1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिमला में अमेरिकी पर्यटक ने मचाया जमकर हंगामा, गंदे इशारे करते हुए Video आया सामने, अब पुलिस ने हिरासत में लिया

शिमला में अमेरिकी पर्यटक ने मचाया जमकर हंगामा, गंदे इशारे करते हुए Video आया सामने, अब पुलिस ने हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक अमेरिकी पर्यटक ने जमकर हंगामा मचाया है। पर्यटक द्वारा सार्वजनिक जगह पर गंदे इशारे करते हुए Video भी सामने आया है। पुलिस ने पर्यटक को हिरासत में ले लिया है।

shimla us citizen ruckus obscene act- India TV Hindi
Image Source : REPORTER शिमला में विदेशी पर्यटक ने किया हंगामा।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक और लोकप्रिय पर्यटन स्थल The Ridge पर एक विदेशी पर्यटक द्वारा कथित अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर कानून व्यवस्था के प्रति अपनी सजगता का परिचय दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही शिमला पुलिस ने आरोपी अमेरिकी नागरिक जोशुआ क्रिश्चियन/Joshua Christian की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर शिमला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी नागरिक शिमला के रिज मैदान पर लोगों के प्रति अभद्र व्यवहार करते हुए तथा अशोभनीय इशारे करते हुए दिखाई दे रहा है। विदेशी पर्यटक की शर्मनाक हरकतें देखकर वहां खड़े अन्य लोग भी हैरान हो गए। इसके बाद शिमला पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए विदेशी नागरिक का चालान किया और आगामी कार्यवाही के लिए पर्यवेक्षक के समक्ष पेश किया।

पुलिस ने क्या बताया?

शिमला में हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा- "वीडियो का संज्ञान लेते हुए शिमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर संबंधित व्यक्ति की पहचान की तथा उसे हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 114 के अंतर्गत सार्वजनिक उपद्रव एवं अशोभनीय व्यवहार करने पर गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस सभी नागरिकों एवं पर्यटकों से सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादित एवं जिम्मेदार आचरण बनाए रखने की अपील करती है। सार्वजनिक शांति एवं व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी कृत्य के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"

प्रशासन पूरी तरह सतर्क

पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और पर्यटकों में यह संदेश गया है कि सार्वजनिक स्थानों की गरिमा और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक उपद्रव, अशोभनीय व्यवहार या शांति भंग करने की कोशिश पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना जहां एक ओर जिम्मेदार पर्यटन की आवश्यकता को रेखांकित करती है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की तत्परता और कानून के समान अनुपालन का सकारात्मक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। (रिपोर्ट: कपिल ठाकुर)

ये भी पढ़ें- लुढ़कते हुए खाई में जा गिरी सड़क किनारे खड़ी कार, महिला और 11 महीने के बेटे की दर्दनाक मौत

हिमाचल में 100 साल पुराने घर को मेहमानों ने बनाया नर्क, होमस्टे की मालकिन ने दिखाई कमरों की हालत; Video

Latest India News