A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भूकंप के झटकों से हिला जम्मू कश्मीर, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

भूकंप के झटकों से हिला जम्मू कश्मीर, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र लद्दाख के कारगिल के पास जमीन से 165 किमी की गहराई पर था।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : फाइल प्रतीकात्मक तस्वीर

कश्मीर घाटी आज एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल उठी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र लद्दाख के कारगिल के पास जमीन से 165 किमी की गहराई पर था।  भूकंप के किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

इससे पहले मंगलवार को भी लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 मापी गई थी।  राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप सुबह करीब 10 बजकर 47 मिनट पर महसूस किया गया था। भूकंप से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ ।

 

Latest India News