1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, पुलिस ने अजय गुप्ता नाम के शख्स को दबोचा, सौरभ और गौरव लूथरा का है करीबी

गोवा अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, पुलिस ने अजय गुप्ता नाम के शख्स को दबोचा, सौरभ और गौरव लूथरा का है करीबी

गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग का मामला गरमाया हुआ है। इस मामले में गोवा पुलिस ने आज अजय गुप्ता नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। ये शख्स, सौरभ और गौरव लूथरा का करीबी है।

Ajay Gupta- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT/PTI गोवा अग्निकांड मामले में अजय गुप्ता गिरफ्तार

गोवा: गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग और 25 लोगों की मौत का मामला चर्चा में है। इस कांड में बर्च बाय रोमियो लेन के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा थाइलैंड भाग चुके हैं लेकिन आज गोवा पुलिस को बड़ी सफलता मिला है। गोवा पुलिस ने दिल्ली से अजय गुप्ता नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। अजय, सौरभ और गौरव का काफी करीबी है। 

सौरभ और गौरव का बिजनेस पार्टनर है अजय

अजय गुप्ता के खिलाफ पहले ही लुक आउट सर्कुलर जारी किया जा चुका था, पहले ये घर पर नहीं मिला था। अजय गुप्ता, सौरभ और गौरव का बिजनेस पार्टनर बताया जाता है।

लूथरा ब्रदर्स के रोमियो लेन क्लब पर बुलडोजर भी चला

आज गोवा में 'बर्च बाय रोमियो लेन' क्लब के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया। लूथरा ब्रदर्स के वागाटोर बीच पर बने रोमियो लेन क्लब के एक बड़े हिस्से पर सीएम सावंत के आदेश पर बुलडोजर चलाया गया। ये बुलडोजर क्लब के उस हिस्से पर चला, जिसे अतिक्रमण करके बनाया गया था। 

गोवा टूरिज्म डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर धीरज ने बताया कि इस साल जुलाई में भी क्लब के इस हिस्से को गिराया गया था लेकिन फिर से अतिक्रमण कर लिया गया था।

बता दें कि लूथरा ब्रदर्स के क्लब का साम्राज्य देश के 22 शहरों और 4 देशों तक फैला है। लूथरा ब्रदर्स के साथ ही अजय गुप्ता नाम का शख्स भी काम करता है। यही वजह है कि गोवा पुलिस ने इस शख्स को अरेस्ट किया है।

कौन है सौरभ लूथरा?

सौरभ लूथरा ने 2016 में नौकरी छोड़कर दिल्ली में रोमियो लेन क्लब की शुरूआत की थी। उसके बाद उसका साम्राज्य बढ़ता गया और 4 देशों तक फैल गया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि जानकारों का मानना है कि विदेश भागने के बाद उसे वापस लाना एक बड़ी चुनौती होगी क्योंकि कानूनी प्रक्रिया लंबी हो सकती है।

Latest India News