1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'SIR के सभी निर्णय तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए ', विवादों पर EC का आधिकारिक बयान जारी

'SIR के सभी निर्णय तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए ', विवादों पर EC का आधिकारिक बयान जारी

मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगे आरोपों और एसआईआर को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से एसआईआर से जुड़े सभी निर्णय लिए गए।

आशीष गोयल- India TV Hindi
Image Source : ANI आशीष गोयल

Highlights

  • चुनाव आयोग का आधिकारिक बयान
  • एसआईआर विवाद पर क्या कहा
  • CEC के साथ दिखे दोनों चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों और एसआईआर को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने आज अपना आधिकारिक बयान जारी किया है। चुनाव आयोग ने चुनाव आयुक्तों की असहमति विवाद पर बिंदुवार स्पष्टीकरण जारी किया है। भारत निर्वाचन आयोग के महानिदेशक (मीडिया) आशीष गोयल ने बयान जारी करते हुए कहा, "आज, 26 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में भारत निर्वाचन आयोग की बैठक हुई। आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े सभी निर्णय तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ही लिए गए हैं। 

विवादों के बीच मीटिंग..लेटर पर बयान जारी

विवादों के बीच चुनाव आयोग की हुई अहम मीटिंग में कैबिनेट सचिव को लिखी गई चिट्ठी पर जारी किए गए बयान में कहा गया कि लेटर किसी नीति से संबंधित नहीं, बल्कि डेपुटेशन पर आए एक अधिकारी से संबंधित था, कैबिनेट सचिव को लेटर नीति से संबंधित नहीं था। कैबिनेट को लिखे लेटर पर बयान जारी कहा- चिट्ठी किसी पॉलिसी से नहीं बल्कि डेपुटेशन में आए एक अफसर के कामकाज से संबंधित था। 

इन विवादों के बीच आज दिल्ली में चुनाव आयोग की बैठक हुई और इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी मौजूद रहे। EC की विज्ञप्ति में SIR और आयोग के कामकाज के तरीकों से जुड़े कुछ फैसलों की भी घोषणा की गई। साथ ही, 'द इंडियन एक्सप्रेस' (23 सितंबर) की रिपोर्ट के अनुसार, संधू और जोशी द्वारा कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखे गए पत्र पर आयोग का रुख भी स्पष्ट किया गया।

सीईसी के साथ दिखे दोनों चुनाव आयुक्त
प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने शनिवार दोपहर नई दिल्ली में निर्वाचन सदन में बैठक की। इसके साथ तीनों की एक टेबल पर बैठी हुई तस्वीर भी थी। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब एक मीडिया रिपोर्ट को लेकर विवाद चल रहा है, जिसमें कहा गया है कि संधू और जोशी ने कई मौकों पर SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर आपत्ति जताई थी।

सीईसी के खिलाफ विपक्षी दल एकजुट
चीफ इलेक्शन कमीशनर ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ विपक्ष एकजुट हो रहा है। पहले कांग्रेस ने देश भर में जोरदार प्रदर्शन किया और अब इंडिया अलायंस की बड़ी बैठक 30 सितंबर को बुलाई गई है। कांग्रेस कह रही कि ज्ञानेश कुमार अप्रूवर बन जाएं तो इसी में उनकी भलाई है, तो वहीं अखिलेश और केजरीवाल ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:
CEC पर आरोप, SIR पर सवाल के बीच चुनाव आयोग की अहम बैठक, लिए गए कई बड़े फैसले, जानें डिटेल्स

Latest India News