नई दिल्ली: नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ बड़े पैमाने पर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन की वजह से जेन जी जेनरेशन (Gen Z Generation) चर्चा में है। दरअसल Gen Z जेनरेशन के युवाओं और सुरक्षाबलों के बीच सोमवार को झड़पें हुई थीं जिनमें 21 लोगों की मौत हुई और 350 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
काठमांडू में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू भी लागू है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर ये जेन जी जेनरेशन (Gen Z Generation) क्या है?
क्या है Gen-Z जेनरेशन?
Gen-Z जेनरेशन वह पीढ़ी है जो मुख्य रूप से साल 1997 से साल 2012 के बीच पैदा हुई है। इस पीढ़ी में 13 साल से 28 साल तक के युवा आते हैं। यह आधुनिक पीढ़ियों में सबसे युवा और डिजिटल रूप से जन्मी पीढ़ी मानी जाती है।
यह पीढ़ी मिलेनियल्स (जेन-वाई, 1981-1996) के बाद आती है और जेन-ए (1928-1945) और बेबी बूमर्स (1946-1964) से अलग है। Gen-Z जेनरेशन को "डिजिटल नेटिव्स" कहा जाता है। दरअसल इनके जीवन का बड़ा हिस्सा इंटरनेट, स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के साथ बीता है।
जेनरेशंस को कई अलग-अलग ऐज ग्रप्स के हिसाब से वर्गीकत किया जाता है। इसमें जन्म से लेकर 124 साल की उम्र तक के लोग होते हैं। सबसे नई जेनरेशन का नाम जेन बीटा है, जिसमें 0 से 14 साल तक के बच्चे आते हैं। ये पीढ़ी पहले के मुकाबले काफी टेक्निकल पीढ़ी होगी क्योंकि इन्हें जन्म से इंटरनेट, AI समेत तमाम तकनीकी जानकारियां होंगी।
|
|
जन्म वर्ष (Birth Years)
|
वर्तमान उम्र (Current Ages in 2025)
|
|
जेन बीटा (Generation Beta)
|
|
0 वर्ष (नवजात) से 14 वर्ष (भविष्य में)
|
|
जेन अल्फा (Generation Alpha)
|
2013-2024
|
1-12 वर्ष
|
|
|
|
|
मिलेनियल्स या जेन वाई (Millennials / Gen Y)
|
|
|
जेनरेशन एक्स (Generation X)
|
|
|
बेबी बूमर्स (Baby Boomers)
|
|
|
साइलेंट जेनरेशन (Silent Generation)
|
|
|
ग्रेटेस्ट जेनरेशन (Greatest Generation)
|
|
|
Latest India News