A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, रजत शर्मा के सवालों का दिया जवाब

'आप की अदालत' में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, रजत शर्मा के सवालों का दिया जवाब

'आप की अदालत' के कटघरे में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर सियासत से जुड़े सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।

Aap Ki Adalat, Devendra Fadnavis- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 'आप की अदालत' में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस

Aap Ki Adalat: देश के चर्चित और लोकप्रिय टीवी शो 'आप की अदालत' के कटघरे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता देवेंद्र फडणवीस ने इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब खुलकर जवाब दिया। देवेंद्र फडणवीस अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर सियासत से जुड़े सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।

एकनाथ शिंदे, अजीत पवार पर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?

एकनाथ शिन्दे के साथ बीजेपी के रिश्तों पर, अजित पवार और शरद पवार के साथ आने की संभावनाओं पर और महाराष्ट्र में बनते बिगड़ते राजनातिक समीकरणों पर उन्होंने विस्तार से अपनी बात रखी। महाराष्ट्र में मराठी और हिन्दू को लेकर हो रहे विवाद पर, एकनाथ शिन्दे की नाराजगी पर, उद्धव और राज ठाकरे के पैचअप जैसे तमाम मुद्दों पर देवेंद्र फडणवीस ने अपनी राय रखी। 

सीएम बनने के लिए काला जादू करवाया?

क्या मुख्यमंत्री बनने के लिए देवेन्द्र फडणवीस ने काला जादू करवाया?  उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दिया। क्या बीजेपी उद्धव को फिर साथ ले सकती है। इन सारे सवालों पर देवेन्द्र फडणवीस ने खुलकर अपनी बात रखी। देवेन्द्र फडणवीस ने राजनीतिक सवालों के अलावा अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में भी बताया। 

'आप की अदालत' के नाम दर्ज हैं कई बड़े कीर्तिमान

'आप की अदालत' में अब तक करीब 200 मशहूर हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस शो के वीडियो को 175 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इसके अलावा, टीवी पर इस शो के 1100 से भी ज्यादा एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में से एक है। 'आप की अदालत' एकमात्र ऐसा मंच है, जहां बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Latest India News