सलविंदर सिंह, फाजिल्का पंजाब
- हरप्रीत सिंह, मोगा पंजाब
- बूटा सिंह, फाजिल्का पंजाब
9 सोलर सीसीटीवी कैमरे जिनमें 9 सिमकार्ड लगाकर पाकिस्तान लाइव फीड भेजी जा रही थी। ये कैमरे इन जगहों पर लगाए गए थे जिनमें शामिल हैं।
- कपूरथला
- जालंधर
- पठानकोट
- पटियाला
- मोगा
- अंबाला
- कठुआ
- जम्मू कश्मीर का बीकानेर इलाका
- अलवर
इनके पास से 3 PX5 पिस्टल, 1 देसी पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस, हथियारों को रिसीव करने के लिए दो गाड़ियां, दो मोटरसाइकिल जिन्हें सेंसटिव इलाकों की रेकी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था और 24 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का ये एक बहुत बड़ा ऑपरेशन था जो एक बहुत सटीक इनपुट के बाद शुरू किया गया, इनपुट के मुताबिक बब्बर खालसा इंटरनेशनल BKL और पाकिस्तान की एजेंसी ISI के कोर्डिनेशन में दिल्ली और पंजाब में टेरर एक्टिविटी करने की बड़ी साजिश चल रही है।
इस रैकेट में युवा और गरीब लड़कों को रेडिक्लाइज्ड, रिक्रूटमेंट, पैसों का लालच देकर देश में टेरर एक्टिविटी और आर्म्स तस्करी में शामिल किए जा रहे थे। इस मामले में स्पेशल सेल ने एक केस दर्ज किया, आरोपियों की पहचान की गई, दिल्ली, पंजाब में रेड्स करके इन्हें सबूतों के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी मनप्रीत ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसके पाक बेस हैंडलर्स से कॉन्टेक्ट है जो ISI और BKL से जुड़े हैं। पाक बेस हैंडलर्स के इंस्ट्रक्शंस पर मनप्रीत ने 7 विदेशी पिस्टल, 56 जिंदा कवर्तुस रिसीव किए और आगे डिलीवर किए।
मनप्रीत ने ही फर्जी दस्तावेजों पर मोबाइल सिम अरेंज की और पाक बेस्ड हैंडकर्स के कॉन्टेक्ट्स को पंजाब में सप्लाई की। इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल सेंसेटिव इलाकों में लगाए गए सोलर सीसीटीवी कैमरों में लाइव फीड पाकिस्तान भेजने के लिए किया जाता था। आरोपियों का प्रोफाइल भी बहुत इंटरस्टेड है।
- मनप्रीत सिंह- मनप्रीत ने बीसीए किया हुआ है, शादी नहीं की, इनक्रिप्टेड ऐप के जरिए पाकिस्तान बेस्ड हैंडलर्स के संपर्क में आया, हथियार रिसीव और डिलीवर किए, सिम कार्ड अरेंज किए।
- अनमोल- दसवीं पास है, वॉल पेपर पेस्टिंग का काम करता था, इनक्रिप्टेड ऐप के जरिए पाक हैंडलर्स के संपर्क में आया, अपने साथी साहिल के जरिए पंजाब के डिफेंस सेंसेटिव इलाकों में इसी ने सोलर सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए।
- साहिल- 12वीं पास है, शादी नहीं की, अनमोल के साथ सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए।
- अतुल राठी- न्यूजीलैंड में एमबीए की डिग्री हासिल की, 2004 में इंडिया वापस आया, इनक्रिप्टेड ऐप से पाकिस्तान हैंडलर के संपर्क में आया, 4 विदेशी पिस्टल रिसीव की मनप्रति से।
- रोहित- एमबीए, अतुल राठी के साथ पंजाब से हथियारों की तस्करी।
- अजय- हथियार की तस्करी।
- गुरजीत सिंह- आर्मी कैंट इलाकों के फोटो वीडियो पाक बेस्ड हैंडलर्स को भेजना।
- रिमल्दीप सिंह- आर्मी, बीएसएफ की लोकेशन फोटो शेयर करना पाक बेस्ड हैंडलर्स को।
- हरप्रति सिंह- ड्रग्स स्मगलिंग, पाक बेस्ड हैंडलर्स को इन्फॉर्मेशन देना आर्म्ड फोर्सेस की।
- सलविंदर सिंह- रिमन्दीप के साथ मिलकर सेंसेटिव इलाकों की फोटोग्राफी की और फोटो-वीडियो शेयर की।
- बूटा सिंह- बीएसएफ, आर्मी कन्टोन्मेंट इलाकों की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी पाक बेस्ड हैंडलर्स को भेजना।
- इस ऑपरेशन के जरिए पाक बेस्ड ISI-BKL की तरफ से युवाओं को पैसे का लालच देकर आर्मी, डिफेंस, बीएसएफ के सेंसेटिव इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर लाइव फीड देकर सेंसेटिव, मूवमेंट इन्फॉर्मेशन के लिए जासूसी करने का मॉड्यूल खुलकर सामने आया है।
हथियार सप्लाई, टेरर एक्टिविटी, सीसीटीवी के जरिए इन्फॉर्मेशन और फिर आर्म, डिफेंस इलाकों में ग्रेनेड अटैक करने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। स्पेशल सेल के मुताबिक, आरोपियों की तरफ से बताए गए लगभग सभी इलाकों से 9 सोलर सीसीटीवी कैमरे हटवा दिए गए हैं लेकिन अभी भी ऑपरेशन जारी है।