A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Manmohan Singh Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, बेटी ने दी मुखाग्नि, देश ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Manmohan Singh Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, बेटी ने दी मुखाग्नि, देश ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने मुखाग्नि दी। इसी के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ समेत कई नेताओं ने निगम बोध घाट पर पहुंच कर पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी। इसी के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सदा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए।

Latest India News

Live updates : Manmohan Singh Funeral LIVE:

  • 1:10 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को दिल्ली के निगम बोध घाट पर नेताओं और परिवार द्वारा अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने मुखाग्नि दी। इसी के साथ वह हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए।

  • 12:09 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निगम बोध घाट पर पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी निगम बोध घाट पर पहुंच कर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।

  • 11:58 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    निगम बोध घाट पहुंचे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंचे हुए हैं। पीएम मोदी के साथ ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं।

  • 11:45 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    निगम बोध घाट पर पहुंचे कई वैश्विक नेता

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट लाया गया। यहां पर कई वैश्विक नेता पहुंचे हुए हैं।

  • 11:34 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    अमित शाह पहुंच निगम बोध घाट

    पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट लाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंच चुके हैं।

     

  • 11:06 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    भारत ने खोया महान व्यक्ति- मुमताज पटेल

    पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा, 'भारत ने एक महान व्यक्ति खो दिया है। वह न केवल एक अच्छे नेता थे बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। लोग उन्हें एक कमजोर प्रधानमंत्री कहते थे लेकिन यह बिल्कुल गलत था। उन्होंने हमेशा देश के लिए काम किया, वह एक मजबूत और दयालु व्यक्ति थे।'

  • 10:21 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    निगम बोध घाट ले जा रहा रहा पार्थिव शरीर

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है। यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था।

  • 9:47 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    राहुल और प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि

    लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

  • 9:35 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दी श्रद्धांजलि

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर एआईसीसी मुख्यालय में रखा गया है। जहां पार्टी कार्यकर्ता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है।

  • 9:20 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    कांग्रेस मुख्यालय लाया गया पार्थिव शरीर

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय के अंदर ले जाया गया। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को यहां पर रखा जाएगा।

  • 9:09 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    फिलिस्तीन दूतावास के प्रभारी ने दी श्रद्धांजलि

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर नई दिल्ली स्थित फिलिस्तीन दूतावास के प्रभारी अबेद एलराज़ेग अबू जाज़र ने कहा, 'हम आज कांग्रेस पार्टी और भारत के लोगों, सभी मित्रों और परिवार के प्रति एक बुद्धिमान व्यक्ति, पूर्व प्रधानमंत्री और एक अर्थशास्त्री के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।'

  • 9:03 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जा रहा मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को वहां रखा जाएगा।

  • 9:00 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

    पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं।

  • 8:43 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे राहुल गांधी

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास  पर पहुंचे हैं। यहां से दिवंगत पूर्व पीएम का पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय में ले जाया जाएगा।

  • 8:01 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    श्रद्धांजलि देने के लिए आवास पर जुट रहे लोग

    दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर शनिवार तड़के भी लोग पहुंच रहे हैं। जहां वह पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

  • 7:37 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुसार होगा अंतिम संस्कार

    कांग्रेस पार्टी के बाहर से कुछ वीडियो सामने आए हैं। जहां दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर सुबह 8:30 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • 7:35 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

  • 7:32 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का बनेगा स्मारक

    इस बीच, केंद्र सरकार ने मनमोहन सिंह की स्मृति में राष्ट्रीय राजधानी में एक स्मारक बनाने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से चिट्ठी जारी कर इसकी जानकारी दी गई। दरअसल, कांग्रेस उनके अंतिम संस्कार वाली जगह पर ही स्मारक बनाने की मांग कर रही है।