1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के लिए समिति का गठन, 100 से ज्यादा नेता और हस्तियां शामिल, देखें लिस्ट

अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के लिए समिति का गठन, 100 से ज्यादा नेता और हस्तियां शामिल, देखें लिस्ट

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के लिए समिति का गठन किया गया है। इस समिति में 100 से ज्यादा नेता और हस्तियां शामिल हैं।

Atal Bihari Vajpayee 100th birth anniversery- India TV Hindi
Image Source : BJP.ORG अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। भारत सरकार ने अटल जी की 100वीं जयंती के लिए 100 से ज्यादा राजनेताओं और हस्तियों की एक समिति का गठन किया है। इस समिति का अध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाया गया है।

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है- "स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में, सक्षम प्राधिकारी ने एक उच्च स्तरीय समिति के गठन को अनुमोदित किया है।

इस राष्ट्रीय स्तर की समिति का अधिदेश निम्नानुसार होगा :

i. स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के स्मरणोत्सव के लिए प्रारंभिक कार्यकलापों सहित नीतियां/योजनाएं, कार्यक्रम अनुमोदित करना तथा इनका पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन करना।
ii. समारोह के विस्तृत कार्यक्रम के लिए सामान्य तारीखों पर निर्णय लेना। समिति की सिफारिशों पर सरकार द्वारा कार्यान्वयन हेतु विचार किया जाएगा जो वर्तमान नियमों, निर्देशों एवं प्रक्रियाओं के अध्यधीन होगा।

किन लोगों को मिली समिति में जगह?

संस्कृति मंत्रालय की ओर से जारी की गई लिस्ट में समिति में भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह, नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, समेत कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा जैसे कई हस्तियों को शामिल किया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट- Atal

ये भी पढ़ें- युद्धपोत उदयगिरि और हिमगिरि का विशाखापत्तनम में कल होगा जलावतरण, जानिए दोनों की क्या है खासियत?

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने पुणे के इस डॉक्टर को बताया फरिश्ता, खासियत जानकर हो जाएंगे इमोशनल

Latest India News