1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पकड़े गए दिल्ली में टॉय कार से ब्लास्ट की प्लानिंग कर रहे 2 संदिग्ध आतंकी, जैश से जुड़े हैं तार

पकड़े गए दिल्ली में टॉय कार से ब्लास्ट की प्लानिंग कर रहे 2 संदिग्ध आतंकी, जैश से जुड़े हैं तार

Toy Car Blast Plan Delhi: महाराष्ट्र में ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान दो ऐसे संदिग्धों को पकड़ा गया है जो दिल्ली में टॉय कार से धमाका करने की साजिश रच रहे थे। वक्त रहते इनकी प्लानिंग को नाकामयाब कर दिया गया।

दिल्ली में धमाके की...- India TV Hindi
Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो) दिल्ली में धमाके की साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

Delhi Terror Plot Foiled: मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मिलकर बड़ा ज्वाइंट ऑपरेशन किया है और दो संदिग्धों को पकड़ लिया है। ये दोनों संदिग्ध आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं। दोनों को हिरासत में लिया गया है। ये दोनों दिल्ली में टॉय कार से ब्लास्ट की प्लानिंग कर रहे थे। गनीमत रही कि उससे पहले ही पकड़ लिए गए।

ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़े गए दोनों संदिग्ध

महाराष्ट्र एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के ज्वाइंट ऑपरेशन में कुर्ला और कडवली से दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इन दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली लाया जा रहा है। दिल्ली लाकर इनको कोर्ट में पेश करके रिमांड ली जाएगी और फिर दोनों से पूछताछ की जाएगी।

दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकामयाब

राहत की बात ये है कि आतंक की बड़ी साजिश को नाकामयाब कर दिया गया है। दोनों संदिग्ध दिल्ली को एक बार फिर दहलाने की साजिश रच रहे थे। दोनों ऑनलाइन माध्यम से रेडिक्लाइज हुए थे। आरोप के मुताबिक, जैश के कहने पर भारत में काम कर रहे थे।

दोनों संदिग्धों के पास से संवेदनशील चीजें बरामद

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों संदिग्धों के पास से कुछ संवेदनशील चीजें भी पुलिस टीम ने बरामद की हैं। जांच एजेंसियों को यह आशंका है कि आरोपियों का ब्रेनवॉश हो चुका है। इस मामले में आगे की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी। मुंबई में पुलिस दोनों को हैंडओवर कर चुकी है।

5 महीने पहले ही दिल्ली में हुआ था धमाका

आतंकियों ने 5 महीने पहले ही दिल्ली को दहलाया था। 10 नवंबर, 2025 की शाम को दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट हुआ था। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस ब्लास्ट में अमोनियम नाइट्रेट का प्रयोग किया गया था। इस दौरान कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा था।

ये भी पढ़ें- VIDEO: पटना में बड़ी लूट... फर्जी कस्टम ऑफिसर बन अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से लूटा 32 करोड़ का सोना

Latest India News