1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गृह मंत्री अमित शाह ने BSF और CISF के DG से की बातचीत, सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

गृह मंत्री अमित शाह ने BSF और CISF के DG से की बातचीत, सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

अमित शाह ने बीएसएफ और सीआईएसएफ के डीजी के साथ बातचीत में देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

operation sindoor, india pakistan war, india pakistan, lahore, sialkot, s-400, indian army, indian a- India TV Hindi
Image Source : PTI देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

Operation Sindoor: Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी जंग के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पैरा-मिलिट्री फोर्स के चीफ से बातचीत की है। अमित शाह ने बीएसएफ और सीआईएसएफ के डीजी के साथ बातचीत में देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अमित शाह ने बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स (BSF) के डायरेक्टर जनरल दलजीत सिंह चौधरी को देश के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जबकि सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्यॉरिटी फोर्स (CISF) के डायरेक्टर जनरल से देश के सभी एयरपोर्ट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बताते चलें कि देश के सभी एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के कंधों पर है।

पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में मार गिराया

बताते चलें कि गुरुवार को रात 8 बजे के आसपास पाकिस्तान ने जम्मू के बॉर्डर वाले इलाकों में मिसाइल और ड्रोन से हमले शुरू किए थे। पाकिस्तान ने जम्मू के बाद पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर वाले इलाकों में भी जमकर हमले किए थे। पाकिस्तान की तरह से 100 से भी ज्यादा मिसाइलें दागी गई थीं। राजस्थान के जैसलमेर में ही पाकिस्तान ने 70 से ज्यादा मिसाइलें दागी थीं। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए सभी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया।

पाकिस्तान के कई शहरों में तबाह किए गए डिफेंस सिस्टम

पाकिस्तान की तरफ से किए गए इस हमले के जवाब में भारत ने भी जबरदस्त कार्रवाई की। भारत ने जवाबी कार्रवाई में लाहौर, फैसलाबाद, सरगोधा, मुल्तान और सियालकोट शहरों के डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर दिया। इसके अलावा, भारत ने पाकिस्तान के कुल 3 फाइटर जेट को भी मार गिराया, जिसमें दो जेएफ-17 और एक एफ-16 शामिल है। भारत ने गिराए गए जेएफ-17 के एक पाकिस्तान फाइटर पायलट को भी राजस्थान के लाठी से जिंदा पकड़ लिया है। अभी तक मिली खबरों के मुताबिक, भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है।

Latest India News