1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली से लेह जा रहे इंडिगो विमान में आई तकनीकी खराबी, IGI एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग, कुल 180 लोग थे सवार

दिल्ली से लेह जा रहे इंडिगो विमान में आई तकनीकी खराबी, IGI एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग, कुल 180 लोग थे सवार

बताया जाता है कि उड़ान भरने के बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गया। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित करीब 180 लोग सवार थे।

Indigo airlines- India TV Hindi
Image Source : FILE इंडिगो विमान

नई दिल्ली: दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 को तकनीकी कारणों से  दिल्ली वापस लौटना पड़ा। विमान दिल्ली से लेह की उड़ान पर था। बताया जाता है कि उड़ान भरने के बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गया। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित करीब 180 लोग सवार थे।

IGI एयरपोर्ट पर हुई सेफ लैंडिंग

जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E 2003 ने सुबह 6.30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इस विमान को लेह के कुशोक बकुला रिमपोछे एयरपोर्ट पर लैंड करना था। लेकिन लेह पहुंचने से कुछ पहले विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। हालात का आकलन करने के बाद पायलट ने सुरक्षा के मद्देनजर विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर इस विमान की लैंडिंग कराई गई।

इंडिगो जारी करेगा विस्तृत बयान

वहीं इस घटना पर इंडिगो एयरलाइंस की ओर जारी बयान में कहा गया है कि लेह से दिल्ली वापस लौटने के दौरान कोई इमरजेंसी घोषित नहीं किया गया था।  इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जल्द ही इस घटना पर विस्तृत बयान जारी किया जाएगा। हालांकि अभी तक इंडिगो की ओर से उड़ान को वापस दिल्ली लौटाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

 

 

Latest India News