1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत के कितने लोग विदेशी जेलों में बंद हैं? सरकार ने बताया आंकड़ा

भारत के कितने लोग विदेशी जेलों में बंद हैं? सरकार ने बताया आंकड़ा

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी है कि भारत के कितने लोग विदेशी जेलों में बंद हैं। आइए जानते हैं कि सरकार ने इस बारे में क्या कुछ बताया है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो।

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में बड़ी जानकारी साझा की है। सरकार ने बताया है कि वर्तमान समय में विदेशी जेलों में कितने भारतीय कैदी बंद हैं। भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में इस बारे डाटा दिया है। सरकार ने बताया है कि वर्तमान समय में विदेशी जेलों में कुल 10,152 भारतीय नागरिक बंद हैं। आइए जानते हैं कि सरकार ने इस बारे में और क्या कुछ कहा है।

कितने देशों में बंद हैं भारतीय?

लोकसभा में केंद्र सरकार ने जो आंकड़ा दिया है उनमें कुल 86 देशों की जेलों में बंद भारतीयों के आंकड़े सामने रखे गए हैं। सरकार ने बताया है कि सऊदी अरब, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, नेपाल, पाकिस्तान, अमेरिका, श्रीलंका, स्पेन, रूस, इज़राइल, चीन, बांग्लादेश और अर्जेंटीना सहित 86 देशों की जेलों में 10,152 भारतीय नागरिक बंद हैं।

सऊदी और यूएई में बड़ी संख्या

विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया है- ‘‘मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वर्तमान में विदेशी जेलों में विचाराधीन कैदियों सहित भारतीय कैदियों की संख्या 10,152 है।’’ जारी किए गए डेटा के मुताबिक, सऊदी अरब की जेलों में 2,633 भारतीय कैदी बंद हैं। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की जेलों में 2,518 भारतीय कैदी बंद हैं।

पड़ोसी देशों का भी आंकड़ा आया

केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए डेटा में भारत के पड़ोसी देशों नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका की जेलों में बंद भारतीय लोगों के बारे में भी जानकारी दी गई है। आंकड़ों के अनुसार, नेपाल की जेलों में 1,317 भारतीय कैदी बंद हैं। पाकिस्तान 266 भारतीय कैदी बंद हैं और वहीं, श्रीलंका में 98 भारतीय कैदी बंद हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- 'डंकी रूट से अमेरिका गए लोगों का महिमामंडन घातक, एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई हो'- जय भगवान गोयल

भारतीय सेना ने बरपाया कहर, मार गिराए पाकिस्तान के 7 सैनिक और आतंकी, कैप्टन भी ढेर- सूत्र

Latest India News