Goa ZP Election: जिला पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न, 22 दिसंबर को आएगा रिजल्ट
Goa Zila Panchayat Election: गोवा में जिला पंचायत की 50 सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई है। मतदान शाम 5.30 बजे तक हुआ। 22 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित होंगे।

गोवा में आज (शनिवार को) जिला पंचायत की 50 सीटों के लिए मतदान हुआ। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, यहां मतदान मतपत्र के जरिए हुआ। इस चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं हुआ। यहां कुल 8 लाख 68 हजार 637 मतदाता हैं, जिनमें 4 लाख 20 हजार 431 पुरुष और 4 लाख 48 हजार 201 महिला मतदाता शामिल हैं। मतगणना 22 दिसंबर को होगी। इससे पहले नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव की मतगणना होगी। इसके लिए मतदान पहले ही दो चरण में हो चुके हैं।
(इनपुट- सुशील शुक्ला)
Live updates : Goa Voting
-
December 20, 2025 10:40 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
गोवा में 71 फीसदी हुई वोटिंग
गोवा में जिला पंचायत चुनावों में 71 प्रतिशत वोटिंग हुई। कुल 226 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गई। यहां 50 सीटों के लिए 1,284 बूथों पर मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 8 लाख मतदाताओं में से 70.81 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
-
December 20, 2025 5:48 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
जिला पंचायत की 50 सीटों के लिए मतदान खत्म
गोवा में 50 पंचायत सीटों पर हो रहा मतदान संपन्न हो गया है। यहां बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद हो गया है। 22 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित होंगे।
-
December 20, 2025 5:01 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
गोवा कांग्रेस की वोटर्स से अपील
गोवा कांग्रेस ने अपील करते हुए कहा, 'हम सभी नागरिकों से इंसाफ, वास्तविक विकास और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्ध प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते हैं। आपका मत आपकी आवाज है-लोकतंत्र की रक्षा करने और सभी के लिए बेहतर भविष्य के लिए इसे बुलंद करें। गोवा के बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें।'
-
December 20, 2025 4:36 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
AAP नेता की Raia पंचायत के पंच से भिड़ंत
आम आदमी पार्टी के नेता नेरी फर्नांडीस, पोलिंग सेंटर के परिसर में मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में Raia पंचायत के पंच से भिड़ गए। Raia पंचायत के मौजूदा पंच पीटर क्वाड्रोस बूथ नंबर 12 के गिरजाघर परिसर में वोटर्स को कथित रूप से प्रभावित करते नजर आए थे।
-
December 20, 2025 12:33 PM (IST) Posted by Shakti Singh
सीएम प्रमोद सावंत ने डाला वोट
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जिला पंचायत चुनाव में वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "हमें ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का भरोसा है।"
-
December 20, 2025 11:54 AM (IST) Posted by Shakti Singh
सुबह 10 बजे तक 14% मतदान
गोवा में सुबह 10 बजे तक कुल 14.81 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 20.66 फीसदी मतदान पाले में हुआ है।
-
December 20, 2025 11:45 AM (IST) Posted by Shakti Singh
विधायक माइकल लोबो ने वोट किया
कलंगुट विधायक माइकल लोबो ने पत्नी दिलायला लोबो विधायक के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "अपने परिवार के साथ एक मजबूत जिला पंचायत और एक मजबूत गोवा के लिए वोट किया।"
-
December 20, 2025 10:54 AM (IST) Posted by Shakti Singh
राजेश फलदेसाई ने किया मतदान
वोट डालने के बाद कुंबरजुआ निर्वाचन क्षेत्र के विधायक और गोवा पुनर्वास बोर्ड के अध्यक्ष राजेश फलदेसाई ने फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, "अपने परिवार के साथ एक मजबूत जिला पंचायत और एक मजबूत गोवा के लिए वोट किया।"
-
December 20, 2025 9:45 AM (IST) Posted by Shakti Singh
BJP मेयर पद उम्मीदवार प्रियदर्शिनी उइके ने डाला वोट
नगर परिषद चुनाव में मेयर पद के लिए BJP उम्मीदवार प्रियदर्शिनी उइके और उनके परिवार ने बाजोरिया नगर के एक पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला। वह अपने पिता, आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके और अपनी मां के साथ पोलिंग स्टेशन पहुंचीं। इससे पहले, उनके परिवार ने उनका स्वागत किया। अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर प्रियदर्शिनी उइके ने वोट डाला। मंत्री अशोक उइके ने यवतमालकर के वोटरों से लोकतंत्र के इस त्योहार में उत्साह से हिस्सा लेने और बड़ी संख्या में वोट देने की अपील की। प्रियदर्शिनी उइके ने भी वोटरों से लोकतंत्र के त्योहार में हिस्सा लेने की अपील की और विपक्षी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं।
-
December 20, 2025 8:38 AM (IST) Posted by Shakti Singh
6,500 पोलिंग स्टाफ और 4,000 पुलिस कर्मी तैनात
राज्य चुनाव आयुक्त मेनिनो डिसूजा ने कहा कि उत्तर और दक्षिण गोवा में जिला पंचायत चुनावों के लिए 6,500 पोलिंग स्टाफ और 4,000 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
-
December 20, 2025 8:31 AM (IST) Posted by Shakti Singh
सभी मतदान केंद्रों पर छुट्टी
सभी मतदान केंद्रों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्य चुनाव आयोग ने 4 नवंबर को राज्य की 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए आम चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था।
-
December 20, 2025 8:29 AM (IST) Posted by Shakti Singh
रविवार को होगी वोटों की गिनती
चुनाव वाले सभी स्थानों पर चुनाव प्रचार शुक्रवार रात 10 बजे समाप्त हो गया। शनिवार को हुए नगर परिषदों और पंचायतों के चुनावों के साथ-साथ 2 दिसंबर को हुए चुनावों के वोटों की गिनती रविवार को होगी। हालांकि, शनिवार को हो रहे जिला पंचायत चुनाव के लिए वोटों की गिनती सोमवार को होगी।
-
December 20, 2025 8:27 AM (IST) Posted by Shakti Singh
शाम 5.30 तक होगा मतदान
शनिवार को सुबह 7.30 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम 5.30 बजे तक चलेगा। नगर परिषद और नगर पंचायतों में, जहां दोनों चरणों में चुनाव हुए थे, रविवार (21) को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी।
-
December 20, 2025 8:26 AM (IST) Posted by Shakti Singh
143 सदस्य पदों के लिए मतदान
गोवा में 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्य पदों के साथ-साथ 143 सदस्य पदों के लिए आज, शनिवार को चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए प्रचार अवधि शुक्रवार रात 10 बजे समाप्त हो गई थी।