1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Alert: मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी, समंदर में उठेंगी 15 फीट ऊंची लहरें

IMD Alert: मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी, समंदर में उठेंगी 15 फीट ऊंची लहरें

दिल्ली-एनसीआर के आसमान में सुबह से बादल छाए हुए हैं और जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। इसके लिए मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, समंदर में 15 फीट ऊंची लहरों के उठने की संभावना है।

IMD Alert High tide alert issued in Mumbai 15 feet high waves will rise in the sea- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतीकात्मक तस्वीर

देश में मॉनसून का सीजन चल रहा है। इस बीच चारों तरफ बारिश देखने को मिल रही है। कई राज्यों में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, वहीं नदियां और समंदर भी उफान पर हैं। इस कारण कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर की अगर बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि इस कारण लोगों को उमस भर्री गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। बता दें  दिल्ली में बुधवार की शाम जोरदार बारिश हुई थी। इसके बाद बुधवार के दिन दिल्ली-एनसीआर के काले घने बादल छाए हुए हैं। वहीं कई स्थानों पर बारिश भी देखने को मिली है।

मुंबई में अलर्ट

मौसम विभाग ने मुंबई में आज हाई टाइड का अलर्ट जारी किया है। सुबह 11.14 बजे समंदर में 4.37 मीटर यानी करीब 15 फीट ऊंची लहरे उठेंगी। हाई टाइड के मद्देनजर समुद्री किनारों पर तैनात लाइफगार्ड्स को सतर्क रहने को कहा गया है। अगर मौसम की बात करे तो मुंबई के आसमान में बादल छाए रहेंगे और जोरदार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रतिघंटा रह सकती है। मुंबई के कोंकण के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि मुंबई के पश्चिमी उपनगर में सुबह से ही रुक-रुककर लगातार बारिश देखने को मिल रही है।

तेलंगाना में कैसा रहेगा मौसम

इसके अलावा तेलंगाना के साइबराबाद पुलिस ने मंगलवार को उसके अधिकार क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और अन्य कंपनियों को सलाह दी है कि ‘भारी बारिश’ के पूर्वानुमान के मद्देनजर वे कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें। परामर्श में कहा गया है, ‘‘साइबराबाद क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा, यातायात जाम की आशंका और निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए कंपनियां मंगलवार को घर से काम करने की व्यवस्था अपनाने पर विचार करें।’’ मौसम की अद्यतन जानकारी के अनुसार साइबराबाद पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि शहर के कई हिस्सों में तेज हवाओं (30 किलोमीटर से 40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ ‘हल्की से मध्यम बारिश’ या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 

Latest India News