1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में नहीं , UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; पढ़ें मौसम अपडेट्स

दिल्ली में नहीं , UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; पढ़ें मौसम अपडेट्स

आज मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में 18 जुलाई तक बारिश की उम्मीद बहुत कम है।

Today's Weather Alert- India TV Hindi
Image Source : FILE (ANI) आज कहां-कहां होगी बारिश? पढ़ें मौसम अपडेट्स

देशभर में मॉनसून का असर दिख रहा है। कई राज्यों में हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में अगले कुछ घंटों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 3-4 दिनों में बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत (जैसे असम, मेघालय) में बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ, आंध्र प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में 15 जुलाई तक गर्म हवाएं चलने की आशंका है, जबकि ओडिशा और तमिलनाडु में मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहेगा। बीते दिन मौसम विभाग ने 18 राज्यों के लिए बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया था।

किन राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ घंटों में देश के 22 राज्यों में पानी बरस सकता है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम और असम जैसे राज्य शामिल हैं।

दिल्ली-NCR में बारिश नहीं, अब सताएगी उमस

दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम बदलने जा रहा है। 14 से 18 जुलाई के बीच दिल्ली में बारिश की उम्मीद बहुत कम है। हालांकि, आसमान में बादल आते-जाते रहेंगे, लेकिन धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा और लोगों को उमस परेशान करेगी।

यूपी, बिहार और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

  1. बिहार में 14 और 15 जुलाई को बहुत तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद 19 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
  2. उत्तर प्रदेश में 14 से 19 जुलाई के बीच बारिश का अनुमान है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 से 19 जुलाई के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
  3. झारखंड में 14 से 17 जुलाई तक अच्छी बारिश होगी। इस दौरान आसमान में बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

पहाड़ी इलाकों और राजस्थान का मौसम

  1. उत्तराखंड में 15 से 19 जुलाई के बीच भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा है।
  2. हिमाचल में 18 और 19 जुलाई को आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हो सकती है।
  3. जम्मू-कश्मीर में भी 18 और 19 जुलाई को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी है।
  4. वहीं, राजस्थान में फिलहाल 14 जुलाई को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने कोई बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया है।

ये भी पढ़ें-

सुनेत्रा पवार के NCP अध्यक्ष बनने पर घमासान, पार्टी को मिला 15 दिनों में नए चुनाव कराने का अल्टीमेटम

राजस्थान में 2 महीने में डिलीवरी के बाद 18 महिलाओं की मौत, स्वास्थ्य मंत्री बोले- "मौतों का पैटर्न हैरान करने वाला"; जांच के आदेश

Latest India News