1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत के पड़ोस में फिर आया भूकंप, घर से निकल भागने लगे लोग; जाने कितनी थी तीव्रता

भारत के पड़ोस में फिर आया भूकंप, घर से निकल भागने लगे लोग; जाने कितनी थी तीव्रता

भारत के पड़ोसी देश में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से निकलकर इधर-उधर भागने लगे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI) प्रतीकात्मक फोटो

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेपाल में भूकंप मंगलवार रात 8:10:34 बजे आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से निकलकर इधर-उधर भागने लगे।

भूकंप का केंद्र 28.27° N अक्षांश और 82.72° E देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। फिलहाल, किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि, कम तीव्रता का होने के बावजूद भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई।

12 सितंबर को 5.0 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले, नेपाल में 12 सितंबर को भी भूकंप आया था। यह भूकंप शुक्रवार शाम 7:52 बजे आया और इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई थी। इसके झटके उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए थे। बता दें कि नेपाल में हर साल छोटे-मध्यम के कई भूकंप आते हैं। 10 साल पहले 25 अप्रैल 2015 को नेपाल में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे भारी तबाही मची थी। इस भूकंप में लगभग 9,000 लोग मारे गए थे और 22,000 से अधिक घायल हुए थे।

कई राज्यों में भूकंप के झटके

वहीं, पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में रविवार शाम को 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद डेढ़ घंटे के भीतर तीन और झटके महसूस किए गए। इस दौरान, असम में दो लड़कियां घायल हो गईं और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पहला झटका शाम 4 बजकर 41 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 5.8 थी। दूसरा झटका शाम 4 बजकर 58 मिनट पर 3.1 तीव्रता का, तीसरा 5 बजकर 21 मिनट पर 2.9 तीव्रता का और चौथा 6 बजकर 11 मिनट पर 2.7 तीव्रता का दर्ज किया गया। तीसरे झटके का केंद्र असम के सोनितपुर में और बाकी तीन का उदालगुड़ी जिले में था।

ये भी पढ़ें- 

EC की नई गाइडलाइंस: EVM पर उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीर, सीरियल नंबर भी दिखेगा, बिहार चुनाव से होगी शुरुआत

दिल्ली BMW हादसा: आरोपी गगनप्रीत को आज नहीं मिली जमानत, वकील ने कहा- 'ये सामान्य एक्सिडेंट है'

Latest India News