A
Hindi News भारत राष्ट्रीय 'मुझे भरोसा है कोविड काल की तरह हम इस संकट से भी पार पा लेंगे', मिडिल ईस्ट तनाव पर क्या बोले पीएम मोदी, जानें

'मुझे भरोसा है कोविड काल की तरह हम इस संकट से भी पार पा लेंगे', मिडिल ईस्ट तनाव पर क्या बोले पीएम मोदी, जानें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी देशों में चल रहे तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की है और कहा है कि मुझे भारत के लोगों पर पूरा भरोसा है कि जैसे हम सबने मिलकर कोविड संकट पर काबू पा लिया था वैसे ही तेल को लेकर सामने आए इस संकट पर भी हम काबू पा लेंगे।

पीएम मोदी ने तेल संकट पर जताई चिंता- India TV Hindi पीएम मोदी ने तेल संकट पर जताई चिंता

प्रधानमंत्री मोदी ने एक शिखर सम्मेलन में कहा, आज विश्व कठिन दौर से गुजर रहा है, लेकिन भारत तेजी से और निरंतर प्रगति कर रहा है। इस संकट से कोई भी देश अछूता नहीं है; हम भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। एक भीषण युद्ध ने दुनिया को गंभीर ऊर्जा संकट में धकेल दिया है और एक देश के रूप में हम इससे कैसे निपटते हैं, यह बेहद महत्वपूर्ण है। इस तरह के संकट से निपटने में हर किसी की अहम भूमिका है, चाहे वह पार्टियां हों, मीडिया हो, युवा हों, शहर हों या गांव हों। मैं राज्य सरकारों से अनुरोध करता हूं कि वे ऐसे समय में कालाबाजारियों और जमाखोरों को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाएं। 

कोविड की तरह इस संकट से निपट लेंगे

पश्चिम एशिया युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे 140 करोड़ भारतीयों पर पूरा भरोसा है कि कोविड काल की तरह हम इस संकट से भी पार पा लेंगे:। हमारा संकल्प स्पष्ट है - दुनिया के विभिन्न हिस्सों में चल रहे युद्धों के कारण नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना चाहिए।भारत इस चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और कोई कसर नहीं छोड़ रहा है; हम कई मोर्चों पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। मैंने कई विश्व नेताओं से बात की है; हम ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। भारत अपने किसानों और नागरिकों को वैश्विक चुनौतियों के बोझ से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। 

आज भारत की जिम्मेदारी बढ़ गई है

आज पूरी दुनिया जानती है कि अगर आप भविष्य का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको भारत से जुड़ना होगा और भारत में रहना होगा। विश्व कठिन दौर से गुजर रहा है, लेकिन भारत तेजी से और निरंतर प्रगति कर रहा है। कई वैश्विक नेता कह रहे हैं कि भारत पूरी दुनिया के लिए गुरुत्वाकर्षण का केंद्र बन रहा है, कई वैश्विक संकटों के बावजूद, विश्व नेता और विशेषज्ञ बड़ी उम्मीदों के साथ भारत की ओर देख रहे हैं; इससे हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं।

Latest India News