LIVE: हनुमान जयंती पर देश भर में निकाली जा रही शोभा यात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कहीं कलश यात्रा निकाली जा रही है तो कहीं शोभा यात्रा निकालने की तैयारी हो रही है। कोलकाता से लेकर लखनऊ, हैदराबाद, पटना और दिल्ली तक पूरे देश में लाखों सनातनी सड़क पर भगवा ध्वज के साथ जुलूस निकाल रहे हैं।

Hanuman Jayanti Shobha Yatra Live Updates: देशभर में आज हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। कोने-कोने में बजरंग बली का जयकारा गूंज रहा है। श्रद्धालु हनुमान मंदिर में माथा टेक रहे है। कहीं कलश यात्रा निकाली जा रही है तो कहीं शोभा यात्रा निकालने की तैयारी हो रही है। कोलकाता से लेकर लखनऊ, हैदराबाद, पटना और दिल्ली तक पूरे देश में लाखों सनातनी सड़क पर भगवा ध्वज के साथ जुलूस निकाल रहे हैं। दिल्ली के जहांगीरपुरी में कड़ी सुरक्षा के बीच विश्व हिंदू परिषद शोभा यात्रा निकालेगी। पुलिस ने शर्तों के साथ शोभा यात्रा निकालने की इजाजत दी है।
Live updates : Hanuman Jayanti Shobha Yatra Live Updates
-
April 12, 2025 4:13 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
प्रवेश वर्मा ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपने परिवार के साथ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
-
April 12, 2025 4:13 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
जाखू मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जाखू मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।
-
April 12, 2025 2:39 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली: जहांगीरपुरी में शोभायात्रा शुरू
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती को लेकर शोभा यात्रा शुरू हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा के बीच यह शोभा यात्रा निकाली जा रही है।
-
April 12, 2025 1:57 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हनुमान जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं।’’
-
April 12, 2025 1:37 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिग्विजय सिंह पहुंचे हनुमान मंदिर
हनुमान जयंती पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे हनुमान मंदिर, भगवान हनुमान की उतारी आरती, देशवासियों को दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं
-
April 12, 2025 1:20 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
नागपुर में हनुमान जयंती पर बजरंग दल की बाइक रैली
नागपुर में हनुमान जयंती पर बजरंग दल की बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में सैकडों कार्यकर्ता शामिल हुए। राम दरबार के साथ भगवान हनुमान का बाल रूप रथ पर सुशोभित किया गया। बजरंग दल के कार्यकरताओं ने कहा कि सनातन हिंदू संस्कृति के लिए जीवन भर काम करेंगे।
-
April 12, 2025 1:19 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली: जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा को लेकर गतिरोध
जहांगीरपुरी में निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस और आयोजकों में गतिरोध बना हुआ है। फिलहाल बातचीत जारी है। यह शोभा यात्रा 9:00 बजे शुरू होने मगर पुलिस और आयोजकों में सहमति नहीं बनने के कारण यह अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। पुलिस ने कुछ शर्तें रखी हैं। आयोजकों को उन शर्तों से आपत्ति है। जैसे लोग इस यात्रा में हथियार लेकर शामिल न हों। शोभा यात्रा में सीमित लोग ही शामिल हों और रूट केवल 200 मीटर का हो।
-
April 12, 2025 1:14 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
पटना के महावीर मंदिर में लगा भक्तों का तांता
हनुमान जयंती के मौके पर पटना के महावीर मंदिर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्त दर्शन और पूजा के लिए जमा होने लगे।
-
April 12, 2025 1:05 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
जहांगीरपुरी में यात्रा का रूट बदला गया
दिल्ली: शोभायात्रा निकालने से पहले जहांगीरपुरी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस हर एक गली में तैनात है साथ ही RPF और सीआरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। नोट इस यात्रा का रूट बदला गया है पहले यात्रा जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से निकलनी थी और लगभग 2 किलोमीटर तक जाना था। लेकिन अब यह यात्रा केवल 200 से 300 मीटर तक ही निकाली जाएगी। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में जवान तैनात हैं। हर एक गली में पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रखा है। ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है। यहां तक कि पुलिस वाले छतों पर भी तैनात किए गए हैं।
-
April 12, 2025 12:56 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली पर हनुमान जी कृपा बरसाएंगे-रेखा गुप्ता
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "हनुमान जयंती के अवसर पर पूरे देश में उत्साह की लहर है। इस दिन बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और मैं दिल्ली में हनुमान जयंती के कई समारोहों में भाग लूंगी। मैं दिल्ली पर हनुमान जी की कृपा बरसने की कामना करती हूं। हम दिल्ली के विकास की दिशा में काम करेंगे।"
-
April 12, 2025 12:54 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
हैदराबाद में धूमधाम से मनाई जा रही है हनुमान जयंती
हैदराबाद में BRS MLC के कविता ने हनुमान जयंती 2025 के अवसर पर करमनघाट हनुमान मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की।
-
April 12, 2025 12:47 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
भोपाल में वीएचपी की गदा शोभायात्रा
भोपाल में विश्व हिंदू परिषद की गदा शोभायात्रा निकाली जा रही है। पूरे रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
-
April 12, 2025 12:46 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली: जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा
दिल्ली के जहांगीरपुरी में VHP की शोभायात्रा निकाली जाएगी। दो किमी तक की शोभा यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।