गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम स्थित बसई गांव की झुग्गी-झोपड़ी में आग लगने की घटना सामने आई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग से कितना नुकसान हुआ है अभी इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं लग पाई है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है। आग किस वजह से लगी इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
बता दें कि गुरुग्राम में एक ही दिन के भीतर आग लगने की यह दूसरी घटना है। एक अन्य घटना में साइबर सिटी गुरुग्राम के पटौदी चौक इलाके के पास स्थित घर में भी भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जहां एसी का कंप्रेसर फटने के कारण घर में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की उसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 45 साल के एक इलेक्ट्रिशियन की जलकर मौत हो गई।
Latest India News